• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सोशल मीडिया पर ट्रेंड हुआ ‘धामी के 5 साल’, भाजपा ने बताया राष्ट्रीय स्तर पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड

Writer D by Writer D
04/07/2026
in Main Slider, उत्तराखंड, राष्ट्रीय
0
CM Dhami

CM Dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून, 4 जुलाई (हि.स.)। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मुख्यसेवक के रूप में पांच वर्ष पूरे होने के अवसर पर शनिवार को सोशल मीडिया मंच एक्स पर “#धामी के 5 साल” प्रमुख चर्चा का विषय बना रहा। दिनभर बड़ी संख्या में उपयोगकर्ताओं (यूजर्स) ने मुख्यमंत्री के पांच वर्षीय कार्यकाल से जुड़े पोस्ट साझा किए, जिसके चलते यह हैशटैग ट्रेंडिंग सूची में शामिल रहा।

भाजपा की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, “#धामी के 5 साल” राष्ट्रीय स्तर पर राजनीति श्रेणी में नंबर-1 ट्रेंड रहा। पार्टी ने इसे मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व और राज्य सरकार के पांच वर्षों के कार्यकाल के प्रति जनता के व्यापक समर्थन और विश्वास का प्रतीक बताया।

सोशल मीडिया अभियान के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं, समर्थकों और अन्य उपयोगकर्ताओं ने मुख्यमंत्री धामी के कार्यकाल से जुड़े विभिन्न विषयों पर पोस्ट साझा किए। इनमें राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं, आधारभूत ढांचे का विकास, समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने की पहल, नकल विरोधी कानून, निवेश और रोजगार सृजन, चारधाम परियोजनाओं का विस्तार, महिला सशक्तीकरण तथा सुशासन से जुड़े निर्णयों का उल्लेख किया गया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी अपने पांच वर्ष पूरे होने के अवसर पर प्रदेशवासियों के नाम संदेश जारी किया। उन्होंने कहा कि सेवा, सुशासन और जनकल्याण की यह यात्रा उत्तराखंड की जनता के विश्वास, सहयोग और आशीर्वाद को समर्पित है। मुख्यमंत्री ने विकसित उत्तराखंड के संकल्प को दोहराते हुए कहा कि राज्य सरकार अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इसी क्रम में उन्होंने ‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण–जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान के दूसरे चरण का भी शुभारंभ किया।

शनिवार को एक्स के ट्रेंडिंग सेक्शन में “# धामी के 5 साल” का प्रमुखता से दिखाई देना मुख्यमंत्री के पांच वर्ष के कार्यकाल को लेकर सोशल मीडिया पर बढ़ी सक्रियता को दर्शाता है। हालांकि, भाजपा द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड होने का दावा किया गया है।

Previous Post

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन लखनऊ पहुंचे, योगी ने किया स्वागत

Next Post

सेवा पखवाड़ा का दूसरा चरण शुरू, CM धामी बोले- हर पात्र तक पहुंचे योजनाओं का लाभ

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

होमगार्ड्स के 41,424 पदों का अंतिम चयन परिणाम जारी

03/10/2026
Main Slider

“विकास भी, विरासत भी और जनसुविधा भी—धामी सरकार ने तेज की शहरों को संवारने की कवायद”

03/10/2026
Main Slider

विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी

03/10/2026
Main Slider

धन के अभाव में किसी छात्र की पढ़ाई नहीं रुकेगी: सीएम योगी

03/10/2026
Main Slider

नवरात्र-दिवाली में ‘भारत टैक्सी’ आसान करेगी यूपी का सफर

03/10/2026
Next Post
CM Dhami inaugurated the second phase of Seva Pakhwada

सेवा पखवाड़ा का दूसरा चरण शुरू, CM धामी बोले- हर पात्र तक पहुंचे योजनाओं का लाभ

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें

Dhanteras

धनतेरस के दिन जरूर खरीदें ये चीज, धन-समृद्धि में होगी बढ़ोत्तरी

18/10/2022
cm yogi

गरीबों के राशन वितरण का पैसा हड़प जाते थे सपा के इत्र वाले मित्र : सीएम योगी

20/02/2022
Samsung Galaxy A72 became cheaper by 10 thousand rupees on Amazon

ऐमजॉन पर 10 हजार रुपये सस्ता हुआ Samsung Galaxy A72

16/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version