• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जापान से आएगा 240 सदस्यीय दल, ‘इन्वेस्टमेंट मीट’ के बाद यूपी की संस्कृति से रूबरू होंगे जापानी मेहमान

Writer D by Writer D
19/08/2026
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
A 240-member delegation from Japan will visit UP.

A 240-member delegation from Japan will visit UP.

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ: उत्तर प्रदेश और जापान के बीच सांस्कृतिक एवं पर्यटन संबंधों को नई मजबूती मिलने जा रही है। नई दिल्ली में आयोजित ‘यूपी-जापान इन्वेस्टमेंट मीट-2026’ के बाद जापान के यामानाशी प्रीफेक्चर के गवर्नर कोटारो नागासाकी के नेतृत्व में 240 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल 20 अगस्त को उत्तर प्रदेश के चार दिवसीय दौरे पर पहुंचेगा। उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग ने जापानी प्रतिनिधियों के लिए ऐसा विशेष भ्रमण कार्यक्रम तैयार किया है, जिसमें ऐतिहासिक स्मारकों के साथ प्रदेश की जीवंत संस्कृति, ब्रज परंपरा, बौद्ध विरासत, आध्यात्मिकता, खान-पान और वेलनेस पर्यटन का अनुभव कराया जाएगा। आगरा, लखनऊ और वाराणसी की यात्रा के दौरान यह दल प्रदेश की विविध सांस्कृतिक पहचान से रूबरू होगा और दोनों क्षेत्रों के बीच पर्यटन एवं सांस्कृतिक सहयोग की नई संभावनाओं पर चर्चा करेगा।

*ताजमहल से शुरू होगा यूपी का सफर*

जापानी प्रतिनिधिमंडल 20 अगस्त को आगरा पहुंचेगा, जहां जापानी मेहमानों का ब्रज की पारंपरिक संस्कृति और लोक परंपराओं के साथ स्वागत किया जाएगा। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह और पर्यटन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात करेंगे। इसके बाद दल ताजमहल का भ्रमण कर लखनऊ के लिए रवाना होगा। इस दौरान जापानी मेहमानों को प्रदेश की ऐतिहासिक विरासत के साथ उसकी जीवंत सांस्कृतिक परंपराओं से परिचित कराया जाएगा।

*21 अगस्त को लखनऊ में पर्यटन सहयोग पर मंथन*

लखनऊ में 21 अगस्त को पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह जापानी प्रतिनिधिमंडल को संबोधित करेंगे। इस दौरान उत्तर प्रदेश की बौद्ध पर्यटन क्षमता और जापान के साथ पर्यटन सहयोग को और मजबूत करने पर चर्चा होगी। दोनों पक्ष बौद्ध पर्यटन के अलावा वेलनेस, मेडिटेशन, अनुभव आधारित पर्यटन, खान-पान, सांस्कृतिक आदान-प्रदान और पर्यटन क्षेत्र से जुड़े हितधारकों के बीच सहयोग बढ़ाने की संभावनाओं पर विचार करेंगे। यामानाशी और उत्तर प्रदेश के बीच पहले हुई चर्चाओं में भी पारंपरिक पर्यटन से आगे बढ़कर ऐसे अनुभव विकसित करने पर जोर दिया गया था।

*UNESCO मान्यता से बढ़ी संभावनाएं*

उत्तर प्रदेश में भगवान बुद्ध के जीवन और उनके उपदेशों से जुड़े कई महत्वपूर्ण स्थल हैं। सारनाथ, कुशीनगर, श्रावस्ती, कपिलवस्तु, कौशांबी और संकिसा जैसे प्रमुख बौद्ध स्थलों पर पर्यटन सुविधाओं, कनेक्टिविटी और आधारभूत ढांचे को लगातार मजबूत किया जा रहा है। हाल ही में सारनाथ को यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल किए जाने से प्रदेश के बौद्ध पर्यटन को वैश्विक स्तर पर नई पहचान मिली है।

माना जा रहा है कि इससे जापान जैसे बौद्ध देशों से पर्यटकों को आकर्षित करने और इन स्थलों को एक समग्र बौद्ध पर्यटन सर्किट के रूप में विकसित करने की संभावनाएं और मजबूत होंगी। इस पर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि, उत्तर प्रदेश और जापान बुद्ध संस्कृति, सभ्यता और विरासत साझा करते हैं, लेकिन पर्यटन के क्षेत्र में सहयोग की संभावनाएं इससे कहीं अधिक व्यापक हैं। उन्होंने बताया कि काशी की आध्यात्मिकता, ब्रज की परंपराएं, प्रदेश का खान-पान, वेलनेस और जीवंत संस्कृति जापानी पर्यटकों को विशेष अनुभव दे सकती हैं। यह यात्रा दोनों क्षेत्रों के बीच सांस्कृतिक परिचय को मजबूत करने के साथ लोगों के बीच संपर्क और पर्यटन आवागमन बढ़ाने का अवसर है। उन्होंने बताया दोनों पक्ष खेल पर्यटन, साहित्यिक एवं सांस्कृतिक आदान-प्रदान और नए अनुभव आधारित पर्यटन प्रारूपों पर भी आगे काम कर सकते हैं। उत्तर प्रदेश और जापान के बीच पर्यटन सहयोग में खान-पान और वेलनेस को भी महत्वपूर्ण क्षेत्र के रूप में देखा जा रहा है। लखनऊ को यूनेस्को क्रिएटिव सिटी ऑफ गैस्ट्रोनॉमी की मान्यता मिलने के बाद यहां की संस्कृति को पर्यटन से जोड़ने की संभावनाएं और बढ़ी हैं।

