• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

खराब खड़े ट्रक को डंफर ने मारी टक्कर, ट्रक चालक की मौत

Writer D by Writer D
09/11/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, हमीरपुर
0
Road Accident

road accident

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हमीरपुर। हाईवे पर चंदपुरवा गेट के पास मंगलवार को खराब खड़े ट्रक (Truck) को पीछे से आ रहे डंपर ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे खराब ट्रक के नीचे काम कर रहे चालक के टायरों के नीचे दब जाने से मौके पर ही मौत (Death) हो गई। साथ ही वनस्पति लदा खराब ट्रक पलट गया और डंपर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंदक में घुस गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

कानपुर से मयूर वनस्पति लादकर मौदहा जा रहा ट्रक हाईवे पर चंदपुरवा गेट के पास खराब हो गया। जिसे इस ट्रक के चालक धर्मपाल गुप्ता (41) निवासी संजय गांधी नगर नौबस्ता कानपुर ने किनारे खड़े करके उसके नीचे घुसकर ठीक करने में लगा हुआ था। तभी करीब 12:30 बजे घाटमपुर से कबरई की ओर जा रहे डंपर ने इस खड़े ट्रक पर जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वनस्पति लदा ट्रक सड़क किनारे जाकर पलट गया और उसके चक्के नीचे कार्य कर रहे ड्राइवर के ऊपर चढ़ गए। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई।

वही डंपर भी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंदक में जा घुसा और इसका चालक मौके से भाग निकला। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार यादव ने घटनास्थल का मौका मुआयना करने के पश्चात शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। शव की शिनाख्त ट्रक के अंदर रखे बैग से मिले ड्राइविंग लाइसेंस हुआ। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना देने के साथ मौदहा के व्यापारी को भी सूचना दी है।

मृतक अपने पीछे पत्नी गौरी, पुत्र शिवम (9) व सत्यम (6) को रोता विलखता छोड़ गया है। व्यापार मंडल अध्यक्ष महेश गुप्ता दीपू ने बताया कि मृतक उनके बड़े भाई के सगे साढ़ू है। उन्होंने मोर्चरी पहुंच कर रिश्तेदारों को ढांढस बंधाया और हर संभव मदद का आश्वासन दिया। अचानक हुई इस घटना से हाईवे पर थोड़ी देर के लिए आवागमन प्रभावित हो गया। जिसे पुलिस ने दुरुस्त कराया।

शव देखकर एम्बुलेंस मौके से हुई गायब

हाईवे पर दुर्घटना होने के बाद पुलिस ने सरकारी एंबुलेंस को फोन करके बुलाया। लेकिन मौके पर पहुंचे एंबुलेंस पायलट व ईएमटी ने ट्रक चालक को मृत देखकर एंबुलेंस लेकर मौके से चले गए। एंबुलेंस चालक को पुलिस ने रोकने का भरसक प्रयास किया। लेकिन चालक ने यह कहकर पल्ला झाड़ लिया कि वह घायलों को लेकर अस्पताल जाते हैं ना कि शव ले जाने का काम करते हैं। एंबुलेंस के मौके से चले जाने से पुलिस ने मौदहा की ओर से आ रही एक पिकअप को रुकवा कर शव को मोर्चरी भिजवाया।

Tags: accident newsHamirpur news
Previous Post

युवक की पीट-पीट कर हत्या, नौ पर मुकदमा दर्ज

Next Post

लखनऊ समेत कई जिलों में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर इतनी रही तीव्रता

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

UPITS-2026 में सिंगारी इंडस्ट्रीज ने 15 देशों के साथ किए 201 करोड़ रुपये से अधिक के एमओयू

29/09/2026
अमरोहा

UPITS-2026 में अमरोहा के शहद-कुकीज का जलवा, इटली-ओमान और नीदरलैंड के खरीदारों ने दिए बड़े ऑर्डर

29/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS: गन्ने की नई उन्नत किस्में बनाएंगी किसानों को समृद्ध

29/09/2026
Main Slider

ईट राइट समिट में उप मुख्यमंत्री का संदेश—“जैसा खाओ अन्न, वैसा बने मन”, स्वस्थ भोजन अपनाएं

29/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS में काशी के स्वाद का जलवा, 100 किलो से ज्यादा बिकी लौंगलता और तिरंगा बर्फी

29/09/2026
Next Post
Earthquake

लखनऊ समेत कई जिलों में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर इतनी रही तीव्रता

यह भी पढ़ें

सिर्फ अपने लिए जीना, यह कोई जीना नहीं होता : सीएम योगी

30/10/2021
Sharp will launch smartphone with world's first 1 inch camera sensor

दुनिया का पहला 1 इंच कैमरा सेंसर के साथ Sharp लॉन्च करेगा स्मार्टफोन

17/05/2021

22 तारीख से हर रोज़ 200 किसान जाएंगे, जब तक पार्लियामेंट चलेगी : राकेश टिकैत

16/07/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version