• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नर्सिंग होम के NICU में लगी आग, जन्म के कुछ घंटों में ही जिंदा जल गई मासूम

Writer D by Writer D
09/02/2026
in उत्तर प्रदेश, कानपुर, क्राइम
0
NICU

Newborn dies in NICU fire

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कानपुर के बिठूर क्षेत्र स्थित एक निजी अस्पताल राजा नर्सिंग होम के नवजात शिशु गहन चिकित्सा इकाई (NICU) में लगी आग ने एक मासूम नवजात की जान ले ली। आग से बच्ची का पूरा शरीर काला पड़ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गुस्साए परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया तथा लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।

परिवार में मामले की शिकायत दर्ज करवाई है और शख्त कार्रवाई की मांग की है। परिजनों ने बताया, ‘अस्पताल वाले पैसे देकर समझौते का दबाव बना रहे थे। हमको इंसाफ चाहिए। दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए।’

बाकरगंज के रहने वाले अरुण निषाद ने बताया कि उनकी शादी दो साल पहले हुई थी। रविवार सुबह उन्होंने अपनी पत्नी बिट्टू को डिलीवरी के लिए राजा हॉस्पिटल ले जाकर भर्ती कराया। शाम करीब 4 बजे पत्नी ने एक स्वस्थ बेटी को जन्म दिया।

डॉक्टरों ने मां को सामान्य वार्ड में शिफ्ट कर दिया, जबकि नवजात को एनआईसीयू (NICU) में भर्ती किया गया। बच्ची को वॉर्मर मशीन पर लिटाया गया था। उसी मशीन में ही आग लग गई और बच्ची की जन्म के कुछ ही घंटों के अंदर जिंदा जलने से मौत हो गई।

अरुण निषाद एक प्राइवेट कर्मचारी हैं। उन्होंने बताया कि देर शाम एनआईसीयू (NICU) में अचानक आग लग गई। आग तेजी से फैली और जिस बेड पर उनकी बेटी लेटी हुई थी, वहां भी आग पहुंच गई। बच्ची बुरी तरह झुलस गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

परिजनों का आरोप है कि अस्पताल स्टाफ ने चार-पांच घंटे तक इस घटना को छिपाए रखा। जब उन्होंने बार-बार बच्ची को दिखाने की मांग की, तो पहले टालमटोल किया गया और बाद में घटना की जानकारी दी गई।

इस खबर से परिजन भड़क उठे। उन्होंने अस्पताल स्टाफ पर लापरवाही का गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि सुरक्षा मानकों की अनदेखी के कारण यह हादसा हुआ। परिजनों ने अस्पताल परिसर में हंगामा किया और न्याय की गुहार लगाई। स्थिति बिगड़ने पर उन्होंने 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही बिठूर थाने का पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने बताया कि घटना की प्रारंभिक जांच की जा रही है। एनआईसीयू की किसी मशीन में आग लगने से हादसा हुआ और वहां भर्ती नवजात बच्ची आग की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गई, जिससे उसकी मौत हो गई।

मामले में परिवार ने अस्पताल के खिलाफ तहरीर दी है। स्थानीय लोगों के अनुसार अस्पताल में एनआईसीयू की अनुमति नहीं थी, इसके बावजूद वहां एनआईसीयू चल रहा था। हालांकि इस बात की स्वास्थ्य विभाग जांच कर रहा है।

Tags: kanpur newsNICU
Previous Post

Pariksha Pe Charcha: हमें तकनीक का गुलाम नहीं बनना चाहिए… PM Modi ने AI पर स्टूडेंट्स को दी एडवाइज

Next Post

सरयू नदी में मिली बस्ती से लापता दारोगा की लाश, जांच में जुटी पुलिस

Writer D

Writer D

Related Posts

BSB
उत्तर प्रदेश

छात्रों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता, बीएसबी से संबद्ध विद्यालयों को मुख्यधारा से जोड़ रही योगी सरकार

23/06/2026
Keshav Prasad Maurya
Main Slider

केशव मौर्य की पहल, CM आवास योजना में एसिड अटैक पीड़ितों को प्राथमिकता

23/06/2026
Khan Global Classes sealed after Lucknow fire
Main Slider

लखनऊ अग्निकांड के बाद प्रयागराज में बड़ी कार्रवाई, खान ग्लोबल क्लासेस सील

23/06/2026
CM Yogi pays tribute to Dr. Shyama Prasad Mukherjee
उत्तर प्रदेश

राष्ट्रवाद की लौ प्रज्ज्वलित करता रहेगा डॉ. मुखर्जी का बलिदान: मुख्यमंत्री

23/06/2026
Mussoorie Municipality Office
Main Slider

उत्तराखंड में हड़कंप, मसूरी नगर पालिका और CM आवास को बम से उड़ाने की धमकी

23/06/2026
Next Post
Ajay Gaur

सरयू नदी में मिली बस्ती से लापता दारोगा की लाश, जांच में जुटी पुलिस

यह भी पढ़ें

CM Yogi

14 नवंबर को फिर एक बार एनडीए सरकार: योगी आदित्यनाथ

09/11/2025
lockdown extended

महाराष्ट्र में बढ़ा कोरोना का कहर, नागपुर 15 से 21 मार्च तक पूर्ण लॉकडाउन

11/03/2021
coffee scrub

ग्लोइंग स्किन व डेड स्किन से निजात पाने के के लिए करें कॉफी स्क्रब का यूज

13/07/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version