• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

एके शर्मा ने वाराणसी में 24×7 विद्युत वैन का किया उद्घाटन

Writer D by Writer D
25/04/2026
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, वाराणसी
0
AK Sharma

AK Sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ: वाराणसी जिले के उपभोक्ताओं को निर्बाध, सुरक्षित और उच्च गुणवत्ता की बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने आज शहर में दो अत्याधुनिक ’24×7   वैन’ का उद्घाटन किया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य विद्युत फॉल्ट सुधार (Restoration Time) में लगने वाले समय को न्यूनतम करना है।

इन दोनों विशेष वाहनों को हर प्रकार की तकनीकी चुनौती से निपटने के लिए आधुनिक सुरक्षा उपकरणों (Safety Equipment) और आवश्यक टी एंड पी (T&P Kit) से सुसज्जित किया गया है। शहर में सही मायनों में 24×7 सेवाएं देने के लिए, इन वाहनों पर तैनात कर्मचारियों की टीम प्रतिदिन 8-8 घंटे की 3 शिफ्टों में कार्य करेगी। प्रत्येक शिफ्ट में सुपरवाइजर, लाइनमैन और हेल्पर सहित कुशल कर्मचारियों की टीम तत्पर रहेगी।

24×7 आपातकालीन (Emergency) वैन के विस्तृत और प्रमुख कार्य:

एचटी (HT) रखरखाव एवं ट्रांसफॉर्मर प्रतिस्थापन: हाई टेंशन (HT) लाइनों का मेंटेनेंस, ब्रेकडाउन सुधार, तथा आवश्यकता पड़ने पर ट्रांसफॉर्मर व क्रॉस आर्म (Cross Arm) को तुरंत बदलना।

भूमिगत (Underground) एवं AB केबल फॉल्ट सुधार: अत्याधुनिक उपकरणों की सहायता से भूमिगत केबलों में आए फॉल्ट का त्वरित पता लगाना। साथ ही, जर्जर व खराब AB केबल और क्षतिग्रस्त कंडक्टर को समय पर बदलना।

विद्युत खम्भों का रखरखाव: प्राकृतिक आपदा या दुर्घटना के कारण टूटे या झुके हुए खम्भों (Tilted Poles) को सीधा करना या उन्हें तत्काल बदलना।

पेड़ों की छंटाई (Tree Pruning) एवं लाइन क्लीयरेंस: ओवरहेड लाइनों को सुरक्षित और बाधा मुक्त रखने के लिए पेड़ों की डालियों की छंटाई करना, ताकि शॉर्ट-सर्किट का खतरा न रहे।

नियमित सर्वेक्षण (Routine Survey): केवल ब्रेकडाउन ही नहीं, बल्कि विद्युत लाइनों का नियमित सर्वे कर संभावित फॉल्ट्स को पहले ही दूर करना।

त्वरित आपातकालीन सेवा: किसी भी क्षेत्र में बिजली बाधित होने पर तुरंत मौके पर पहुंचना और फॉल्ट को दूर कर जल्द से जल्द सप्लाई बहाल करना।

उद्घाटन के अवसर पर  ऊर्जा मंत्री (AK Sharma) ने कहा कि हमारी सरकार उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है। वाराणसी में इन बहुउद्देशीय आपातकालीन वाहनों के संचालन और नियमित लाइन सर्वे जैसी प्रो-एक्टिव (Pro-active) कार्यप्रणाली से न केवल विद्युत लाइनों की उम्र बढ़ेगी, बल्कि आम जनता को बिजली कटौती की समस्याओं से बड़ी राहत मिलेगी।

Tags: ak sharma
Previous Post

होमगार्ड भर्ती परीक्षा : पहले दिन की प्रथम पाॅली की परीक्षा सम्पन्न

Next Post

फर्जी राशन कार्ड और आयुष्मान योजना की होगी गहन जांच, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई : मुख्यमंत्री धामी

Writer D

Writer D

Related Posts

IIM Lucknow
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में अब छोटे उद्यमों को बड़ा बनाएगा ‘आईआईएम मॉडल’

22/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

डिजिटल पीडीएस से पारदर्शी हुआ राशन वितरण, योगी सरकार की पहल को मिली मजबूती

22/08/2026
CM Yogi
Main Slider

पीएम पोषण रसोइयों को सम्मानित करेंगे सीएम योगी, देंगे कैशलेस चिकित्सा कार्ड

22/08/2026
UP Cabinet
Main Slider

मातृत्व अवकाश को लेकर बदले नियम, जानिए यूपी कैबिनेट के बड़े फैसले

22/08/2026
An IMA delegation met CM Yogi.
उत्तर प्रदेश

आईएमए के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री योगी से की मुलाकात

22/08/2026
Next Post
CM Dhami

फर्जी राशन कार्ड और आयुष्मान योजना की होगी गहन जांच, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई : मुख्यमंत्री धामी

यह भी पढ़ें

Vivo Y73 smartphone launched in India, know what are the features

भारत में लॉन्च हुआ वीवो का Y73 स्मार्टफोन, जानिए क्या हैं फीचर्स

10/06/2021
arrested

इंश्योरेंश के नाम पर करोड़ो की ठगी करने वाले गिरोह का मास्टरमाइंड वकील गिरफ्तार

03/02/2021
hariyali teej

कब है हरियाली तीज, विधि-विधान से करें शिव शक्ति की पूजा

27/07/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version