• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मुस्लिम आबादी में 46 साल बाद खुला शिव मंदिर, सुबह-सुबह हुई आरती

Writer D by Writer D
15/12/2024
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, धर्म, संभल
0
Aarti was performed in Shiv temple after 46 years

Aarti was performed in Shiv temple after 46 years

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

संभल। उत्तर प्रदेश के संभल में बिजली चेकिंग अभियान के दौरान बंद मिले मंदिर (Temple) में रविवार की सुबह आरती और पूजा अर्चना की गई। यह मंदिर शहर के मुस्लिम बाहुल्य इलाका खग्गू सराय में मौजूद है। यहां पिछले 46 सालों से ताला लगा हुआ था। शनिवार को डीएम और एसपी ने इस मंदिर का ताला खुलवाकर साफ सफाई करवाई।

मंदिर (Temple) में भगवान हनुमान की प्रतिमा और शिवलिंग मौजूद है। रविवार को हुई आरती में कई श्रद्धालु शामिल हुए। इसके लिए पुजारी और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पर पहुंचे। उन्होंने जलाभिषेक कर मंदिर में आरती की। सुरक्षा व्यवस्था के लिए यहां पुलिसबल तैनात किया गया है। मंदिर में बिजली की व्यवस्था और सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। यह मंदिर 1978 से बंद पड़ा था। इसके आसपास रहने वाले हिंदू समुदाय के लोग अपने घर बेचकर चले गए थे।

संभल का 46 साल से बंद शिव मंदिर अतिक्रमण मुक्त, हनुमान जी की आरती और  जीर्णोद्धार की तैयारी | Sambhal Ka 46 Saal Se Band Shiv Mandir Atikraman  Mukt, Hanuman Ji Ki

ऐसे मिला 46 साल से बंद मंदिर (Temple) 

संभल के नखासा थाना क्षेत्र के दीपा सराय से सटे खग्गू सराय में पुलिस प्रशासन द्वारा बिजली चेकिंग और अतिक्रमण अभियान चलाया गया। इस बीच प्रशासन की टीम जब इलाके में बिजली चोरों को पकड़ने गई तो वहां एक मंदिर दिखाई दिया, जिसके दरवाजे पर ताला लटका हुआ था।

Doors Shiv Temple Opened After 46 Years: Devotees Performed Aarti... Hanuman  Chalisa Recited, Lamp Lit Temple - Amar Ujala Hindi News Live - 46 साल बाद  शिव मंदिर के खुले कपाट:भक्तों ने

जानकारी की गई तो पता चला कि मंदिर पर लटके ताले की चाबी एक हिंदू परिवार के पास है, जब उन्हें बुलाया गया तो बताया कि मंदिर 46 साल से बंद है। इसमें ताला उन्हीं के भतीजे ने लगाया था, उन्होंने इसका कारण बताया कि मंदिर पर कोई पूजा करने नहीं आता था और पुजारी भी यहां रुकते नहीं थे, इसलिए उनके भतीजे ने मंदिर पर ताला लगाया था।

संभल में बंद मिला 46 साल पुराना मंदिर, यहीं हुई थी हिंसा

शनिवार को मंदिर की जानकारी प्रशासन को हुई तो खुद डीएम और एसपी मौके पर पहुंचे। उन्होंने मंदिर की साफ सफाई कराई। रविवार की सुबह यहां श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की और आरती उतारी। वहीं, मंदिर के बगल में एक कुआं होने की भी जानकारी प्रशासन को हुई। कुआं को स्लैब की मदद से ढाक दिया गया था। जेसीबी की मदद से कुआं की स्लैब को तोड़ा गया है। प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि मंदिर के आसपास किए गए अतिक्रमण को हटवाया जाएगा।

Tags: sambhal newsShiv Mandirup news
Previous Post

16 करोड़ का घर, 2 करोड़ का फर्नीचर…, Noida Authority के निलंबित अफसर के घर मिला अकूत संपत्ति

Next Post

‘इतना प्राचीन मंदिर रातों रात नहीं बन गया…’, संभल पर बोलें मुख्यमंत्री योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

PM Kisan Yojana
Main Slider

इस दिन जारी होगी पीएम-किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त, ऐसे चेक करें स्टेटस

17/11/2025
CM Yogi listened to everyone's problems.
Main Slider

मां ने लगाई मासूम के जीवन की गुहार, सीएम योगी ने तत्काल करवाई इलाज की व्यवस्था

17/11/2025
PM Modi expressed grief over the Saudi Arabia bus accident
Main Slider

सऊदी अरब में बस हादसे में 42 भारतीय यात्रियों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख

17/11/2025
Sheikh Haseena
Main Slider

शेख हसीना दोषी करार, निहत्थे छात्रों पर गोली चलाने का था आरोप

17/11/2025
CM Hemant's wife Kalpana Soren turns singer
Main Slider

सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी बनीं सिंगर, शिल्पा राव के साथ सजाई संगीत की महफिल

17/11/2025
Next Post
CM Yogi

'इतना प्राचीन मंदिर रातों रात नहीं बन गया...', संभल पर बोलें मुख्यमंत्री योगी

यह भी पढ़ें

suicide

महिला रोजगार सेवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मानदेय भुगतान न होने से थी परेशान

27/02/2021
CM Yogi

खेलों के नए डेस्टिनेशन के तौर पर उभर रहा है उत्तर प्रदेश: योगी

28/11/2023
Sakhi Niwas

नारी सुरक्षा को संबल देंगे ‘सखी निवास’, प्रदेश के नौ जिलों में जल्द स्थापित होंगे आवासीय केंद्र

20/04/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version