• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

विशेष प्रमुख सचिव अभिनव कुमार ने की सूचना विभाग के कार्यों की समीक्षा

Writer D by Writer D
25/04/2022
in उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। विशेष प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री एवं सूचना अभिनव कुमार (Abhinav Kumar) ने सोमवार को सचिवालय में सूचना विभाग के कार्य कलापों की समीक्षा की। समीक्षा बैठक में शासन एवं विभाग के उच्चाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में विशेष प्रमुख सचिव सूचना ने निर्देश दिये कि आधुनिक संचार तकनीकि के वर्तमान बदलती परिस्थिति के अनुकूल विभागीय कार्यकलापों को बेहतर ढंग से सम्पादित करने के लिये विभागीय ढांचे के पुनर्गठन का प्रस्ताव तैयार किया जाए।

उन्होंने कहा कि शासकीय योजनाओं एवं कार्य कलापों की जानकारी राज्य के सुदूरवर्ती क्षेत्रों तक सुगमता एवं त्वरित ढंग से सुनिश्चित हो इसकी प्रभावी कार्य योजना तैयार की जाए। उन्होंने कहा कि सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वालों की जन कल्याणकारी योजनाओं के प्रति क्या प्रतिक्रिया रहती है इसके अनुश्रवण का भी प्रभावी तंत्र विकसित करने पर ध्यान दिया जाए।

उन्होंने यह भी निर्देश दिये कि विभागीय कार्यकलापों एवं प्रक्रियाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने, आधुनिक संचार सुविधाओं की जानकारी एवं वर्तमान परिस्थितियों के अनुकूल अपने कार्य दायित्वों के बेहतर ढंग से सम्पादन के लिये सूचना अधिकारियों एवं अपर जिला सूचना अधिकारियों को प्रतिष्ठित जन संचार संस्थानों के माध्यम से प्रशिक्षण की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

सभी अधिकारी एवं कार्मिक समय पर आयें कार्यालय : राधा रतूड़ी

विशेष प्रमुख सचिव ने पत्रकारों के कल्याण के लिये गठित पत्रकार कल्याण कोष की नियमित बैठक आयोजित किये जाने के साथ ही उत्तराखण्ड की फिल्म नीति को और बेहतर बनाये जाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि फिल्म नीति फिल्मांकन के अनुकूल होने पर अधिक से अधिक फिल्मकार यहां आयेंगे तथा इससे राज्य को बेहतर पहचान मिलने में मदद मिलेगी। इस अवसर पर अपर सचिव एवं महानिदेशक सूचना रणवीर सिंह चौहान, संयुक्त सचिव एस.एस.टोलिया, अपर निदेशक डॉ. अनिल चंदोला, संयुक्त निदेशक आशीष त्रिपाठी, के.एस. चौहान, उपनिदेशक मनोज श्रीवास्तव, रवि बिजारनियां, अनुसचिव रजनीश जैन, सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Tags: live hindi newsNational newsnews hindi todaynews in hindiTodays NewsUttarakhand News
Previous Post

सभी अधिकारी एवं कार्मिक समय पर आयें कार्यालय : राधा रतूड़ी

Next Post

15 वर्षों से IMC आयुर्वेद के साथ भारतीय संस्कृति का सन्देश भी फैला रही : सीएम धामी

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तराखंड

ग्रीन इण्डिया मिशन के तहत आजीविका संवर्धन एवं रोजगार सृजन पर विशेष जोर: प्रमुख सचिव

21/10/2026
Main Slider

संस्कारों से ही बनेगा सशक्त भारत: CM धामी

21/10/2026
उत्तराखंड

नवोदय विद्यालयों में शिक्षा से सुविधाओं तक होगा सुधार, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश

21/10/2026
उत्तराखंड

उत्तराखंड पुलिस में 1,600 भर्तियां जल्द, थानों का बजट होगा दोगुना: धामी

21/10/2026
राष्ट्रीय

मणिपुर हिंसा: हमले के मामले में 3 गिरफ्तार, गांव में आगजनी के बाद बंद का ऐलान

21/10/2026
Next Post

15 वर्षों से IMC आयुर्वेद के साथ भारतीय संस्कृति का सन्देश भी फैला रही : सीएम धामी

यह भी पढ़ें

CM Yogi

नरक नहीं, अब स्वर्ग बन गया है कबीर का मगहर: सीएम

03/05/2023
mahakal mandir

उज्जैन: महाकाल मंदिर के नीचे मिला एक हजार साल पुराना मंदिर

24/12/2020
Inzamam-ul-Haq

इंजमाम-उल-हक को रास नहीं आ रही टीम इंडिया की सफलता, लगाया ये बड़ा आरोप

28/06/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version