• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

89 केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न परीक्षा, 21 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

Writer D by Writer D
09/03/2026
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ, शिक्षा
0
Atal Residential SchoolAtal Residential School

Atal Residential School

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ : श्रमिक परिवारों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण और आधुनिक शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित अटल आवासीय विद्यालय (Atal Residential School ) योजना के अंतर्गत शैक्षिक सत्र 2026–27 के लिए कक्षा 6 और कक्षा 9 में प्रवेश हेतु परीक्षा पहली बार पूरे प्रदेश में एक ही दिन आयोजित की गई। प्रदेश के सभी जनपदों में बनाए गए 89 परीक्षा केंद्रों पर यह परीक्षा शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न हुई। बड़ी संख्या में विद्यार्थियों की भागीदारी ने इस योजना के प्रति बढ़ते विश्वास और उत्साह को दर्शाया।

21 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने लिया परीक्षा में हिस्सा

अटल आवासीय विद्यालयों (Atal Residential School ) में प्रवेश के लिए आयोजित इस परीक्षा में कुल 21,072 विद्यार्थियों ने भाग लिया। कक्षा 6 में प्रवेश के लिए निर्धारित 2880 सीटों के सापेक्ष 12,018 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि कक्षा 9 की 1140 सीटों के लिए 9,054 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। बड़ी संख्या में छात्रों की उपस्थिति यह संकेत देती है कि श्रमिक परिवारों के बच्चों के बीच इस योजना को लेकर जागरूकता और भरोसा लगातार बढ़ रहा है।

पहली बार प्रदेश स्तर पर एक समान प्रश्नपत्र

इस वर्ष परीक्षा प्रणाली को अधिक पारदर्शी और एकरूप बनाने के लिए प्रश्नपत्र प्रदेश स्तर पर विषय विशेषज्ञों द्वारा तैयार कराया गया। इससे प्रदेश के सभी परीक्षा केंद्रों पर समान मानकों के अनुरूप परीक्षा आयोजित की जा सकी। यह व्यवस्था न केवल परीक्षा की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण रही, बल्कि इससे पूरे प्रदेश में चयन प्रक्रिया को अधिक निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने में भी मदद मिली।

सुरक्षा और अनुशासन के पुख्ता इंतजाम

परीक्षा के सुचारु संचालन के लिए राज्य सरकार की ओर से व्यापक तैयारियां की गई थीं। जिला प्रशासन, श्रम विभाग, नामित नोडल अधिकारियों और परीक्षा केंद्र अधीक्षकों के माध्यम से सभी व्यवस्थाओं की निगरानी की गई। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा, गोपनीयता और अनुशासन बनाए रखने के लिए विशेष प्रबंध किए गए, जिसके चलते परीक्षा शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई। कहीं से भी किसी प्रकार की अव्यवस्था या शिकायत की सूचना नहीं मिली।

श्रमिकों के बच्चों को मिल रही आधुनिक आवासीय शिक्षा

गौरतलब है कि अटल आवासीय विद्यालय (Atal Residential School ) योजना का उद्देश्य पंजीकृत निर्माण श्रमिकों, असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों तथा निराश्रित बच्चों को गुणवत्तापूर्ण और निःशुल्क आवासीय शिक्षा उपलब्ध कराना है। इन विद्यालयों में विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ आवास, भोजन, यूनिफॉर्म, पुस्तकें, खेलकूद सुविधाएं तथा विभिन्न सह-पाठ्यक्रम गतिविधियां भी उपलब्ध कराई जाती हैं।

सीबीएसई पाठ्यक्रम के अनुरूप आधुनिक सुविधाएं

अटल आवासीय विद्यालयों (Atal Residential School ) में शिक्षा सीबीएसई पाठ्यक्रम के अनुरूप दी जा रही है। यहां आधुनिक कक्षाएं, छात्रावास, पुस्तकालय, विज्ञान प्रयोगशालाएं, खेल मैदान और डिजिटल शिक्षण सुविधाएं उपलब्ध हैं। इन व्यवस्थाओं के माध्यम से विद्यार्थियों के बौद्धिक, शारीरिक और नैतिक विकास पर विशेष ध्यान दिया जाता है, ताकि वे भविष्य में प्रतिस्पर्धी और सक्षम नागरिक बन सकें।

शिक्षा के माध्यम से सामाजिक सशक्तिकरण की पहल

राज्य सरकार का मानना है कि श्रमिक परिवारों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराकर उन्हें मुख्यधारा से जोड़ा जा सकता है। अटल आवासीय विद्यालय (Atal Residential School ) योजना इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है, जो आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों को बेहतर भविष्य की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर प्रदान कर रही है।

Tags: Atal residential school
Previous Post

समाज के हर वर्ग को विकास की मुख्यधारा से जोड़कर उत्तराखंड को आत्मनिर्भर बनाने का लक्ष्य: सीएम

Next Post

महापुरुषों के जीवन और विचारों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ेगी नई पीढ़ी : मुख्यमंत्री

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

योगी सरकार की ग्लोबल कनेक्टिविटी और निवेश नीति को मिला नया आयाम, जेवर पहुंचे स्विस राष्ट्रपति गाय बर्नार्ड पारमेलिन

06/10/2026
उत्तर प्रदेश

सेवा संकल्प बाइक यात्रा का होगा समापन, वडनगर से काशी पहुंचे 500 बाइक यात्री करेंगे बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक

06/10/2026
उत्तर प्रदेश

पीएम आवास योजना-शहरी 2.0 में तेजी लाने के निर्देश, पात्र परिवारों को तय समय पर मिले पक्का घर

06/10/2026
उत्तर प्रदेश

12 अक्टूबर तक पूरा होगा फसल क्षति का डिजिटल सर्वे, प्रभावित किसानों को मिलेगी नियमानुसार सहायता

06/10/2026
Revenue
उत्तर प्रदेश

सितंबर में आबकारी राजस्व ने लगाई ऐतिहासिक छलांग: करीब 800 करोड़ रुपए की अधिक कमाई

06/10/2026
Next Post
CM Vishnu Dev

महापुरुषों के जीवन और विचारों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ेगी नई पीढ़ी : मुख्यमंत्री

यह भी पढ़ें

Budh Dev

बुध उदय से चमकेगी किस्मत या बढ़ेंगी मुश्किलें? जानिए आपकी राशि पर क्या होगा असर

24/07/2026
CM Dhami

सोशल मीडिया पर ट्रेंड हुआ ‘धामी के 5 साल’, भाजपा ने बताया राष्ट्रीय स्तर पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड

04/07/2026
mukesh ambani

जियो डाटा क्रांति : 5 साल में 1300 प्रतिशत ज्यादा इस्तेमाल होने लगा इंटरनेट

05/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version