• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

चार साल की मासूम से रेप के आरोपी को मात्र 55 दिन में मिली उम्रकैद की सजा

Writer D by Writer D
16/03/2021
in Main Slider, इटावा, उत्तर प्रदेश, क्राइम
0
life imprisonment

life imprisonment

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में चार साल की मासूम बच्ची का रेप करने वाले आरोपी को 55 दिन बाद आज मंगलवार को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई। मामला बढ़पुरा थाना क्षेत्र के एक गांव का है।

18 जनवरी 2021 को जानवरों का चारा लेने खेतों पर गई वृद्धा के पीछे-पीछे उसकी चार साल की नातिन भी चली गई थी। मौका पाकर गांव के युवक ने उसको दबोच लिया और सुनसान खेत में ले जाकर दरिंदगी की। बच्ची रोते हुए घर पहुंची तब परिजनों को इसकी जानकारी हुई।

मासूम के पिता की तहरीर पर गांव के अरुण कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पाक्सो कोर्ट में उसकी सुनवाई शुरू हुई। न्यायाधीश काशी प्रसाद सिंह ने पुलिस से इस मामले में जल्द चार्जशीट लगाने की हिदायत दी। पीड़ित पक्ष की ओर से एडीजीसी अजीत प्रताप सिंह व विशेष लोक अभियोजक शिव कुमार शुक्ला ने केस में पैरवी की। न्यायाधीश ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद आरोप सही मानते हुए आरोपी अरुण को मरते दम तक जेल में रखने की सजा दी। साथ ही उस पर 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।

भोजपुरी हीरो निकला कार चोर, फिल्म निर्माता के साथ मिलकर करता था ठगी

अरुण कुमार को 19 जनवरी को इटावा से गिरफ्तार किया गया था। इसके 24 घंटे पहले उसने चार की साल की बच्ची का रेप किया था। घर वालों की तहरीर पर अरुण कुमार पर नाबालिग से रेप का मुकदमा दर्ज किया गया। इटावा पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्होंने मामले की जांच की और गिरफ्तारी के दो सप्ताह के भीतर आरोप पत्र दायर दाखिल किया।

आईपीएस आकाश तोमर ने मंगलवार शाम को एक ट्वीट किया। उन्होंने लिखा कि अरुण ने जनवरी 2021 में एक 4 साल की बच्ची के साथ बलात्कार किया। 24 घंटे के भीतर पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। घटना के 55 दिनों के भीतर आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। रिकॉर्ड समय में न्याय दिया गया है।

प्रधानमंत्री के सलाहकार पीके सिन्हा का इस्तीफा, महत्वपूर्ण जिम्मेदारी की अटकलें

आपको बता दें कि इससे पहले बुलंदशहर में नाबालिग लड़की से गैंगरेप मामले में न्‍यायालय ने ऐतिहासिक फैसला सुनाया था। अपर सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश पॉक्सो अधिनियम डॉ. पल्लवी अग्रवाल के कोर्ट ने किशोरी से गैंगरेप के मामले में मात्र 52 दिन में दोषियों को 30-30 साल की सजा और 50-50 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया था।

Tags: crime newslife imprisonmentMinor rapedrape accusedup news
Previous Post

भोजपुरी हीरो निकला कार चोर, फिल्म निर्माता के साथ मिलकर करता था ठगी

Next Post

मुठभेड़ में तीन मादक तस्कर गिरफ्तार, सवा करोड़ की स्मैक बरामद

Writer D

Writer D

Related Posts

Team of film 'Hanuman Ansh' met CM Yogi
Main Slider

सीएम योगी से मिली फिल्म ‘हनुमान अंश’ की टीम

08/09/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति: लापरवाही पर पांच तहसीलदार निलंबित, 13 अन्य को नोटिस

08/09/2026
Prashast 2.0
उत्तर प्रदेश

प्रशस्त 2.0 से समावेशी शिक्षा को नई ताकत, 2.04 लाख शिक्षक सेन्सिटाइजेशन वीडियो देखकर हुए ऑनबोर्ड

08/09/2026
CM Yogi bowed his head in the court of Ram Lalla.
अयोध्या

अयोध्या में सीएम योगी ने बजरंगबली का लिया आशीर्वाद, रामलला के दरबार में टेका माथा

08/09/2026
Uttarakhand Shines at Chennai Film Tourism Conclave
Main Slider

चेन्नई फिल्म टूरिज्म कॉन्क्लेव में छाया उत्तराखंड, तमिल फिल्म इंडस्ट्री ने शूटिंग में दिखाई रुचि

08/09/2026
Next Post
Hashish

मुठभेड़ में तीन मादक तस्कर गिरफ्तार, सवा करोड़ की स्मैक बरामद

यह भी पढ़ें

Spots

आपकी रसोई में छिपा है खूबसूरती का राज

08/07/2026
Sulabh Srivastava

खबर कवरेज कर लौट रहे पत्रकार का खून से लथपथ शव, जताया था जान का खतरा

14/06/2021
Happy Birthday Shakti Kapoor

Happy Birthday Shakti Kapoor : एक एक्सीडेंट ने शक्ति कपूर को बना दिया स्टार, विलेन बनकर जीता सबका दिल

03/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version