• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

लखनऊ में 24 से शुरू होगा रश्मिरथी पर्व, दिनकर की कृति पर तीन दिवसीय भव्य आयोजन

Writer D by Writer D
18/04/2026
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Suryapratap Shahi

Suryapratap Shahi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की कालजयी कृति ‘रश्मिरथी’ (Rashmirathi Festival) के हीरक जयंती वर्ष पर राजधानी लखनऊ में 24 से 26 अप्रैल तक तीन दिवसीय रश्मिरथी पर्व का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित होगा। शनिवार को लोक भवन स्थित मीडिया सेंटर में आयोजित प्रेस वार्ता में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने इसकी जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि यह आयोजन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रेरणा से राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर स्मृति न्यास, नई दिल्ली द्वारा सांस्कृतिक कार्य विभाग के सहयोग से कराया जा रहा है। मंत्री ने कहा कि यह पर्व नई पीढ़ी को राष्ट्रीय मूल्यों, सांस्कृतिक विरासत और महापुरुषों के जीवन से जोड़ने का सशक्त माध्यम बनेगा।

24 अप्रैल को होगा शुभारंभ

कृषि मंत्री ने बताया कि 24 अप्रैल को राष्ट्रकवि दिनकर की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। इस अवसर पर ‘रश्मिरथी (Rashmirathi Festival) से संवाद’ स्मारिका का लोकार्पण किया जाएगा। इसके बाद दानवीर कर्ण के जीवन प्रसंगों पर आधारित ‘रश्मिरथी’ का भव्य नाट्य मंचन प्रस्तुत किया जाएगा।

इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुख्य अतिथि होंगे, जबकि केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान मुख्य वक्ता के रूप में शामिल होंगे। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह और राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा विशिष्ट अतिथि रहेंगे।

विवेकानंद, तिलक और अटल जी पर भी कार्यक्रम

25 अप्रैल को स्वामी विवेकानंद के जीवन, विचारों और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान पर राष्ट्रीय परिसंवाद और नाट्य मंचन होगा। वहीं 26 अप्रैल को लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक के जीवन पर आधारित प्रस्तुति के साथ भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की कविताओं पर संगीतमय नृत्य नाटिका ‘अटल स्वरांजलि’ प्रस्तुत की जाएगी।

शाम 5:30 बजे से होंगे कार्यक्रम

मंत्री शाही ने बताया कि तीनों दिनों में प्रतिदिन शाम 5:30 बजे से राष्ट्रीय परिसंवाद, नाट्य मंचन, काव्य पाठ और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। साथ ही प्रसिद्ध चित्रकार सरदार मनजीत सिंह द्वारा दिनकर, विवेकानंद, तिलक और अटल जी के जीवन व साहित्य पर आधारित चित्रकला प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।

युवाओं को मिलेगा राष्ट्र निर्माण का संदेश

सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि ‘रश्मिरथी’ केवल साहित्यिक कृति नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय, समरसता और आत्मसम्मान का जीवंत दस्तावेज है। यह आज भी समाज को दिशा देने में सक्षम है। इस आयोजन से युवाओं में कर्तव्यबोध, आत्मविश्वास और राष्ट्रसेवा की भावना मजबूत होगी।

उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे इस तीन दिवसीय आयोजन में शामिल होकर महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लें और विकसित भारत के निर्माण में अपनी भागीदारी निभाएं।

Tags: Rashmirathi
Previous Post

विपक्ष ने एक तरह महिलाओं के सपने को कुचल दिया…महिला आरक्षण पर बोले PM मोदी

Next Post

इन चीजों का गिरना होता है अशुभ, संकट आने का होता है संकेत

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

भाजपा विधायक को पाकिस्तानी नंबर से धमकी, जांच में जुटी पुलिस

30/09/2026
Main Slider

महंत अवेद्यनाथ ने सामाजिक समता से हिंदू समाज को किया एकजुट: मुख्यमंत्री योगी

30/09/2026
उत्तर प्रदेश

अखिलेश पर बृजभूषण का बयान, बढ़ी सियासी चर्चा

30/09/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

म्योहार गांव में रोशन हुई गलियां, बच्चों की गुहार पर लगी स्ट्रीट लाइटें

30/09/2026
उत्तर प्रदेश

राजभर का अखिलेश पर हमला- ‘PDA में परिवार, दौलतमंद और अपराधियों को राज्यसभा भेजने की जुगत में लगे हैं’

30/09/2026
Next Post
salt

इन चीजों का गिरना होता है अशुभ, संकट आने का होता है संकेत

यह भी पढ़ें

सीएम योगी CM Yogi

नया यूपी अपराधियों को संरक्षण नहीं देता बल्कि मानमर्दन करता है : योगी

10/10/2020
CM Dhami

एएनपीआर कैमरे के बारे में लोगों को जागरूक किया जाए: सीएम धामी

09/05/2023
Gang Rape

नाबालिग से गैंगरेप के पांच आरोपी हिरासत में

12/09/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version