• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अखिलेश के AI वीडियो पर भड़के स्वामी नरेंद्रानन्द, बोले- ‘चोर-उचक्के रच रहे योगी के खिलाफ कुचक्र’

Writer D by Writer D
01/09/2026
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, वाराणसी
0
Swami Narendranand

Swami Narendranand

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वाराणसी। काशी सुमेरु पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी नरेन्द्रानन्द सरस्वती महाराज (Swami Narendranand) ने अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) द्वारा जारी किए गए एआई वीडियो पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। स्वामी जी ने साफ कहा कि ये वीडियो मिथ्या, गलत, अनर्गल, असंसदीय और अमर्यादित हैं। ऐसे चित्र जारी कर समाज में भ्रम और भ्रांति पैदा नहीं करनी चाहिए।

स्वामी नरेन्द्रानन्द सरस्वती ने कहा कि योगी जी धर्मनिष्ठ, कर्मनिष्ठ और श्रद्धाचार्य हैं। उनका जीवन नशामुक्त रहा है। योग चित्तवृत्ति निरोध है। प्रारंभिक काल से उन्होंने शिक्षा ली, चित्तवृत्तियों का निरोध किया और गोरखनाथ की परंपरा के नियम-कायदे-कानून का निर्वाह करते हुए आज भी उसका पालन कर रहे हैं। देश, धर्म, संस्कृति और राजनीति में रहते हुए उन्होंने कुशासन को मिटाकर सुशासन स्थापित किया है। प्रदेश में शांति, अमन-चैन और सद्भाव का वातावरण बना है। इसलिए योगी जी सही हैं।

लेकिन अखिलेश यादव द्वारा कल जारी किए गए ये वीडियो पूरी तरह झूठे हैं। स्वामी जी ने आक्रामक अंदाज में कहा कि चोर, उचक्के, भ्रष्टाचारी, दुराचारी और समाज में अराजकता पैदा करने वाले लोग दुखी हैं। ये लोग अनेक तरह के कुचक्र रच रहे हैं। ये गलत है। इन्हें समाज से माफी मांगनी चाहिए। ऐसे बनावटी कर्तव्य जारी नहीं करने चाहिए, जो सिर्फ अपनी छवि सुधारने के लिए किए जा रहे हैं।

स्वामी जी ने आगे कहा कि अगर चुनाव योगी जी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में होता है तो भाजपा की ही वापसी होगी। योगी जी का सुशासन है, जनता उन्हें पसंद करती है। उत्तर प्रदेश में रहना चाहिए। लेकिन जो लोग चोरी-उचक्की, भ्रष्टाचार और अराजकता फैलाते हैं, वे ही दुखी हैं।

काशी के इस शंकराचार्य का बयान अखिलेश यादव की उस कोशिश पर सीधा प्रहार है, जिसमें वे एआई से बने फर्जी वीडियो जारी कर योगी आदित्यनाथ की छवि खराब करने की कोशिश कर रहे थे। स्वामी जी ने साफ कर दिया कि संतों की नजर में योगी धर्मनिष्ठ हैं और ऐसे अनर्गल प्रचार से समाज को गुमराह नहीं किया जा सकता।

Tags: Swami Narendranand
Previous Post

परिवहन विभाग को जल्द मिलेगा अपना पहला डिटेंशन-डम्पिंग यार्ड

Writer D

Writer D

Related Posts

UP Transport
उत्तर प्रदेश

परिवहन विभाग को जल्द मिलेगा अपना पहला डिटेंशन-डम्पिंग यार्ड

01/09/2026
Nutritious food available at Anganwadi centers
उत्तर प्रदेश

नौनिहालों की सेहत को योगी सरकार का पोषण कवच, आंगनबाड़ी केंद्रों पर मिल रहा पौष्टिक आहार

01/09/2026
UPSSSC
Main Slider

UP PET-2026: अब अभ्यर्थी 7 सितंबर तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

01/09/2026
CM Dhami
Main Slider

नेपाल-भारत सीमा पर स्थापित शहीद स्मारक देश सेवा, त्याग और बलिदान का प्रतीक: धामी

01/09/2026
CM Dhami
Main Slider

सीएम धामी ने ₹63 करोड़ की योजनाओं को दी वित्तीय मंजूरी

01/09/2026

यह भी पढ़ें

AK Sharma

बिजली पर चर्चा में एक बार फिर एके शर्मा विपक्ष पर पड़े भारी, की बोलती बंद

12/08/2023
home delivery of alcohol

शराब प्रेमियों के लिए खुशखबरी, इस राज्य में शुरू होगी आनलाईन होम डिलीवरी

09/05/2021
Mallikarjun kharge

24 साल बाद कांग्रेस में ‘खडगे युग’ की हुई शुरुआत, सोनिया गांधी बोलीं- राहत महसूस कर रही हूं

26/10/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version