• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Twisha Sharma Case: 10 सेकंड की ‘थ्योरी’ पर फंसी सास, मैच नहीं हुए बयान

Writer D by Writer D
02/06/2026
in Main Slider, क्राइम, मध्य प्रदेश, राष्ट्रीय
0
Twisha Sharma case

Twisha Sharma case

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सीबीआई ने अभिनेत्री और मॉडल ट्विशा शर्मा (Twisha Sharma Case) की संदिग्ध मौत की जांच में सोमवार को बड़ा कदम उठाते हुए भोपाल के बाग मुगलिया एक्सटेंशन स्थित उनके घर पर क्राइम सीन रीक्रिएट किया। जांच के दौरान ट्विशा के पति समर्थ सिंह और सास, पूर्व जज गिरिबाला सिंह के बयानों में कई अहम विरोधाभास सामने आए हैं, जिससे मामला और पेचीदा हो गया है।

सीबीआई टीम दोनों आरोपियों को घटनास्थल पर लेकर पहुंची और वहां मौत के समय की परिस्थितियों को दोबारा समझने की कोशिश की। इसके लिए ट्विशा की लंबाई और लगभग 80 किलो वजन के बराबर एक डमी (पुतला) तैयार किया गया, जिसे फंदे पर लटकाकर पूरी घटना को दोहराया गया।

जांच के दौरान समर्थ सिंह ने डमी को पीछे से सहारा देकर ऊपर उठाने का प्रदर्शन किया, जबकि गिरिबाला सिंह ने बताया कि उन्होंने कुछ ही सेकंड में फंदा खोल दिया था। सीबीआई ने यह भी देखा कि घटना के बाद ट्विशा को कथित तौर पर किस तरह सीपीआर दिया गया था।

सूत्रों के अनुसार, जब आरोपियों के पुराने बयानों की तुलना घटनास्थल पर किए गए रीक्रिएशन से की गई तो कई बातें मेल नहीं खाईं। पति और सास द्वारा पहले बताई गई घटनाक्रम की कहानी मौके की वास्तविक परिस्थितियों से अलग नजर आई। इसी वजह से जांच एजेंसी को मामले में कई नए सवालों के जवाब तलाशने पड़ रहे हैं।

सीबीआई का मानना है कि अभी जांच के कई महत्वपूर्ण पहलू बाकी हैं। डिजिटल डेटा, फॉरेंसिक रिपोर्ट और अन्य तकनीकी साक्ष्यों का मिलान किया जा रहा है। साथ ही आरोपियों से कुछ और बिंदुओं पर पूछताछ भी जरूरी है।

दोनों आरोपियों की पांच दिन की सीबीआई रिमांड मंगलवार को समाप्त हो रही है। ऐसे में संभावना है कि जांच एजेंसी अदालत से उनकी रिमांड तीन से पांच दिन और बढ़ाने की मांग कर सकती है, ताकि ट्विशा शर्मा की मौत से जुड़े सभी तथ्यों को पूरी तरह स्पष्ट किया जा सके।

Tags: giriraj balamadhya pradesh newsmp newssamarth singhTwisha Sharma CaseTwisha Sharma case update
Previous Post

यूपी में अब नहीं महंगी होगी बिजली! 10% तक प्रस्तावित बढ़ोतरी पर रोक

Next Post

पागल हो… बेंजामिन नेतन्याहू पर भड़के अमेरिका के राष्ट्रपति

Writer D

Writer D

Related Posts

Paan Petha Roll
Main Slider

गर्मियों में बनाएं पान पेठा रोल, किसी भी मामले में नहीं होगी फेल

18/06/2026
Injury Marks
Main Slider

पुराने निशान फेस से हो जाएंगे दूर, ट्राई करें ये उपाय

18/06/2026
Achari Funda
Main Slider

झुलसती गर्मियों में गेस्ट को पिलाएं खास ड्रिंक तो सर्व करें अचारी फनडा

18/06/2026
Ashish Chauhan
राजनीति

उद्योग मित्रों की समस्याओं का समाधान करना जिला प्रशासन की प्राथमिकताः डॉ आशीष चौहान

17/06/2026
CM Dhami
राजनीति

विकसित उत्तराखंड के निर्माण में सचिवालय परिवार की भूमिका अहम: मुख्यमंत्री धामी

17/06/2026
Next Post
Netanyahu-Trump

पागल हो... बेंजामिन नेतन्याहू पर भड़के अमेरिका के राष्ट्रपति

यह भी पढ़ें

CM Dhami

सीएम धामी ने मसूरी गोलीकांड में शहीद राज्य आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि

03/09/2022
Savin Bansal

जनदर्शन: आख्या न देने पर पटवारी निलंबन की चेतावनी

12/01/2026
Rabdi Malai Toast

मीठे की क्रेविंग को शांत कर देगी ये डिश, एक बार बनाकर तो देखें

03/02/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version