• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

JK में AAP के इकलौते विधायक मुश्किल में घिरे, महिला डॉक्टर ने लगाएं गंभीर आरोप

Writer D by Writer D
31/05/2025
in जम्मू कश्मीर, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Mehraj Malik

Mehraj Malik

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जम्मू-कश्मीर में आम आदमी पार्टी के इकलौते विधायक मेहराज मलिक (Mehraj Malik) की मुश्किलें बढ़ती दिखाई दे रही हैं। डोडा जिले में एक महिला डॉक्टर ने विधायक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। डॉक्टर ने विधायक पर कथित तौर पर मानहानि करने, धमकी देने और उसका अपमान करने के आरोप में मामला दर्ज कराया है।

डॉक्टर ने आरोप लगाया है कि मलिक ने सोशल मीडिया पर उन्हें धमकियां दीं और अपमानजनक टिप्पणियां की हैं। मलिक पर अस्पताल के प्रतिबंधित क्षेत्र में एंट्री करने और मरीजों की गोपनीयता का उल्लंघन करने का भी आरोप है। पुलिस ने शिकायती आवेदन के बाद मामला दर्ज कर लिया है। पूरे मामले में पुलिस जांच कर रही है।

इन धाराओं में हुआ विधायक पर मामला दर्ज

डोडा के 36 वर्षीय विधायक मेहराज मलिक (Mehraj Malik) पर शुक्रवार को जम्मू के डोडा में सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में स्त्री रोग और प्रसूति रोग की प्रमुख और एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. मधु चिब की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। उन पर बीएनएस की धारा 356 (आपराधिक धमकी), 79 (किसी महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने के इरादे से शब्द, इशारा या कृत्य), 351 (शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान) के तहत मामला दर्ज किया गया है। गौरतलब है कि मलिक डोडा के अस्पतालों के कामकाज की आलोचना करते रहे हैं, यहां तक ​​कि उन्होंने इसे जम्मू-कश्मीर विधानसभा में भी उठाया है।

लाइव वीडियो में दीं गालियां

डॉक्टर ने मलिक पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर सार्वजनिक रूप से धमकियां देने और उनके खिलाफ अपमानजनक, लैंगिक और अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाया है। महिला डॉक्टर ने पुलिस को बताया कि इतने भद्दे शब्दों का इस्तेमाल किया है कि मैं किसी को बता भी नहीं सकती हूं। इसके साथ ही कई बार विधायक ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लाइव वीडियो पर उनके खिलाफ बार-बार अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया।

डॉक्टर ने आरोप लगाया कि विधायक ने एक बार नहीं बल्कि कई बार कहा कि अस्पताल तुम्हारे बाप का नहीं है। जबकि मेरे पिता का निधन हुए 12 साल से ज्यादा का समय हो चुका है। डॉक्टर ने आरोप लगाया कि विधायक अस्पताल में कहीं भी जानें की जिद करते हैं। उनकी हरकतें स्टाफ और मरीजों दोनों के लिए बेहद परेशान करने वाली हैं।

Tags: Jammu NewsNational news
Previous Post

मुश्किलों में फिर घिरे आजम खान, पत्नी व बेटे का शस्त्र लाइसेंस निरस्त

Next Post

पूर्वोत्तर में आफत की बारिश, पांच मकान और एक होटल ढहने से कई लोगों की मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए ₹ 62 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

25/07/2026
Surge in GST collection in Uttarakhand
Main Slider

उत्तराखंड में जीएसटी संग्रहण में छलांग, एसजीएसटी में 24 प्रतिशत की वृद्धि

25/07/2026
CM Nayab Saini
राष्ट्रीय

बिल्डर ने बिजली कनेक्शन काटे तो होगी कड़ी कार्रवाई: नायब सिंह सैनी

25/07/2026
School Close
उत्तराखंड

कांवड़ मेला के दौरान हरिद्वार में 30 जुलाई से 11 अगस्त तक सभी स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद

25/07/2026
Abhijit Deepke thanked CJI Surya Kant.
Main Slider

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, CJI सूर्यकांत को दिया श्रेय

25/07/2026
Next Post
Many people died due to heavy rain

पूर्वोत्तर में आफत की बारिश, पांच मकान और एक होटल ढहने से कई लोगों की मौत

यह भी पढ़ें

PFI members

PFI के दो कमांडरों से पूछताछ में हुआ बड़ा खुलासा, PFI अब ISI के संपर्क में

19/02/2021
CM Nayab Saini

सीएम नायब सैनी से मिले बहादुरगढ़ के उद्यमी, मांगा समस्याओं का समाधान

02/07/2024
Rape

नाबालिग ने किया छह वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

10/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version