• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बांग्लादेश में बारिश का कहर, रंगामती में पानी में डूबा मशहूर हैंगिंग ब्रिज

Writer D by Writer D
03/09/2026
in अंतर्राष्ट्रीय
0
Hanging Bridge

Hanging Bridge

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

ढाका (बांग्लादेश)। देश में लेक सिटी के नाम से मशहूर और प्रमुख पर्यटक स्थल रंगामती में कपताई झील पर बना हैंगिंग ब्रिज (Hanging Bridge) डूब गया है। कई दिनों की भारी बारिश और पहाड़ियों से आए पानी की वजह से कपताई झील का जलस्तर तेजी से बढ़ा है। बांग्लादेश पर्यटन निगम ने सुरक्षा कारणों से पुल के आसपास जाने पर रोक लगा दी है। प्रवेश द्वार पर लाल झंडा लगाते हुए बांस की बैरिकेडिंग की गई है। रंगामती देश के दक्षिण-पूर्वी हिस्से में चटगांव डिवीजन में आता है।

ढाका ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार, पुल के बंद हो जाने से जानकारी के अभाव में पहुंच रहे पर्यटकों का निराशा का सामना करना पड़ रहा है। इससे स्थानीय पर्यटन उद्योग को भी झटका लगा है। यह झील बांग्लादेश की सबसे बड़ी कृत्रिम (मानव निर्मित) झील है। यह कर्णफुली नदी पर बने कपताई बांध के कारण अस्तित्व में आई। 335 फीट लंबे खूबसूरत पुल को रंगामती पर्यटन का प्रमुख प्रतीक माना जाता है। यह पुल झील के बीच में स्थित दो पहाड़ियों को आपस में जोड़ता है।

पुल बंद हो जाने से स्थानीय बोट टर्मिनल पर इंजन वाली 100 से ज्यादा नावें बेकार खड़ी हैं। पारंपरिक कपड़े, टेक्सटाइल और हस्तशिल्प बेचने वाली दुकानें भी ग्राहकों के बिना सूनी हैं। कुछ व्यापारियों का कहना है कि बिक्री लगभग शून्य हो गई है। स्थानीय बोट ओनर्स एसोसिएशन के लीज होल्डर मोहम्मद फखरुल इस्लाम ने कहा कि यह समय उनकी आजीविका के लिए बहुत अहम है।

उन्होंने कहा, “इस सीजन में आने वाले पर्यटकों की वजह से हमारे परिवारों का साल भर का खर्च चलता है। लेकिन पुल के डूबने के बाद से हमारी कमाई पूरी तरह बंद हो गई है। अगर हालात ऐसे ही रहे, तो हमें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा।” होटल मालिक मोहम्मद सुमन मिया ने कहा कि हैंगिंग ब्रिज रंगामती आने वाले पर्यटकों के लिए मुख्य आकर्षणों में से एक है। उन्होंने कहा, “बहुत से पर्यटक पुल देखने के लिए ही रंगामती आते हैं। इसके डूबने के बाद से हर दिन होटल बुकिंग रग हो रही हैं। पर्यटकों की संख्या में कमी से होटलों, मोटलों और रेस्तरां को नुकसान हो रहा है।”

रंगामती टूरिज्म कॉर्पोरेशन के मैनेजर आलोक बिकास चकमा ने बताया कि भारी बारिश और पहाड़ियों से बहकर आए पानी की वजह से कपताई झील का जलस्तर बढ़ गया, जिससे पुल पानी में डूब गया। उन्होंने कहा, ” पर्यटकों की सुरक्षा के लिए हमने लाल झंडे लगा दिए हैं और बांस के बैरियर लगाकर रास्ता बंद कर दिया है।” रंगामती जिला परिषद के चेयरमैन दीपन तालुकदार दीपू ने बताया कि एक नए पुल के निर्माण के लिए पहले ही सर्वे किया जा चुका है। उन्होंने कहा, “हमें उम्मीद है कि ज्यादा ऊंचाई पर एक नए, आधुनिक पुल का निर्माण जल्द ही शुरू हो जाएगा ।”

Tags: # world newsbangladesh newsinternational News
Previous Post

CCTV पर पेंट स्प्रे… फिर मंदिर में सेंध! पलानी मुरुगन मंदिर से करोड़ों की पन्ना मूर्ति गायब

Next Post

वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप, खतरे के निशान के करीब पहुंचा जलस्तर; कई इलाकों में घुसा बाढ़ का पानी

Writer D

Writer D

Related Posts

US-Iran War
अंतर्राष्ट्रीय

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन-कुवैत-बहरीन पर मिसाइल हमले

02/09/2026
Flash floods wreak havoc in the Grand Canyon.
अंतर्राष्ट्रीय

नेपाल के बाद इस देश में कुदरत का कहर, फ्लैश फ्लड ने मचाई तबाही; कई लोग लापता

31/08/2026
PM Modi met Iranian President Pezeshkian.
अंतर्राष्ट्रीय

PM मोदी ने ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियन से की मुलाकात, पश्चिम एशिया के हालात पर हुआ गहन विचार-विमर्श

31/08/2026
105 Indians missing in Nepal floods.
Main Slider

नेपाल की बाढ़ में फंसे सैकड़ों पर्यटक, 105 भारतीय लापता; रेस्क्यू में जुटे 12 हेलिकॉप्टर

26/08/2026
Fire breaks out in Islamabad hospital, 15 newborns killed
Main Slider

इस्लामाबाद के अस्पताल में आग का कहर, 15 नवजातों की मौत

26/08/2026
Next Post
The fierce form of the Ganges in Varanasi

वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप, खतरे के निशान के करीब पहुंचा जलस्तर; कई इलाकों में घुसा बाढ़ का पानी

यह भी पढ़ें

सुप्रीम कोर्ट ने कहा- सुशांत की मौत की सच्चाई सामने आनी चाहिए

05/08/2020

जब हर घर शिक्षित होगा, तो बिना लिंगभेद के देश तरक्की करेगा : शाइस्ता अंबर

01/08/2021
Chennai Super Kings vs Rajasthan Royals

प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए राजस्थान और चेन्नई के बीच होगी जंग

19/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version