• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यूपी में प्रशासनिक ‘सर्जिकल स्ट्राइक’: रातोरात 40 IAS बदले, 15 जिलों को मिले नए डीएम

Writer D by Writer D
20/04/2026
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Transfer

Transfer

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

योगी सरकार ने रविवार देर रात राज्य की प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव करते हुए 40 IAS अधिकारियों के तबादले (Transfer) कर दिए हैं. इस फेरबदल में 15 जिलों के जिलाधिकारी (DM) बदल दिए गए हैं, जबकि कई महत्वपूर्ण विभागों के विभागाध्यक्षों और शासन स्तर के अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारी सौंपी गई है.

शासन ने सबसे चौंकाने वाला फैसला परिवहन विभाग में लिया है. मात्र 7 महीने पहले परिवहन आयुक्त बनीं किंजल सिंह को पद से हटाकर माध्यमिक शिक्षा विभाग का सचिव बनाया गया है. चर्चा है कि विभागीय मंत्री के साथ तालमेल की कमी के चलते उन्हें साइड लाइन किया गया है. उनकी जगह केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे आशुतोष निरंजन को नया परिवहन आयुक्त नियुक्त किया गया है.

वहीं, यूपी पावर कॉरपोरेशन (UPPCL) के प्रबंध निदेशक पंकज कुमार को भी हटा दिया गया है. वे मार्च 2021 से इस पद पर थे. उनकी जगह नितिश कुमार को UPPCL का नया एमडी बनाया गया है. सरकार ने 8 अनुभवी कलेक्टरों को दूसरे जिलों की कमान दी है, जबकि 7 अधिकारियों को पहली बार DM के रूप में नई पारी शुरू करने का मौका मिला है.

अनुभवी चेहरे (जिन्हें फिर मिली जिले की कमान)

मनीष बंसल: सहारनपुर से हटाकर आगरा का DM बनाया गया.
गौरांग राठी: उन्नाव से झांसी भेजे गए.
कुमार हर्ष: सुल्तानपुर से बुलंदशहर के DM बने.
अरविंद कुमार चौहान: शामली से सहारनपुर भेजे गए.
निधि गुप्ता वत्स: अमरोहा से फतेहपुर की कमान सौंपी गई.
घनश्याम मीना: हमीरपुर से उन्नाव के DM बनाए गए.
अंजनी कुमार सिंह: मैनपुरी से लखीमपुर खीरी भेजे गए.
इंद्रमणि त्रिपाठी: औरैया से मैनपुरी के नए DM बने.
नए चेहरे (जिन्हें पहली बार मिली DM की कुर्सी):
ब्रजेश कुमार: सीएम के विशेष सचिव से औरैया के DM बने.
आलोक यादव: झांसी विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष से शामली के DM.
अभिषेक गोयल: विशेष सचिव (खाद्य सुरक्षा) से हमीरपुर के DM.
इंद्रजीत सिंह: विशेष सचिव (ऊर्जा) से सुल्तानपुर के DM.
अन्नपूर्णा गर्ग: विशेष सचिव (नियुक्ति) से श्रावस्ती की DM.
नितिन गौड़: उपाध्यक्ष (हापुड़ विकास प्राधिकरण) से अमरोहा के DM.
सरनजीत कौर ब्रोका: निदेशक (महिला कल्याण) से रायबरेली की DM.
शासन और मंडल स्तर पर अन्य बड़े बदलाव

दुर्गाशक्ति नागपाल: DM लखीमपुर खीरी से प्रमोट होकर देवीपाटन मंडल की मंडलायुक्त बनीं.
आलोक कुमार: ACS औद्योगिक विकास के पास से MSME और निर्यात प्रोत्साहन विभाग का प्रभार वापस ले लिया गया है. अब शशि भूषण लाल सुशील MSME विभाग के नए प्रमुख सचिव होंगे.
अरविंद मल्लपा बांगरी: DM आगरा से मुख्यमंत्री के विशेष सचिव बनाए गए.
श्रुति: DM बुलंदशहर से दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम की MD बनीं.
हर्षिता माथुर: DM रायबरेली से निदेशक (महिला एवं बाल विकास) बनाई गईं.
ये भी पढ़ें: शाहबानो से ट्रिपल तलाक तक सीएम योगी ने कांग्रेस को घेरा, बोले- महिला आरक्षण पर विपक्ष की सोच तुच्छ

CDO और अन्य प्रशासनिक पदों पर नियुक्तियां

सरकार ने पांच जिलों के मुख्य विकास अधिकारी (CDO) भी बदले हैं. इनके नाम कुछ इस प्रकार हैं.

श्रुति शर्मा: CDO हापुड़.
गामिनी सिंगला: CDO सुल्तानपुर.
सुनील कुमार धनवता: CDO बहराइच.
पूजा साहू: CDO अमेठी.
रामेश्वर सुधाकर सबन्नवाड: CDO झांसी.
इसके अलावा, हिमांशु गौतम को झांसी विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष, मुकेश चंद्र को हापुड़-पिलखवा विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष और सचिन कुमार सिंह को मंडी परिषद में अपर निदेशक बनाया गया है. अनीता वर्मा सिंह को खाद्य रसद विभाग में विशेष सचिव की जिम्मेदारी दी गई है.

Tags: transfer
Previous Post

योगी सरकार का मास्टरस्ट्रोक: 30 अप्रैल को विधानसभा का विशेष सत्र, विपक्ष की घेराबंदी की तैयारी

Next Post

जनसेवा सरकार का कर्तव्य, इसी पथ पर चल रही सरकारः मुख्यमंत्री

Writer D

Writer D

Related Posts

Sugar
फैशन/शैली

अब चीनी नहीं आज़माएं ये, स्वाद और हेल्थ दोनों होंगे बेहतर

06/05/2026
Vat Savitri Vrat
Main Slider

इस दिन रखा जाएगा वट सावित्री व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और महत्व

06/05/2026
फैशन/शैली

ये पैक ऑइली स्किन पर लाएगा जादुई निखार

06/05/2026
garden
Main Slider

पौधों को कीड़े-मकोड़ों से बचाता है ये पाउ़डर, ऐेसे करें इस्तेमाल

06/05/2026
AK Sharma
Main Slider

शिक्षामित्रों का मान-सम्मान और जनकल्याण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : ए.के. शर्मा

05/05/2026
Next Post
CM Yogi

जनसेवा सरकार का कर्तव्य, इसी पथ पर चल रही सरकारः मुख्यमंत्री

यह भी पढ़ें

CM Yogi

महाकुम्भ के दौरान अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं को न हो असुविधाः सीएम योगी

04/01/2025

महबूबा मुफ्ती बोले- खुली जेल में तब्दील हो चुका है जम्मू-कश्मीर

29/10/2020
sushant-ankita

गर्लफ्रेंड अंकिता बोली- ‘मैं डंके की चोट पर बोल सकती हूं वो डिप्रेशन में नहीं था’

31/07/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version