• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

गणेश जयंती पर भद्रा का साया, फिर कैसे होगी पूजा?

Writer D by Writer D
22/01/2026
in धर्म, फैशन/शैली
0
Ganesh

Ganesh

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सनातन धर्म में गणेश जी (Ganesh) प्रथम पुज्य माने जाते हैं। अर्थात गणेश जी की पूजा सबसे पहले की जाती है। जब जीवन में कोई विघ्न आता है, तो सबसे पहले गणेश जी का स्मरण किया जाता है। गणेश जी जीवन के हर विघ्न को दूर करते हैं, इसलिए उनको विघ्नहर्ता कहा गया है। माह की कृष्ण और शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि भगवान गणेश को समर्पित की गई है।

माघ माह की शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि के दिन गणेश जंयती मनाई जाती है। इसे माघ विनायक चतुर्थी या गौरी गणेश चतुर्थी भी कहा जाता है। गणेश जयंती (Ganesh Jayanti) का पर्व विश्वास, भक्ति और नई शुरुआत का प्रतीक माना जाता है। इस साल की गणेश जयंती खास है, क्योंकि इस दिन रवि योग रहेगा। ये योग पूजा-पाठ के लिए बहुत शुभ रहता है। इस दिन वरीयान योग और परिघ योग भी बन रहे हैं, लेकिन भद्रा का वास भी रहेगा।

कब है गणेश जयंती? (Ganesh Jayanti)

पंचांग की गणना के अनुसार, माघ माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि की शुरुआत 22 जनवरी 2026 को रात 02 बजकर 47 मिनट पर होगी। वहीं इस तिथि का समापन 23 जनवरी 2026 को रात 02 बजकर 28 मिनट पर हो जाएगा। चूंकि उदया तिथि और दोपहर का समय 22 जनवरी को मिल रहा है, इसलिए गणेश जयंती 22 जनवरी 2026, गुरुवार को ही मनाई जाएगी।

गणेश जयंती (Ganesh Jayanti) पूजा शुभ मुहूर्त

वहीं गणेश जयंती (Ganesh Jayanti) के दिन पूजा का शुभ मुहूर्त 22 जनवरी को सुबह 11 बजकर 29 मिनट हो जाएगा। पूजा का ये शुभ मुहूर्त 01 बजकर 37 मिनट तक करीब दो घंटे का रहेगा।

गणेश जयंती (Ganesh Jayanti) के दिन रहेगा भद्रा का साया

गणेश जयंती भद्रा के साए में मनाई जाएगी। क्योंकि इस दिन भद्रा धरती पर वास करेगी। 22 जनवरी को गणेश जयंती पर भद्रा काल दोपहर 02 बजकर 40 मिनट से शुरू होगा। ये 23 जनवरी को तड़के 02 बजकर 28 मिनट तक रहेगा। लिहाजा भद्रा काल में पूजा-पाठ समेत अन्य कोई भी शुभ काम नहीं किया जा सकेगा। इसलिए इस दिन भद्रा काल शुरू होने से पहले पूजा-पाठ कर लें।

क्यों नहीं किए जाते इस दिन चंद्र दर्शन?

शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि के दिन चंद्र दर्शन करना शुभ नहीं माना जाता है। अगर आप इस दिन चांद देखते हैं, तो आप पर झूठे आरोप या मानहानि हो सकती है। यही कारण है कि माघ गणेश चतुर्थी के दिन चंद्र दर्शन वर्जित किया गया है।

Tags: ganesh jayanti
Previous Post

यूपी ने मिटाया ‘बीमारू राज्य’ का दाग, योगी के नेतृत्व में यूपी ने दुनिया को दिखाया विकास का नया मॉडल

Next Post

कोर्ट का अहम फैसला, 1984 दंगों के मामले में सज्जन कुमार को क्लीन चिट

Writer D

Writer D

Related Posts

Hichki
फैशन/शैली

बार-बार आती हिचकी से राहत के लिए करें ये उपाय

08/08/2026
Korean Footwear
Main Slider

कोरियन फुटवियर का Gen-Z गर्ल्स में क्रेज बढ़ा, पहली पसंद बने ये ट्रेंडी डिजाइन्स

06/08/2026
Coffee Face Pack
फैशन/शैली

10 रुपये का फेस पैक देगा नेचुरल ग्लो, मिनटों में निखरेगी स्किन

06/08/2026
Ekadashi
Main Slider

कामिका एकादशी कब है ? , जानें व्रत की पूजा-विधि और महत्व

06/08/2026
Laddu Gopal
Main Slider

सावन में लड्डू गोपाल की ऐसे करें सेवा, छोटी भूल पड़ सकती है भारी

06/08/2026
Next Post
Sajjan Kumar

कोर्ट का अहम फैसला, 1984 दंगों के मामले में सज्जन कुमार को क्लीन चिट

यह भी पढ़ें

Mahesh Manjrekar

बॉलीवुड के इस दिग्गज को हुआ कैंसर, ऑपरेशन के बाद मिला डिस्चार्ज

23/08/2021
arrested

दो करोड़ की अफीम के साथ तीन अंतर्जनपदीय मादक तस्कर गिरफ्तार

16/08/2021
Eastern Peripheral Expressway

ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे पर मिली सिर कुचली लड़की की लाश, हत्या या हादसे में उलझी पुलिस

02/01/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version