• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पंजाब में 10 लाख निर्माण मजदूरों का मुफ्त पंजीकरण होगा: मुख्यमंत्री भगवंत मान

Writer D by Writer D
06/06/2026
in पंजाब
0
CM Bhagwant Mann

CM Bhagwant Mann

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Mann) ने आज राज्यभर में 10 लाख निर्माण मजदूरों के मुफ्त पंजीकरण और पुराने पंजीकरण के नवीनीकरण के लिए बड़ी मुहिम शुरू करने का ऐलान किया।

पंजाब बिल्डिंग एंड अदर कंस्ट्रक्शन वर्कर्स वेलफेयर बोर्ड की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री (CM Bhagwant Mann) ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि गांवों और शहरी क्षेत्रों में विशेष शिविर लगाकर कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधे मजदूरों तक पहुंचाया जाए।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Mann) ने कहा कि पंजाब सरकार हर निर्माण मजदूर को सामाजिक सुरक्षा, कल्याण सहायता और कौशल विकास के अवसर देने के लिए पूरी तरह वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि बोर्ड का गठन निर्माण मजदूरों की भलाई, सामाजिक सुरक्षा और सामाजिक-आर्थिक उन्नति के लिए किया गया है, लेकिन पर्याप्त धनराशि उपलब्ध होने के बावजूद लंबे प्रोसेसिंग समय के कारण योजनाएं अपेक्षित सफलता हासिल नहीं कर सकीं।

मुख्यमंत्री (CM Bhagwant Mann) ने कहा कि वर्तमान में बीओसीडब्ल्यू वेलफेयर बोर्ड के पास केवल 2.21 लाख मजदूर पंजीकृत हैं, जो पंजाब में निर्माण गतिविधियों और शहरीकरण को देखते हुए काफी कम है। इसलिए राज्यभर में अधिक पंजीकरण शिविर लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि विशेष मुहिम के दौरान मजदूरों से 145 रुपये पंजीकरण शुल्क नहीं लिया जाएगा। करीब 10 लाख मजदूरों के पंजीकरण और नवीनीकरण पर आने वाला लगभग 15 करोड़ रुपये का खर्च पंजाब सरकार खुद वहन करेगी।

मुख्यमंत्री (CM Bhagwant Mann) ने कहा कि सरकार पंजीकरण के बाद भी मजदूरों की मदद जारी रखेगी। जिन मजदूरों को एक साल के भीतर कोई लाभ नहीं मिलेगा, उनका पंजीकरण शुल्क भी सरकार भरेगी। श्रम विभाग को गांवों में शाम के समय विशेष कैंप लगाने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि काम से लौटने के बाद मजदूर आसानी से पंजीकरण करवा सकें।

भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) ने लेबर चौकों पर शेड और पीने के पानी की सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि मजदूरों को काम की प्रतीक्षा करते समय किसी परेशानी का सामना नहीं करना चाहिए। मुख्यमंत्री ने बताया कि मजदूर कल्याण योजनाओं का प्रोसेसिंग समय 2022-23 में 203 दिन था, जिसे अब घटाकर 73 दिन कर दिया गया है।

कौशल विकास पर जोर देते हुए मुख्यमंत्री ने बोर्ड को 50,000 पंजीकृत निर्माण मजदूरों का डेटा पंजाब स्किल डेवलपमेंट मिशन से साझा करने के निर्देश दिए। मजदूरों को राजगीरी, बार बेंडिंग, शटरिंग कारपेंटरी, स्कैफोल्डिंग, पेंटिंग, इलेक्ट्रिकल वर्क्स, सर्वेक्षण, सड़क निर्माण और अन्य क्षेत्रों में प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने महिला मजदूरों को मांवा-धीयां सत्कार योजना के तहत वित्तीय सहायता सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। बैठक में कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Tags: Punjab News
Previous Post

राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार 2026 में चमका प्रयागराज महाकुंभ 2025, मिलेगा स्वर्ण सम्मान

Next Post

मंच पर मुख्यमंत्री के आने के बाद से पंडाल में गूंजता रहा जय श्री राम व बुलडोजर बाबा का जयघोष

Writer D

Writer D

Related Posts

Farmers' protest at the Chandigarh-Punjab border ends.
पंजाब

चंडीगढ़-पंजाब बॉर्डर पर किसानों का धरना खत्म, राज्य सरकार से कई मुद्दों पर बनी सहमति

07/09/2026
Sachin Pilot-Bhupesh Baghel
Main Slider

कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, बघेल की छुट्टी; पायलट को पंजाब की कमान

05/09/2026
18% hike in DA announced in Punjab.
पंजाब

पंजाब के कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! DA में बंपर बढ़ोतरी का ऐलान

05/09/2026
Punjab Cabinet Meeting
Main Slider

पंजाब में नौकरियों का पिटारा खुला, कैबिनेट ने 132 पदों को दी मंजूरी

05/09/2026
P Chidambaram-Raghav Chaddha
पंजाब

राघव चड्ढा के वोटर लिस्ट से नाम कटने पर चिदंबरम का तंज, बोले- ‘वे अकेले नहीं हैं’

04/09/2026
Next Post
CM Yogi

मंच पर मुख्यमंत्री के आने के बाद से पंडाल में गूंजता रहा जय श्री राम व बुलडोजर बाबा का जयघोष

यह भी पढ़ें

पूजा स्पेशल ट्रेनें Pooja special train gift

रेलवे ने दी यात्रियो को बड़ी राहत,चलाएगा चार पूजा स्पेशल ट्रेनें, ये है शेड्यूल

06/11/2020
CM Dhami

नोट बंद का निर्णय राष्ट्र हित में, पैनिक होने की जरुरत नहीं : मुख्यमंत्री

20/05/2023
FIFA

फीफा ने भारतीय फुटबॉल से बैन हटाया, भारत में होगा महिला वर्ल्ड कप

26/08/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version