• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अभिषेक बनर्जी ने खोला दिनेश त्रिवेदी के खिलाफ मोर्चा, कहा- अब तो वहां ICU में चले जायेंगे

Desk by Desk
14/02/2021
in Main Slider, राजनीति, राष्ट्रीय
0
अभिषेक बनर्जी Abhishek Banerjee

अभिषेक बनर्जी

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा और टीएमसी नेताओं के बीच जुबानी जंग तेज हो रही है। शनिवार को दक्षिण 24 परगना जिला के कुलपी में सांसद व तृणमूल कांग्रेस के नेता अभिषेक बनर्जी ने भाजपा नेताओं पर ही नहीं, बल्कि राज्यसभा से इस्तीफा देने वाले तृणमूल के दिग्गज नेता दिनेश त्रिवेदी पर भी जमकर हमला बोला।

अभिषेक बनर्जी ने दिनेश त्रिवेदी का नाम लिये बगैर कहा कि वह कहते हैं कि तृणमूल कांग्रेस में उन्हें घुटन हो रही थी। यदि वह बीजेपी में शामिल हो जाते हैं, तो वह आईसीयू में चले जायेंगे।तृणमूल नेता ने एक बार फिर अमित शाह , कैलाश विजयवर्गीय समेत भाजपा के केंद्रीय नेताओं को ‘बाहरी’ करार दिया।

चेन्नई टेस्ट में इंग्लैंड 134 रनों पर ढेर, भारत को पहली पारी में 195 रनों की बढ़त

अभिषेक ने कहा कि जो लोग कवि गुरु रवींद्रनाथ टैगोर, नेताजी सुभाष चंद्र बोस व पश्चिम बंगाल के बारे में ठीक से नहीं जानते हैं, वे राज्य पर कब्जा करने की बात कहते हैं। इससे कोई फायदा नहीं होने वाला है। भाजपा नेता श्री शाह पर तंज कसते हुए श्री बनर्जी ने कहा कि ‘वह कहते हैं कि तृणमूल को उखाड़ फेंकेंगे’। तृणमूल कोई पोस्टर है, जो उखाड़ फेंकेंगे।

CCD के फाउंडर के बेटे से कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार की बेटी ने रचायी शादी

बंगाल पर 50 साल तक शासन करेगी तृणमूल कांग्रेस

अभिषेक बनर्जी ने कहा कि बंगाल में अगले 10 सालों तक भी संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) लागू होने वाला नहीं है। मतुआ समुदाय को महज गुमराह किया जा रहा है। बंगाल में कमल नहीं खिलेगा। उन्होंने यह भी दावा किया कि विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस 250 सीटों पर जीत हासिल करेगी और अगले 50 साल तक बंगाल पर शासन करेगी।

दिनेश ने भी किया पलटवार

पूर्व सांसद दिनेश त्रिवेदी ने भी अभिषेक बनर्जी पर पलटवार कर दिया है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक के मैदान में वह अभी नये हैं। अच्छा कर रहे हैं। उन्हें इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए कि वह ऐसा कुछ नहीं करें, जिससे उनकी पार्टी की छवि धूमिल हो।

Tags: abhishek banerjeeAITCamit shahbengal chunav 2021bengal chunav 2021 in hindiBengal chunav newsBengal vidhan sabha chunavbengal vidhan sabha chunav 2021Bharatiya Janata PartyCAACitizenship Amendment Actdinesh trivediKailash VijayvargiyaMamata Banerjeematuamatua communityTMCTrinamool CongressWest Bengal Assembly Election 2021west bengal chunav kab haiwest bengal electionWest Bengal Newswest bengal news in hindiwest bengal vidhan sabha chunav 2021अभिषेक बनर्जीतृणमूल कांग्रेसदिनेश त्रिवेदीपश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावबंगाल विधानसभा चुनावभाजपामतुआ समुदायममता बनर्जीसीएए
Previous Post

हम दो हमारे दो वाली सरकार सुन लो, सीएए कभी लागू नहीं होगा: राहुल गांधी

Next Post

किसान आंदोलन राजनीति से प्रेरित, विपक्ष को भुगतना पड़ेगा खामियाजा  : अनिल राजभर

Desk

Desk

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

शाम 7 बजे के बाद सजती थी ‘बबुआ’ की महफिल, विकास योजनाओं का करते थे बंटाधारः मुख्यमंत्री

21/07/2026
Many Congress leaders including Rahul-Priyanka are on strike
Main Slider

पीएम आवास के पास सियासी संग्राम! राहुल-प्रियंका समेत कई कांग्रेसी नेता धरने पर

21/07/2026
Sri Hemkunt Sahib
Main Slider

बेल्जियम से आए 84 सिख श्रद्धालु पहुंचे हेमकुंड साहिब की पावन यात्रा पर

21/07/2026
Yogi Cabinet Meeting
Main Slider

Yogi Cabinet: वाराणसी में बनेगा हाईटेक 500 बेड महिला छात्रावास

21/07/2026
Yogi Cabinet Meeting
Main Slider

योगी कैबिनेट की मंजूरी, रोडवेज बेड़े में शामिल होंगी 250 ई-बसें

21/07/2026
Next Post
Anil Rajbhar अनिल राजभर

किसान आंदोलन राजनीति से प्रेरित, विपक्ष को भुगतना पड़ेगा खामियाजा  : अनिल राजभर

यह भी पढ़ें

CM Vishnudev

चुनाव में मिली हार से कांग्रेसी बौखलाए : मुख्यमंत्री साय

01/04/2025
PM Shahbaz Sharif

मोदी सरकार की पाकिस्तान पर एक और डिजिटल स्ट्राइक, पीएम समेत 16 यूट्यूब चैनल बैन

02/05/2025
money plant

ये पौधे घर में लाएंगे बरकत

14/08/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version