• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘श्रमवीर गौरव समारोह 2026’ में सीएम योगी करेंगे श्रमिक कल्याण योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास

Writer D by Writer D
30/04/2026
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार के श्रम विभाग द्वारा शुक्रवार को ‘श्रमवीर गौरव समारोह 2026’ का आयोजन इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में किया जाएगा, जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) विभिन्न श्रमिक कल्याण योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। कार्यक्रम में प्रदेश के कई वरिष्ठ मंत्री एवं जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहेंगे।

इनमें दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक के साथ ही औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर, एमएसएमई मंत्री राकेश सचान और राज्य मंत्री संसदीय कार्य एवं औद्योगिक विकास जसवंत सिंह सैनी शामिल रहेंगे। 

कार्यक्रम के दौरान श्रम विभाग की कई महत्वपूर्ण पहलों को जमीन पर उतारा जाएगा। इनमें बलरामपुर, झांसी और गोंडा में श्रमिक केंद्रों की स्थापना, डिजिटल लेबर चौक ऐप का शुभारंभ, बीओसीडब्ल्यू बोर्ड की नई वेबसाइट का लोकार्पण तथा अटल आवासीय योजना के तहत मेधावी विद्यार्थियों को सम्मान शामिल है। इसके साथ ही नोएडा और ग्रेटर नोएडा में ईएसआईसी डिस्पेंसरी और श्रमिक छात्रावासों की स्थापना भी की जाएगी।

औद्योगिक विकास से जुड़ी योजनाओं के अंतर्गत श्रमिकों के लिए 40 वर्गमीटर के 2000 आवासीय प्लॉट, औद्योगिक क्षेत्रों में 5 एकड़ भूमि पर श्रमिक हॉस्टल, टाटा समूह के सीएसआर सहयोग से स्किल डेवलपमेंट सेल, श्रमिक सुविधा केंद्र और आवासीय व्यवस्थाओं का विस्तार किया जाएगा। ग्रेटर नोएडा में 7.2 एकड़ भूमि पर 300 बेड का ईएसआईसी अस्पताल तथा 500 बेड का कार्यशील महिला छात्रावास भी प्रस्तावित है। इसके अतिरिक्त सार्वजनिक पुस्तकालयों की स्थापना और सीएसआर फंड से ₹2 करोड़ की लागत से स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ किया जाएगा।

शिक्षा के क्षेत्र में भी श्रमिक परिवारों के मेधावी छात्रों को टैबलेट वितरण किया जाएगा, जिससे उन्हें डिजिटल शिक्षा से जोड़ा जा सके। साथ ही समारोह में श्रमिकों को प्रमाणपत्र और टूलकिट वितरित कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में भी कदम उठाया जाएगा।

Tags: cm yogi
Previous Post

चारधाम यात्रा मार्गों पर मानसून से पहले दुरुस्तीकरण के निर्देश, भूस्खलन क्षेत्रों पर विशेष फोकस

Next Post

जल संरक्षण कार्यों की धीमी रफ्तार पर मुख्य सचिव सख्त, SARRA को एक वर्ष की कार्ययोजना बनाने के निर्देश

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

नवरात्रि में अखंड ज्योति जलाने जा रहे हैं? जान लें सही दिशा और जरूरी सावधानियां

11/10/2026
Sharadiya Navratri
Main Slider

शारदीय नवरात्रि आज से, हाथी पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा

11/10/2026
Business

ऑनलाइन सेल के नाम पर ठगी का जाल, Flipkart-Amazon के फर्जी लिंक से रहें अलर्ट

10/10/2026
Main Slider

जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी, लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें : मुख्यमंत्री

10/10/2026
Main Slider

आयुष्मान कार्ड बनाने में रामपुर प्रदेश में प्रथम, एक साल में बने 1.79 लाख कार्ड

10/10/2026
Next Post
Anand Bardhan

जल संरक्षण कार्यों की धीमी रफ्तार पर मुख्य सचिव सख्त, SARRA को एक वर्ष की कार्ययोजना बनाने के निर्देश

यह भी पढ़ें

CM Dhami

सीएम धामी से रं कल्याण संस्था के प्रतिनिधियों ने की भेंट

07/11/2022
Jamrani Dam Project

सीएम धामी का प्रयास लाया रंग, जमरानी बांध परियोजना को मिली केंद्र की मंजूरी

25/10/2023
cm yogi

जल की कीमत को हमको समझना होगा: सीएम योगी

21/07/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version