• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सेवा पखवाड़ा का दूसरा चरण शुरू, CM धामी बोले- हर पात्र तक पहुंचे योजनाओं का लाभ

Writer D by Writer D
04/07/2026
in उत्तराखंड, राष्ट्रीय
0
CM Dhami inaugurated the second phase of Seva Pakhwada

CM Dhami inaugurated the second phase of Seva Pakhwada

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

ऋषिकेश। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को ऋषिकेश से ‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण–जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ सेवा पखवाड़ा अभियान के दूसरे चरण का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री के रूप में पांच वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित इस अभियान का उद्देश्य सरकार और आमजन के बीच समन्वय को और अधिक सुदृढ़ बनाना तथा जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम छोर पर खड़े प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार सेवा, सुशासन और समर्पण की भावना के साथ कार्य कर रही है। सरकार का प्रयास है कि प्रत्येक नागरिक को सरकारी योजनाओं का लाभ सरल, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से उपलब्ध हो। उन्होंने कहा कि सरकार जनता की समस्याओं के समाधान के लिए स्वयं लोगों के बीच पहुंच रही है, जिससे आमजन को अनावश्यक रूप से सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

मुख्यमंत्री ने बताया कि सेवा पखवाड़ा के तहत प्रदेशभर में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में विभिन्न विभागों की सेवाएं और योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराया जाएगा। स्वास्थ्य, आयुष्मान भारत योजना, पेंशन, राजस्व, समाज कल्याण, कृषि, स्वरोजगार सहित कई विभागों की सेवाएं शिविरों के माध्यम से आमजन तक पहुंचेंगी। साथ ही जनसमस्याओं का मौके पर पंजीकरण किया जाएगा तथा उनके त्वरित और समयबद्ध निस्तारण के लिए संबंधित विभागों के अधिकारी शिविरों में मौजूद रहेंगे।

उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान दिव्यांगजन, वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं, किसानों, युवाओं तथा जरूरतमंद परिवारों को विभिन्न सरकारी योजनाओं से जोड़ने के लिए विशेष अभियान भी संचालित किए जाएंगे। पात्र लाभार्थियों की पहचान कर उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए विभागीय स्तर पर विशेष प्रयास किए जाएंगे, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति सरकारी सुविधाओं से वंचित न रहे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सेवा पखवाड़ा के दौरान स्वास्थ्य शिविर, रक्तदान शिविर, पौधरोपण, स्वच्छता अभियान और जनजागरूकता कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य जनभागीदारी को बढ़ावा देने के साथ-साथ सामाजिक उत्तरदायित्व और पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करना है।

उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान प्रदेश के सभी जनपदों में जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। सरकार और जनता के बीच सीधे संवाद के माध्यम से लोगों की समस्याओं का प्रभावी समाधान किया जाएगा तथा शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लक्ष्य को साकार किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सेवा पखवाड़ा जनसेवा, सुशासन और संवेदनशील प्रशासन की भावना को मजबूत करने वाला एक महत्वपूर्ण अभियान है, जो सरकार और जनता के बीच विश्वास को और अधिक सुदृढ़ करेगा।

Tags: Uttarakhand News
Previous Post

सोशल मीडिया पर ट्रेंड हुआ ‘धामी के 5 साल’, भाजपा ने बताया राष्ट्रीय स्तर पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड

Next Post

काशी विश्वनाथ मंदिर के गेट पर अचानक चली गोली! पीएसी जवान की कार्बाइन से तीन घायल

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

“विकास भी, विरासत भी और जनसुविधा भी—धामी सरकार ने तेज की शहरों को संवारने की कवायद”

03/10/2026
Main Slider

विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी

03/10/2026
उत्तराखंड

Uttarakhand: 15 अक्टूबर तक गड्ढामुक्त होंगी सड़कें, हाईवे पर दिन-रात मरम्मत

03/10/2026
Main Slider

चंपावत के बनबसा में कल होगी धामी कैबिनेट की पहली बैठक

03/10/2026
Main Slider

हरियाणा के युवाओं ने मुख्यमंत्री से साझा किए उत्तराखण्ड भ्रमण के अनुभव

03/10/2026
Next Post
Bullet fired from PAC jawan's carbine

काशी विश्वनाथ मंदिर के गेट पर अचानक चली गोली! पीएसी जवान की कार्बाइन से तीन घायल

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें

double murder prayagraj

दोहरे हत्याकांड से दहली संगमनगरी, राइस मिल संचालक व पत्नी की गला रेतकर हत्या

28/07/2021
हल छठ पूजा

हलछठ व्रत: संतान की लंबी आयु के लिए इस विधि से करें पूजा

07/08/2020
Children

CHC में नवजात शिशु को जानवर ने बनाया निवाला

29/08/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version