• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दीपावली-छठ पर योगी सरकार का तोहफा, 12 दिन तक चलेंगी अतिरिक्त रोडवेज बसें

Writer D by Writer D
30/10/2026
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। योगी सरकार दीपावली और छठ पर्व पर यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष परिवहन व्यवस्था करने जा रही है। त्योहारों पर घर जाने वाले लोगों को बसों की कमी का सामना न करना पड़े, इसके लिए उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (यूपीएसआरटीसी) अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा। 6 नवंबर से 17 नवंबर तक अधिक से अधिक बसें चलाने के निर्देश दिए गए हैं। खासतौर पर दिल्ली और दूसरे महानगरों से पूर्वांचल जाने वाले यात्रियों के लिए बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप सरकार का जोर त्योहारों के दौरान लोगों को सुरक्षित, सुविधाजनक और सुगम यात्रा उपलब्ध कराने पर है। छठ पर्व के दौरान पूर्वांचल के बड़ी संख्या में लोग दिल्ली, गाजियाबाद और अन्य महानगरों से अपने घर लौटते हैं। यात्रियों की इस बढ़ती संख्या को देखते हुए परिवहन निगम ने विशेष तैयारी शुरू कर दी है।

परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने निर्देश दिए हैं कि दिल्ली से पूर्वी उत्तर प्रदेश के लिए पर्याप्त संख्या में बसें चलाई जाएं। इसके अलावा लखनऊ और कानपुर के लिए भी अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की जाए। पूर्वी उत्तर प्रदेश से गाजियाबाद, दिल्ली और पश्चिमी क्षेत्रों की ओर जाने वाले यात्रियों की संख्या अधिक होने पर वहां से भी अतिरिक्त बसें संचालित की जाएंगी। इसके लिए 60 प्रतिशत से अधिक यात्री मिलने पर अतिरिक्त सेवाएं शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं।

दिल्ली से गोरखपुर, वाराणसी और अयोध्या के लिए बढ़ेंगी बसें-

त्योहारों पर यात्रियों की सुविधा के लिए दिल्ली से लखनऊ, गोरखपुर, वाराणसी, अयोध्या और कानपुर के लिए अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। इसके साथ ही गाजियाबाद, मुरादाबाद, मेरठ, बरेली, सहारनपुर, आगरा, अलीगढ़ और इटावा क्षेत्रों के लिए भी बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी। क्षेत्रीय प्रबंधक यात्रियों की मांग के अनुसार बसों की संख्या घटा या बढ़ा सकेंगे। भैयादूज पर स्थानीय और आस-पास के जिलों में यात्रियों की संख्या बढ़ने को देखते हुए क्षेत्रीय अधिकारियों को विशेष व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। इससे त्योहार के दौरान स्थानीय स्तर पर भी लोगों को आवागमन में परेशानी नहीं होगी।

सभी बसें सड़क पर उतारने के निर्देश-

परिवहन मंत्री ने निर्देश दिए हैं कि प्रोत्साहन अवधि में निगम की सभी बसों को शत-प्रतिशत सड़क पर उतारा जाए। इसके लिए बसों की मरम्मत, जरूरी कलपुर्जों और अन्य संसाधनों की उपलब्धता पहले से सुनिश्चित करने को कहा गया है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि किसी भी स्थिति में अनफिट बसों का संचालन नहीं किया जाएगा। अनुबंधित बसों के मालिकों को भी पहले से सूचना देकर बसों की मरम्मत कराने और उन्हें संचालन के लिए उपलब्ध रखने के निर्देश दिए गए हैं। इस अवधि में विशेष परिस्थितियों को छोड़कर अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां भी स्वीकृत नहीं की जाएंगी। सभी की ड्यूटी रोस्टर के अनुसार लगाई जाएगी।

चालकों और परिचालकों को 400 रुपये प्रतिदिन प्रोत्साहन राशि-

त्योहारों के दौरान बेहतर बस संचालन के लिए परिवहन निगम चालक और परिचालकों को विशेष प्रोत्साहन राशि भी देगा। प्रबंध निदेशक परिवहन निगम प्रभु नारायण सिंह के मुताबिक संविदा और आउटसोर्सिंग सहित पात्र चालक-परिचालकों को निर्धारित मानक पूरे करने पर 400 रुपये प्रतिदिन की दर से प्रोत्साहन राशि मिलेगी। इसके लिए कम से कम 11 दिन ड्यूटी करना और प्रतिदिन औसतन 300 किलोमीटर बस चलाना जरूरी होगा। 11 दिन निर्धारित मानक पूरा करने वाले कर्मचारियों को एकमुश्त 4,400 रुपये दिए जाएंगे। वहीं, पूरे 12 दिन ड्यूटी करने और निर्धारित किलोमीटर का लक्ष्य पूरा करने पर 4,800 रुपये की प्रोत्साहन राशि मिलेगी।

