• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भक्ति, ज्ञान और साधना के महाकुम्भ में 76वें गणतंत्र दिवस पर हुआ राष्ट्रभक्ति और अध्यात्म का अद्भुत संगम

Writer D by Writer D
26/01/2025
in Mahakumbh 2025, Main Slider, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज, राजनीति
0
Maha Kumbh

Maha Kumbh

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

महाकुम्भ नगर। पूरा देश के 76 वें गणतंत्र दिवस (Republic Day) के रंग में डूबा है। इधर संगम किनारे आस्था और अध्यात्म के महा समागम प्रयागराज महाकुंभ (Maha Kumbh) में भी राष्ट्रभक्ति और अध्यात्म का अनूठा संगम हुआ। महाकुम्भ क्षेत्र के साधु संतो और संस्थाओं के शिविरों में जगह जगह राष्ट्र ध्वज फहराया गया, राष्ट्रगान गाया गया और देश की एकता और अखंडता के लिए सामूहिक संकल्प लिए गए।

महाकुम्भ (Maha Kumbh) में अध्यात्म और राष्ट्र भक्ति का अनूठा संगम

महाकुम्भ (Maha Kumbh) में धर्म और अध्यात्म में लीन रहने वाले साधू संतो में भी गणतंत्र दिवस पूरे उत्साह और जोश के साथ मनाया है। महाकुम्भ का कोना कोना भगवा रंग के झंडों के साथ तिरंगे के रंग से सराबोर हो गया। सबसे पहले महाकुंभ के दंडी स्वामी संतो के दंडी स्वामी नगर में अखिल भारतीय दंडी स्वामी परिषद के अध्यक्ष स्वामी महेशाश्रम के शिविर में हजारों की संख्या में दंडी स्वामी संतो ने एक साथ मिलकर राष्ट्रध्वज का ध्वजारोहण किया और राष्ट्रगान गाया। माघ के महीने में संगम किनारे 2001 से गणतंत्र दिवस मनाने की दंडी स्वामियों की परम्परा की इस वर्ष सिल्वर जुबली है।

एकता और अखंडता की शपथ

इस अवसर पर अखिल भारतीय दंडी स्वामी परिषद के अध्यक्ष श्री मद जगद्गुरु स्वामी महेशाश्रम ने सभी दंडी स्वामियों को देश की एकता और अखंडता के लिए शपथ दिलाई। स्वामी महेशाश्रम का कहना है कि देश के हर गांव ने एक एक दंडी स्वामी को भेजा जाएगा ताकि जाति के नाम पर हिंदू समाज को कमजोर करने की कोशिश को रोका जा सके क्योंकि राष्ट्र तभी मजबूत हो सकता है जब हिंदू सनातन धर्म मजबूत हो , सनातन धर्म की सभी जातियां एक हों।

अखाड़ों में हुआ भव्य ध्वजारोहण, अखाड़ा परिषद ने जारी की खास अपील

संगमनगरी प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ (Maha Kumbh) के गंगा और यमुना के जिन घाटो में सुबह से ही हर-हर गंगे और हर -हर महादेव के मंत्रोच्चार की ध्वनियाँ गूजती है गणतंत्र की सुबह सभी घाट और शिविर जनगणमन से गूँज उठी। महा कुम्भ के आकर्षण अखाड़ा सेक्टर में भी गणतंत्र दिवस पर भगवा पर तिरंगे का अनोखा मेल देखने को मिला। पंच दशनाम श्री निरंजनी अखाड़े के शिविर में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रविंद्र पुरी की अगुवाई में राष्ट्रध्वज फहराया गया। सभी साधु संतों ने श्रद्धालुओं के साथ जन गण मन भी तिरंगे के नीचे गाया।

दिल्ली के कर्तव्य पथ पर संस्कृत में गूंजी महाकुम्भ के स्वर्गलोक की आभा

श्री पंच दशनाम संयासिनी अखाड़े में भी महिला नागा संन्यासिनियों ने तिरंगा फहराया कर गणतंत्र दिवस मनाया। इस अवसर पर महंत रविंद्र पुरी ने मौनी अमावस्या में त्रिवेणी स्नान करने आ रहे सभी श्रद्धालुओं और भक्तों से अपील की कि महाकुम्भ आ रहे श्रद्धालुओं को कुंभ क्षेत्र में जहां भी निकट जो गंगा जी की धारा और घाट नजदीक दिखाई दे वहीं पर वह स्नान करें। सम्पूर्ण महा कुम्भ क्षेत्र में महा कुम्भ में स्नान करने का बराबर पुण्य फल मिलता है।

Tags: maahakumbh2025maha kumbhMaha Kumbh 2025Maha Kumbh2025republic day
Previous Post

अखिलेश यादव ने संगम में लगाई आस्था की डुबकी, बीजेपी बोली- देर आए दुरुस्त आए

Next Post

हरिद्वार में विधायक के ऑफिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग, बीजेपी के पूर्व MLA पर आरोप

Writer D

Writer D

Related Posts

Aadhar
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने दी ग्रामीणों को बड़ी राहत, 6 जिलों की 110 ग्राम पंचायतों में आधार सेवाएं शुरू

29/07/2026
The Yogi government will conduct two vaccination drives in August.
उत्तर प्रदेश

परिषदीय स्कूलों के बच्चों को मिलेगा दोहरा सुरक्षा कवच, अगस्त में दो बड़े टीकाकरण अभियान चलाएगी योगी सरकार

29/07/2026
Sandeep Singh
उत्तर प्रदेश

स्कूल बंद करने के आरोप पर अखिलेश को संदीप सिंह का जवाब, ‘PDA नहीं, Propaganda Delivery by Akhilesh’

29/07/2026
Cattle
उत्तर प्रदेश

अब प्रतियोगिता से निखरेंगी गोशालाएं, उत्कृष्ट मॉडल को मिलेगा पुरस्कार

29/07/2026
Anand Bardhan
Main Slider

प्रदेश भर में हो स्वतंत्रता दिवस का भव्य आयोजन : मुख्य सचिव

29/07/2026
Next Post
Gang war between MLA and ex-MLA in Haridwar

हरिद्वार में विधायक के ऑफिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग, बीजेपी के पूर्व MLA पर आरोप

यह भी पढ़ें

Mahayogi Gorakhnath University

स्वनिर्मित सॉफ्टवेयर से किसी विवि में पहली बार हुआ छात्र संसद का ऑनलाइन चुनाव

14/09/2024
yogi

यूपी के 11 विरासत भवनों और किलों को भव्य पर्यटन स्थलों में बदलेगी योगी सरकार

13/07/2025
Ayodhya Railway Station

राम मंदिर के तर्ज पर बनेगा अयोध्या का भव्य रेलवे स्टेशन, 25 हजार यात्रियों की होगी क्षमता

07/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version