• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

लखनऊ में ‘Gen Alpha’ का हल्लाबोल, सड़क पर उतरे स्कूली बच्चे; जाम में फंसा मंत्री का काफिला

Writer D by Writer D
14/08/2026
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
'Gen Alpha' Makes Waves in Lucknow

'Gen Alpha' Makes Waves in Lucknow

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ: राजधानी में शुक्रवार को स्कूल की बदहाल व्यवस्थाओं के खिलाफ छात्रों का गुस्सा सड़क पर दिखाई दिया। पारा स्थित जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय के बड़ी संख्या में छात्र स्कूल से बाहर निकलकर बुद्धेश्वर पेट्रोल पंप के सामने सड़क पर बैठ गए और नारेबाजी शुरू कर दी। छात्रों के प्रदर्शन से व्यस्त मार्ग पर जाम लग गया।

शिक्षक नहीं, पढ़ाई कैसे होगी?

छात्रों ने विद्यालय में शिक्षकों की कमी को सबसे बड़ी समस्या बताया। उनका कहना था कि पर्याप्त शिक्षक नहीं होने से पढ़ाई प्रभावित हो रही है। छात्रों ने स्कूल में मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता, साफ-सफाई और दूसरी व्यवस्थाओं पर भी सवाल उठाए।

छात्रों का आरोप था कि कई बार स्कूल प्रशासन को समस्याओं से अवगत कराया गया, लेकिन समाधान नहीं हुआ। इसके बाद उन्होंने सड़क पर उतरकर अपनी आवाज उठाई।

जाम में फंसा मंत्री का काफिला

छात्रों के प्रदर्शन से बुद्धेश्वर चौराहे के आसपास वाहनों की लंबी कतार लग गई। इसी जाम में कन्नौज जा रहे समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण का काफिला भी फंस गया।

प्रदर्शन की जानकारी मिलते ही मंत्री गाड़ी से उतरे और सीधे छात्रों के बीच पहुंच गए। उन्होंने छात्रों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। छात्रों ने शिक्षकों की कमी के साथ भोजन और साफ-सफाई की शिकायत भी रखी।

सड़क से स्कूल तक छात्रों के साथ पहुंचे मंत्री

असीम अरुण ने छात्रों को सिर्फ आश्वासन नहीं दिया, बल्कि उनके साथ विद्यालय भी पहुंचे। स्कूल में उन्होंने छात्रों के साथ बैठकर उनकी समस्याएं सुनीं और अधिकारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

समाज कल्याण विभाग के सचिव आईएएस अनुराग यादव ने भी छात्रों से बातचीत की। मंत्री ने शिक्षकों की कमी समेत अन्य समस्याओं के जल्द समाधान का भरोसा दिया।

आश्वासन के बाद खत्म हुआ प्रदर्शन

मंत्री के आश्वासन के बाद छात्रों ने प्रदर्शन समाप्त कर दिया। छात्रों के सड़क से हटने के बाद यातायात व्यवस्था सामान्य हुई।

स्कूल ड्रेस में छात्रों का सड़क पर उतरना और अपनी समस्याएं सीधे मंत्री के सामने रखना चर्चा का विषय रहा। इसे नई पीढ़ी के छात्रों के अपने अधिकारों और समस्याओं को लेकर बढ़ती मुखरता से भी जोड़कर देखा जा रहा है।

Tags: Lucknow News
Previous Post

THDC Tunnel Accident: सेना ने संभाला रेस्क्यू अभियान, लापता तीन श्रमिकों की तलाश जारी

Writer D

Writer D

Related Posts

THDC Tunnel Accident: Army takes charge of rescue operation.
Main Slider

THDC Tunnel Accident: सेना ने संभाला रेस्क्यू अभियान, लापता तीन श्रमिकों की तलाश जारी

14/08/2026
Mayawati
उत्तर प्रदेश

बसपा में 2007 जैसा ही ब्राह्मण काे मिलेगा सम्मान : मायावती

14/08/2026
CM Yogi
अयोध्या

CM योगी पहुंचे अयोध्या, हनुमानगढ़ी और रामलला का किया दर्शन पूजन

14/08/2026
CM Yogi
Main Slider

भारत का विभाजन एक त्रासदी थी, बंटवारे की कीमत आज भी देश चुका रहा है: CM योगी

14/08/2026
CM Yogi
Main Slider

1947 में जो लोग मौन थे, उनकी नजरें सत्ता पर थीं: सीएम योगी

14/08/2026

यह भी पढ़ें

yogi

अब सीएम योगी बदलेंगे अखिलेश के इटावा की सूरत और सीरत

27/05/2022
corona in Uttar Pradesh

यूपी में 34,636 मरीज हुए कोरोनामुक्त, 296 संक्रमितों की मौत

09/05/2021
Cow's wild animal hunted

गाय के बछड़े का जंगली जानवर ने किया शिकार, ग्रामीणों में दहशत

29/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version