• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

तेलंगाना में बारिश का संकट, नागार्जुन सागर में CM ने किया वरुण यज्ञ

Writer D by Writer D
12/08/2026
in राष्ट्रीय
0
CM Revanth Reddy

CM Revanth Reddy

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

तेलंगाना में बारिश की कमी और जलाशयों के घटते जलस्तर ने सरकार की चिंता बढ़ा दी है। इसी बीच मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी (CM Revanth Reddy) ने नलगोंडा जिले के नागार्जुन सागर में कृष्णा नदी के किनारे आयोजित वरुण यज्ञ में हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री अपनी पत्नी के साथ पूर्णाहुति कार्यक्रम में शामिल हुए और राज्य में अच्छी बारिश की प्रार्थना की।

यज्ञ के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान वरुण का आह्वान किया गया। सरकार का उद्देश्य राज्य में पर्याप्त वर्षा के साथ कृष्णा और गोदावरी बेसिन के जलाशयों में पानी की उपलब्धता बढ़ने की कामना करना था।

सुबह 4 बजे शुरू हुआ धार्मिक अनुष्ठान

वरुण यज्ञ की शुरुआत सुबह करीब चार बजे गो पूजा से हुई। आयोजन में 108 ऋत्विक और वैदिक विद्वानों ने हिस्सा लिया, जबकि अनुष्ठान के लिए 11 हवन कुंड बनाए गए थे।

यदागिरिगुट्टा मंदिर के पुजारियों और वैदिक विद्वानों की निगरानी में यज्ञ कराया गया। सिंचाई मंत्री एन. उत्तम कुमार रेड्डी और विधायक एन. पद्मावती ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।

CM बोले- खूब बरसे बारिश, भर जाएं तालाब

पूर्णाहुति के बाद मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने कहा कि उन्होंने राज्य में भरपूर बारिश और किसानों की खुशहाली की कामना की है। उन्होंने उम्मीद जताई कि कृष्णा और गोदावरी नदी क्षेत्रों में अच्छी बारिश होगी, जिससे तालाब और जलाशय भरेंगे और फसलों को पर्याप्त पानी मिलेगा।

जलाशयों की स्थिति ने बढ़ाई सरकार की चिंता

तेलंगाना में कमजोर बारिश का असर जलस्रोतों पर साफ दिखाई दे रहा है। कई मध्यम सिंचाई परियोजनाओं और छोटे तालाबों में भी पानी कम है। श्रीरामसागर का स्टोरेज आधे स्तर के आसपास पहुंच रहा है।

वहीं, नागार्जुन सागर अपनी 312 टीएमसी क्षमता का करीब 44 प्रतिशत ही भरा है। सिंगुर में 29.9 टीएमसी की क्षमता के मुकाबले लगभग 13.9 प्रतिशत पानी है, जबकि निजामसागर करीब 57.5 प्रतिशत भरा है।

सरकार ने कम बारिश की संभावित स्थिति से निपटने के लिए विशेषज्ञ समिति भी बनाई है। समिति ने पानी बचाने वाली सिंचाई तकनीकों और सूखा-रोधी फसलों को बढ़ावा देने की सिफारिश की है।

Tags: CM Revanth Reddy
Previous Post

कोविंद की किताब लॉन्च, मां को याद कर भावुक हुए मोदी

Next Post

15 अगस्त से बंद हो सकते हैं पेट्रोल पंप, सरकार को 72 घंटे की मोहलत

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

सीएम धामी ने उत्तराखण्ड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति-2026 और GEP की तकनीकी रिपोर्ट का किया विमोचन

26/09/2026
Chardham Yatra
Main Slider

चारधामों को प्लास्टिक मुक्त बनाने की मुहिम तेज, यात्रा सीजन में 798 टन कचरा एकत्रित

26/09/2026
Main Slider

गंगोत्री धाम पहुंचे मुख्य सचिव, पूजा-अर्चना कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की भेंट

26/09/2026
CM Yogi- PM Modi
Main Slider

दिल्ली में योगी की अहम मुलाकात, PM मोदी से मिले; नितिन नबीन से भी बैठक

26/09/2026
Next Post
Petrol pumps may shut down from August 15.

15 अगस्त से बंद हो सकते हैं पेट्रोल पंप, सरकार को 72 घंटे की मोहलत

यह भी पढ़ें

Vitamin E

निखार के लिए है बेहद जरूरी है ये एक चीज

26/10/2025
Tejas Express

कोरोना काल में रेलवे पर संकट, आज से बंद हुई तेजस एक्सप्रेसवे, हो रहा था लाखों का नुकसान

23/11/2020
Shibani Dandekar Troll Ankita Lokhande

रिया चक्रवर्ती की ‘दोस्त’ ने साधा अंकिता पर निशाना, तो यूजर्स ने दिये मुंहतोड़ जवाब

11/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version