• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मां शाकंभरी देवी मंदिर परिसर में अचानक आई बाढ़, ट्रैक्टर-ट्रॉली, जेनरेटर सहित दर्जनों वाहन बहे

Writer D by Writer D
29/05/2026
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, सहारनपुर
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के शिवालिक क्षेत्र में स्थित प्रसिद्ध सिद्धपीठ मां शाकंभरी देवी (Maa Shakambhari Devi) मंदिर परिसर में शुक्रवार को प्रकृति का रौद्र रूप देखने को मिला। पहाड़ी क्षेत्र में हुई भारी बारिश के कारण ‘शाकंभरी खोल नदी’ में अचानक (फ्लैश फ्लड) तेज बाढ़ आ गई। देखते ही देखते पानी का बहाव और स्तर इतना अधिक बढ़ गया कि मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं के बीच भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई। अपनी जान बचाने के लिए लोग ऊंचे और सुरक्षित स्थानों की तरफ भागते नजर आए।

तेज बहाव में बहे दर्जनों वाहन और दुकानें:

प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के अनुसार, पानी की रफ्तार इतनी खतरनाक थी कि मंदिर (Maa Shakambhari Devi) के बाहर नदी क्षेत्र में खड़े ट्रैक्टर-ट्रॉली, कारें, मोटरसाइकिलें, क्रेन और बड़े जेनरेटर सहित दर्जनों वाहन ताश के पत्तों की तरह पानी में बह गए। इसके अलावा, मुख्य मार्ग और मंदिर परिसर के आसपास लगी प्रसाद, खिलौने और खाने-पीने की कई दुकानें भी बाढ़ की चपेट में आकर पूरी तरह नष्ट हो गईं। इस अचानक आई आपदा से पूरे मेला क्षेत्र में चीख-पुकार मच गई और श्रद्धालुओं में दहशत फैल गई।

दो श्रद्धालुओं के बहने की आशंका, रेस्क्यू जारी:

स्थानीय सूत्रों और प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से खबर आ रही है कि बाढ़ के इस तेज थपेड़े में दो श्रद्धालु भी पानी के बहाव में बह गए हैं, हालांकि स्थानीय जिला प्रशासन की ओर से अभी तक इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। इसके साथ ही नदी के दूसरी ओर और निचले इलाकों में कई अन्य श्रद्धालुओं के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है।

प्रशासनिक अमला मौके पर मुस्तैद:

घटना की भयंकर स्थिति को देखते हुए सहारनपुर जिला प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही एसडीएम (SDM) बेहट मानवेंद्र सिंह, स्थानीय तहसीलदार, नायब तहसीलदार, इंस्पेक्टर मिर्जापुर सूबे सिंह और इंस्पेक्टर बेहट जितेंद्र कुमार दीक्षित भारी पुलिस बल और आपदा राहत टीमों के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर कमान संभालते हुए युद्धस्तर पर राहत और बचाव कार्य (रेस्क्यू ऑपरेशन) शुरू करवा दिया है।

लाउडस्पीकर से की जा रही है सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील:

शाकंभरी देवी चौकी पुलिस और प्रशासनिक टीमें लगातार लाउडस्पीकर के जरिए पूरे क्षेत्र में मुनादी करा रही हैं। श्रद्धालुओं और स्थानीय दुकानदारों से सख्त हिदायत के साथ अपील की जा रही है कि वे नदी, खोल और पानी के बहाव वाले किसी भी क्षेत्र के नजदीक बिल्कुल न जाएं। पहाड़ी इलाकों से अभी भी पानी आने का सिलसिला जारी है, जिसे देखते हुए सुरक्षा के मद्देनजर पूरे क्षेत्र की कड़ी निगरानी की जा रही है और फंसे हुए लोगों को सुरक्षित स्थानों और धर्मशालाओं में शिफ्ट किया जा रहा है।

Tags: crime newssaharanpur-crimeup news
Previous Post

20 साल जेल, मौत की सजा और फिर वापसी, 34 करोड़ की ब्लड मनी ने भारतीय की बचाई जान

Next Post

आपके एक वोट से बनता है दिव्य धाम और साफ होते हैं माफिया: सीएम योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

सोमवार को वाल्मीकि आश्रम जाएंगे मुख्यमंत्री, आदिकवि को अर्पित करेंगे श्रद्धा-सुमन

25/10/2026
Main Slider

गंगा के ऊपर गरजा भारत का शौर्य, काशी के आसमान में गूंजा वायु शक्ति का उद्घोष

25/10/2026
Main Slider

‘महादेव’ कॉल साइन और ‘विश्वनाथ’ फॉर्मेशन के साथ काशी के आसमान में गरजे भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमान

25/10/2026
उत्तर प्रदेश

यूपी की विद्युत सखियों ने जमा कराए ₹3,720 करोड़ के बिल, कमाया ₹47 करोड़ कमीशन

25/10/2026
Main Slider

वाराणसी को मिली गारमेंट फैक्ट्री की सौगात, PM मोदी ने अरविंद मिल्स के नए मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का किया लोकार्पण

25/10/2026
Next Post
CM Yogi gave a gift of Rs 130 crore to Madhuban.

आपके एक वोट से बनता है दिव्य धाम और साफ होते हैं माफिया: सीएम योगी

यह भी पढ़ें

SS Sandhu

भविष्य बचाने के लिए दीर्घकालिक योजनाएं बनानी होंगी: मुख्य सचिव

26/01/2023

बांके बिहारी के दर्शन कर शिवपाल ने किया शंखनाद, बोले- नेताजी का आशीर्वाद है और रहेगा

12/10/2021
अजय माकन

राजस्थान में कांग्रेस का आपरेशन शुरू, अजय माकन बने प्रभारी महासचिव

16/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version