यह प्रतिनिधिमंडल 22 अगस्त को लखनऊ से वाराणसी के लिए रवाना होगा। वाराणसी में जापानी मेहमान सारनाथ का भ्रमण करेंगे और गंगा के घाटों पर गंगा आरती का अनुभव लेंगे। इस तरह यात्रा में बौद्ध विरासत के साथ काशी की जीवंत आध्यात्मिक परंपरा का भी समावेश होगा। जुलाई में लखनऊ में जापानी प्रतिनिधिमंडल के साथ हुई तैयारी बैठक में भी मंत्री जयवीर सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि जापानी मेहमानों को केवल पारंपरिक पर्यटन स्थलों का भ्रमण न कराया जाए, बल्कि उन्हें उत्तर प्रदेश की संस्कृति, परंपराओं और आतिथ्य का वास्तविक अनुभव कराया जाए। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री ने बताया पर्यटन संबंध तब मजबूत होते हैं, जब पर्यटक अपने साथ किसी स्थान का अनुभव लेकर लौटते हैं। जापानी प्रतिनिधिमंडल के सदस्य प्रदेश की विविधता, गर्मजोशी और सांस्कृतिक गहराई को समझकर लौटें और आगे अधिक जापानी पर्यटकों को उत्तर प्रदेश से जोड़ने में सेतु की भूमिका निभाएं, यही इस यात्रा का प्रमुख उद्देश्य है।

*23 अगस्त को होगी वाराणसी से विदाई*

240 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल में यामानाशी प्रीफेक्चर के सरकारी प्रतिनिधियों के साथ कारोबारी, शिक्षाविद और युवा भी शामिल हैं। 20 से 23 अगस्त तक चलने वाली यह यात्रा दोनों क्षेत्रों के बीच पर्यटन, संस्कृति और लोगों के बीच संपर्क को नई दिशा देने की महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है। चार दिवसीय कार्यक्रम के दौरान आगरा की विरासत, लखनऊ की संस्कृति और खान-पान, प्रदेश की बौद्ध धरोहर तथा वाराणसी की आध्यात्मिक परंपरा को एक साथ प्रस्तुत किया जाएगा। 23 अगस्त को वाराणसी से प्रतिनिधिमंडल की यूपी यात्रा समाप्त होगी। यह दौरा जापान और उत्तर प्रदेश के बीच बौद्ध पर्यटन के साथ-साथ वेलनेस, संस्कृति, खान-पान और अनुभव आधारित पर्यटन के नए रास्ते खोलेगा।

Previous Post

ओलंपिक-2036 के लिए उत्तराखंड में अभी से शुरू होगी प्रतिभाओं की तलाश

Next Post

वन अधिकारी सिर्फ प्रशासनिक अधिकारी नहीं, प्रकृति के प्रहरी हैं: धामी

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

गोरखपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सपा नेताओं में भिड़ंत, गाली-गलौज और थप्पड़ जड़ने का आरोप

03/10/2026
Main Slider

होमगार्ड्स के 41,424 पदों का अंतिम चयन परिणाम जारी

03/10/2026
उत्तर प्रदेश

प्रत्याशी अपने उतारकर सिंबल हमारा दिया था’, राजभर ने अखिलेश पर लगाया धोखा देने का आरोप

03/10/2026
उत्तर प्रदेश

‘नौकरियों का रेट तय करने वाले आज नकल पर ज्ञान दे रहे हैं’, अखिलेश के आरोपों पर योगी सरकार के मंत्रियों का तीखा पलटवार

03/10/2026
Main Slider

धन के अभाव में किसी छात्र की पढ़ाई नहीं रुकेगी: सीएम योगी

03/10/2026
Next Post
CM Dhami

वन अधिकारी सिर्फ प्रशासनिक अधिकारी नहीं, प्रकृति के प्रहरी हैं: धामी

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें

Paytm Payments Bank

पेटिएम पेमेंट्स बैंक ने दी ग्राहको को नई सुविधा, जिसमें कही पर रहकर निकाल सकेंगे पैसा, बैंक डिटेल

25/08/2020
cm yogi

एक हाथ से विकास और दूसरे हाथ से चलता रहे माफिया पर बुलडोजर : सीएम योगी

13/02/2022
hardik pandya

भारतीय बल्लेबाज हार्दिक पांड्या ने पत्नी नताशा के साथ बिताया वक्त

17/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version