• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पश्चिम बंगाल विधानसभा को मिला नया अध्यक्ष, भाजपा विधायक रथींद्र बोस निर्विरोध चुने गए

Writer D by Writer D
15/05/2026
in राजनीति, राष्ट्रीय
0
Rathindra Bose

Rathindra Bose

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा को शुक्रवार नया अध्यक्ष मिल गया। कूचबिहार दक्षिण से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक रथींद्र बोस (Rathindra Bose) को विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए निर्विरोध चुना गया। पहली बार विधायक बने रथींद्र बोस का चुनाव विधानसभा में प्रोटेम स्पीकर तापस राय की देखरेख में संपन्न हुआ।

सत्तारूढ़ भाजपा की ओर से मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने रथींद्र बोस (Rathindra Bose) के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसका समर्थन दिलीप घोष ने किया। ध्वनि मत से उन्हें विधानसभा का नया अध्यक्ष घोषित किया गया। सदन की कार्यवाही ‘वंदे मातरम्’ के साथ शुरू हुई। अध्यक्ष चुनाव के दौरान तृणमूल कांग्रेस के विधायक सदन में मौजूद नहीं थे, हालांकि बाद में वे कार्यवाही में शामिल हुए।

निर्वाचन के बाद मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी और विपक्ष के नेता शोभनदेव चट्टोपाध्याय रथींद्र बोस को अध्यक्ष की कुर्सी तक लेकर गए। तृणमूल कांग्रेस ने इस चुनाव का विरोध नहीं किया। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष बिमान बंद्योपाध्याय ने भी रथींद्र बोस को शुभकामनाएं दीं।

विधानसभा की परंपरा के अनुसार अध्यक्ष बनने के बाद रथींद्र बोस (Rathindra Bose) ने सबसे पहले मुख्यमंत्री को बोलने की अनुमति दी। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने नए अध्यक्ष का स्वागत करते हुए कहा कि आने वाले पांच वर्षों में विधानसभा राज्य की जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए रचनात्मक ढंग से कार्य करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि विपक्ष को अपनी बात रखने का पूरा अवसर मिलेगा और सदन की कार्यवाही बाधित नहीं होनी चाहिए।

इसके बाद विपक्ष के नेता शोभनदेव चट्टोपाध्याय समेत विभिन्न दलों के विधायकों ने भी नए अध्यक्ष को बधाई दी। नौशाद सिद्दीकी और मोस्ताफिजुर रहमान राणा ने भी शुभकामनाएं दीं।

रथींद्र बोस पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं और लंबे समय तक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से जुड़े रहे हैं। बाद में उन्होंने सक्रिय राजनीति में कदम रखा। वर्ष 2026 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने कूचबिहार दक्षिण सीट से तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार अभिजीत डे भौमिक को 23 हजार से अधिक मतों से हराया था।

आमतौर पर विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए कानूनविद या अधिवक्ता पृष्ठभूमि वाले नेताओं को प्राथमिकता दी जाती रही है, लेकिन भाजपा ने रथींद्र बोस को उम्मीदवार बनाकर इस परंपरा से अलग राह चुनी। निर्विरोध चुनाव के साथ अब वह पश्चिम बंगाल विधानसभा के नए अध्यक्ष बन गए हैं।

Tags: Rathindra Bose
Previous Post

कुलदीप सिंह सेंगर को ‘सुप्रीम’ झटका, कोर्ट ने दिल्ली हाई कोर्ट का आदेश किया रद्द

Next Post

सीएम सम्राट चौधरी पैदल पहुंचे अपने कार्यालय

Writer D

Writer D

Related Posts

P Chidambaram-Raghav Chaddha
पंजाब

राघव चड्ढा के वोटर लिस्ट से नाम कटने पर चिदंबरम का तंज, बोले- ‘वे अकेले नहीं हैं’

04/09/2026
IndiGo aircraft collides with a pole in Srinagar.
जम्मू कश्मीर

श्रीनगर एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, पार्किंग के दौरान खंभे से टकराया यात्रियों से भरा इंडिगो विमान

04/09/2026
CM Dhami released the book ‘Uttarakhand at 25’
Main Slider

नीति निर्माण में शोध और नवाचार को मिले प्राथमिकता, योजनाओं के प्रभाव का नियमित मूल्यांकन हो: सीएम धामी

03/09/2026
Rajnath Singh-CM Dhami
Main Slider

चम्पावत में पूर्व सैनिकों के लिए खुलेगा ECHS पॉलीक्लिनिक, रक्षा मंत्री ने दिया उचित विचार का भरोसा

03/09/2026
Banchaura protest ends after CM Dhami's assurance
Main Slider

सीएम धामी के आश्वासन के बाद 17 दिन से चल रहा बनचौरा धरना समाप्त

03/09/2026
Next Post
Samrat Chaudhary

सीएम सम्राट चौधरी पैदल पहुंचे अपने कार्यालय

यह भी पढ़ें

CM Yogi

सबको सुरक्षा का अहसास ही रामराज्य की अवधारणा: सीएम योगी

02/03/2026
CM Yogi

गांवों को स्वच्छ व सुंदर बनाने के लिए ग्राम प्रधानों को ट्रेनिंग देगी सरकार

04/04/2023
mata vaishno devi

वैष्णो देवी जाने के लिए ध्यान में रखें ये बातें, वरना इच्छा रह जाएगी अधूरी

21/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version