संविदा और बाह्य स्रोत से जुड़े चालक-परिचालकों को निर्धारित किलोमीटर से अधिक बस चलाने पर अतिरिक्त दूरी के लिए 55 पैसे प्रति किलोमीटर की दर से अतिरिक्त भुगतान भी किया जाएगा।

इलेक्ट्रिक बस चलाने पर भी मिलेगा अतिरिक्त लाभ-

परिवहन निगम इलेक्ट्रिक बसों के संचालन को भी प्रोत्साहित कर रहा है। प्रोत्साहन अवधि में नियमित और संविदा चालक यदि कम से कम 11 दिन इलेक्ट्रिक बस चलाते हैं और कुल 3,300 किलोमीटर का संचालन पूरा करते हैं तो उन्हें निर्धारित प्रोत्साहन राशि के अतिरिक्त करीब 1 हजार रुपये का भुगतान किया जाएगा।

कार्यशाला कर्मचारियों को भी मिलेगी प्रोत्साहन राशि-

बसों को बेहतर स्थिति में सड़क पर उतारने में कार्यशाला कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इसे देखते हुए परिवहन निगम ने डिपो कार्यशाला और क्षेत्रीय कार्यशाला में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए भी प्रोत्साहन राशि तय की है। प्रोत्साहन अवधि में लगातार 12 दिन ड्यूटी करने वाले पात्र कर्मचारियों को एकमुश्त 2,500 रुपये और 11 दिन ड्यूटी करने वालों को 2,100 रुपये दिए जाएंगे। इसमें निगम से सीधे जुड़े आउटसोर्स कर्मचारी भी शामिल होंगे। इसके अलावा क्षेत्रीय प्रबंधकों को 10 हजार रुपये और सेवा प्रबंधकों को पांच हजार रुपये दिए जाएंगे। इस राशि का वितरण क्षेत्रीय समिति की संस्तुति पर बेहतर काम करने वाले कर्मचारियों और अधिकारियों को किया जाएगा।

सुरक्षित सफर के लिए ब्रेथ एनालाइजर से जांच-

परिवहन मंत्री ने प्रवर्तन दलों को सक्रिय रहने के निर्देश दिए हैं। सभी चालकों और परिचालकों की ब्रेथ एनालाइजर से जांच कराई जाएगी, ताकि नशे की स्थिति में कोई भी चालक बस का संचालन न करे। क्षेत्रीय स्तर पर प्रवर्तन दलों को लगातार जांच करने के लिए भी कहा गया है।

परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक प्रभु नारायण सिंह ने भरोसा दिलाया है कि परिवहन मंत्री के निर्देशों का पूरी तरह पालन कराया जाएगा। इसके लिए सभी क्षेत्रीय और सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकों को जरूरी दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। बस अड्डों और बसों में साफ-सफाई की व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए हैं।

Tags: Yogi News
Previous Post

13 नवंबर को होगा तीसरा प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन, युवाओं की भागीदारी पर रहेगा विशेष जोर

Next Post

स्टार्टअप के मामले में देश में तीसरे नंबर पर यूपी, योगी सरकार के प्रयासों का असर

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

दीपोत्सव पर सरयू तट बनेगा आस्था का केंद्र, 2147 अर्चक एक साथ करेंगे महाआरती

02/11/2026
Main Slider

राष्ट्रीय सर्वे में फिर शीर्ष पर CM योगी, 1000 में से मिले 897 अंक

02/11/2026
Main Slider

अयोध्या दीपोत्सव पर सुरक्षा का कड़ा पहरा, ATS और ड्रोन टीम संभालेंगी मोर्चा

02/11/2026
उत्तर प्रदेश

संकट में सहारा बन रही योगी सरकार : ग्रामीण परिवारों को मिल रहा आर्थिक सुरक्षा कवच

01/11/2026
उत्तर प्रदेश

दिव्यांगजन के हुनर को बाजार देगी योगी सरकार, सभी मंडलों में लगेंगे दीपावली मेले

01/11/2026
Next Post

स्टार्टअप के मामले में देश में तीसरे नंबर पर यूपी, योगी सरकार के प्रयासों का असर

यह भी पढ़ें

मच्छर खून

जानें मच्छर क्यों पीते हैं इंसानों का खून, उन्हें कैसे पड़ी ये आदत?

18/07/2021
smriti irani

हावड़ा से स्मृति ईरानी से भरी हुंकार, बोली- बंगाल में दस्तक दे रहा है रामराज्य

31/01/2021
divyangjan

परिषदीय विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को प्रशिक्षित कर दिव्यांग बच्चों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

13/02/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version