• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दिल्ली से बिहार जा रही बस में लगी भीषण आग, 5 यात्री जिंदा जले; सीएम योगी ने जताया शोक

Writer D by Writer D
15/05/2025
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, लखनऊ
0
A bus going from Delhi to Bihar caught fire

A bus going from Delhi to Bihar caught fire

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ में गुरुवार तड़के किसान पथ पर एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां चलती एसी स्लीपर बस में अचानक आग (Bus) लग गई। इस हादसे में 2 बच्चों, 2 महिलाओं और 1 पुरुष की जलकर मौत हो गई। बस में करीब 80 यात्री सवार थे और यह बस बिहार से दिल्ली जा रही थी।

जानकारी के अनुसार, यह घटना लखनऊ के मोहनलालगंज इलाके के किसान पथ पर हुई, जब दिल्ली से बिहार जा रही प्राइवेट स्लीपर बस में अचानक आग लग गई। हादसा उस वक्त हुआ, जब अधिकतर यात्री गहरी नींद में थे। बताया जा रहा है कि आग इतनी तेजी से फैली कि महज 10 मिनट में पूरी बस जलकर राख हो गई।

बस में सफर कर रहे यात्रियों ने बताया कि पहले धुआं भरने से सांस लेने में तकलीफ होने लगी। जैसे ही आग लगी, अफरा-तफरी मच गई। लोग जान बचाने के लिए दरवाजे और खिड़कियों की ओर दौड़े, लेकिन ड्राइवर की अतिरिक्त सीट ने रास्ता रोक दिया। कई यात्री उसी में फंसकर नीचे गिर गए और बाहर नहीं निकल सके।

स्थानीय लोगों के अनुसार, आग की लपटें इतनी भीषण थीं कि एक किलोमीटर दूर से भी नजर आ रही थीं। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस व फायर ब्रिगेड को जानकारी दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक पूरी बस जल चुकी थी। इस हादसे में 5 यात्रियों की जिंदा जलकर मौत हो गई, जिनकी पहचान अभी नहीं हो पाई है। अन्य यात्रियों को समय रहते बस से बाहर निकाल लिया गया।

कश्मीर के त्राल में सेना जैश के 3 आतंकियों को मिलाया मिट्टी में

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बस का ड्राइवर शीशा तोड़कर सबसे पहले खुद बस से कूद गया और मौके से भाग गया। हादसे के बाद उसका कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है।

इस घटना को लेकर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे की वजहों की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट को आग लगने की संभावित वजह बताया जा रहा है, लेकिन इसकी पुष्टि फॉरेंसिक रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी। लोगों का कहना है कि अगर ड्राइवर की सीट सामान्य होती और इमरजेंसी एक्जिट रास्ता साफ रहता, तो शायद यात्रियों की जान बच सकती थी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जताया शोक

लखनऊ में हुए इस हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक जताया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और अधिकारियों को तत्काल राहत व बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही घायलों के समुचित उपचार की व्यवस्था करने के आदेश भी दिए गए हैं।

फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार बस ड्राइवर व कंडक्टर की तलाश में जुट गई है। प्रशासन ने मृतकों की पहचान और उनके परिजनों को सूचित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। हादसे की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं जो इसकी भयावहता को बयां कर रही हैं।

Tags: Lucknow News
Previous Post

कश्मीर के त्राल में सेना जैश के 3 आतंकियों को मिलाया मिट्टी में

Next Post

Manav Sharma Suicide: सास और साली ने इलाहाबाद हाई कोर्ट में दी जमानत याचिका

Writer D

Writer D

Related Posts

Pooja Pal
Main Slider

BJP ने किया नई प्रदेश टीम का ऐलान, पूजा पाल को मिली बड़ी जिम्मेदारी

25/06/2026
Earthquake
Main Slider

कुछ सेकंड में तबाह हुए शहर! वेनेजुएला में भूकंप ने मचाई तबाही

25/06/2026
cucumber-curd salad
Main Slider

खीरे और दही से बनाएं गर्मियों को जायकेदार

25/06/2026
Payal
Main Slider

खास मौके के लिए चुनें खूबसूरत पायल, यहां देखें डिजाईन

25/06/2026
mashroom ki sabji
Main Slider

ऐसे बनाएं मशरूम की सब्जी, रोज होगी बनाने की डिमांड

24/06/2026
Next Post
TCS manager Manav Sharma committed suicide

Manav Sharma Suicide: सास और साली ने इलाहाबाद हाई कोर्ट में दी जमानत याचिका

यह भी पढ़ें

CM Dhami

किसानों का परिश्रम और त्याग ही हमारी सच्ची पूंजी और ताकत – मुख्यमंत्री

07/11/2025
PM Modi will get Corona vaccine

राष्ट्रीय युवा दिवस के मौके पर पीएम ने राष्ट्रीय युवा संसद को किया संबोधित

12/01/2021
Kharif crops

नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा- कृषि क्षेत्र पर कोरोना वायरस महामारी का अधिक नहीं हुआ असर

16/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version