• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्रधानमंत्री आवास के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाला गिरोह का एक सदस्य गिरफ्तार

Writer D by Writer D
27/12/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, कानपुर, क्राइम
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कानपुर जनपद में प्रधानमंत्री आवास दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का क्राइम ब्रांच ने खुलासा किया है। अभियुक्त द्वारा सीधे साधे लोगों को प्रधानमंत्री आवास दिलाने के नाम पर ठगा जाता था। अब तक की जांच में एक हजार से अधिक लोग इस ठगी गैंग का शिकार हो चुके हैं। सिर्फ कानपुर में ही नहीँ बल्कि देश के अलग-अलग शहरों के लोगों को भी यह ठग चुके हैं। क्राइम ब्रांच ने एक अभियुक्त को दबोच कर उसके खाते में ठगी के साढ़े छह लाख रुपये फ्रीज करा दिये हैं।

ऐसे करता था ठगी

प्रधानमंत्री आवास योजना में ठगी का तरीका कुछ ऐसा था कि अभियुक्तों द्वारा सभी लोगों को कॉल करके बोला जाता था कि मैं पीएम आवास से अधिकारी बोल रहा हूं। आपकी कॉलोनी कंफर्म हो गई है। 01 लाख 20 हजार रूपये आपके आए हुए हैं आप लेना चाहते हैं या नहीं। अगर हां तो आपको 13450 रुपये राशि जमा करनी होगी। जिसमें 450 रुपये फार्म चार्ज के जमा करने होंगे। जिसमें 13 हजार रूपये किस्त के रूप में जमा हो गए। कुछ दिनों बाद दोबारा किस्त जमा करने के लिए फोन आता है या फिर योजना से संबंधित दस्तावेजों को पूरा करने के लिए आता था। फोन करके एटीएम खाता संख्या और खाते में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर भी फ्रॉड ले लेते थे। इसके बाद अपना पासबुक एटीएम कार्ड एटीएम से लिंक मोबाइल नंबर लोग जाल में फंसकर फ्रॉड को दे देते थे। इस प्रकार अब तक हुई जांच में करीब एक हजार लोग ठगी का शिकार हो चुके हैं जिनसे करोड़ों की ठगी की जा चुकी है।

ऐसे पकड़ा गया मामला

थाना चकेरी के कृष्णा नगर पीएसी रोड निवासी अभिषेक द्विवेदी ने बीती 22 नवम्बर को पुलिस को सूचना दी कि किसी अनजान व्यक्ति द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने के नाम पर ठगी कर ली गई है। पुलिस ने मुकदमा लिखने के बाद क्राइम ब्रांच को स्थानांतरित किया। क्राइम ब्रांच ने जब मामले की जांच शुरू की तो पूरा मामला खुल गया। पुलिस ने नंबरों के आधार पर ट्रैक किया तो अभियुक्त दबोच लिया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान बदलू पुत्र शीतला प्रसाद निवासी ग्राम सीतलपुर गंगरौली कानपुर देहात के रूप में हुई। पुलिस ने इसके खाते में पड़े साढ़े छह लाख रुपये पुलिस ने सीज करा दिए हैं। एक अभियुक्त मौके से फरार हो गया। फरार अभियुक्त प्रभु दयाल पुत्र शीतल सिंह निवासी सीतलपुर गंगरौली कानपुर देहात के रूप में हुई।

गिरफ्तार करने वाली टीम

गिरफ्तार करने वाली टीम में निरीक्षक जावेद अहमद, उप निरीक्षक सनीत मलिक, हेड कांस्टेबल शमशाद अली, हेड कांस्टेबल राहुल पांडे, हेड कांस्टेबल अब्दुल सलीम, हेड कांस्टेबल रवि यादव, कांस्टेबल राजीव, कांस्टेबल लखन, कॉन्स्टेबल प्रबल शामिल रहे।

Tags: crime newskanpur newspm avas scamup news
Previous Post

मुख्यमंत्री पुष्कर ने भारत के बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन को किया सम्मानित

Next Post

चोरी की नौ कुंतल सरिया समेत दो चोर गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

जलभराव को लेकर योगी सरकार सख्त, नगरीय निकायों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश

15/09/2026
उत्तर प्रदेश

बुनकरों के हुनर को मिलेगा सरकारी बाजार, अस्पतालों में गूंजेगी हथकरघे की पहचान

15/09/2026
Main Slider

किशाऊ परियोजना को मिली निर्णायक गति, सीएम धामी बोले- आठ दशक का इंतजार अब होगा खत्म

15/09/2026
Main Slider

योगी कैबिनेट में 23 अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर, एक्सप्रेसवे से लेकर शिक्षा और रोजगार तक लिए गए बड़े फैसले

15/09/2026
उत्तर प्रदेश

चार बार के विधायक अनिल शर्मा को सीएम योगी की श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

15/09/2026
Next Post
arrested

चोरी की नौ कुंतल सरिया समेत दो चोर गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

The Yogi government linked the celebration of independence with employment.

आजादी के रंग से संवर रही 30 हजार महिलाओं की जिंदगी, हर घर के लिए बना रहीं तिरंगा

11/08/2026
Shaligram Shila

रामनगरी पहुंची श्रीहरि का स्वरूप शालिग्राम की शिला, पुष्पवर्षा से हुआ भव्य स्वागत

01/02/2023
I LOVE GHAZIPUR

GHAZIPUR का ‘LOVE’ चुरा ले गए थे लड़के, पुलिस ने किया गिरफ्तार

12/03/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version