• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मूलभूत सुविधाओं के विकास में लाएं तेजी, समय सीमा के भीतर कार्य करें पूरा : एके शर्मा

Writer D by Writer D
23/08/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
AK Sharma

AK Sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रदेश में नवसृजित, सीमाविस्तारित एवं उच्चीकृत नगरीय निकायों में मूलभूत सुविधाओं के विकास में तेजी लाकर सभी कार्य समय सीमा के भीतर एवं पूर्ण गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूरा किया जाय। वे जल निगम कार्यालय में नगरीय निकायों में हो रहे विकास कार्यों की समीक्षा कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि यहां नागरिकों को पेयजल आपूर्ति, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, सड़क निर्माण, मार्ग प्रकाश व्यवस्था, जल निकासी हेतु नाला व नाली निर्माण,खड़ंजा, सामुदायिक केंद्र, पार्कों, उद्यानों का निर्माण, इंटरलॉकिंग आदि सुविधाएं मुहैया कराई जानी है। सड़कों के निर्माण से पहले विद्युत एवं टेलीफोन के तार अंडरग्राउंड किए जाने हैं। इन सभी कार्यों को सुचारू रूप से पूर्ण करने के लिए नियमित मॉनिटरिंग की जाए। उन्होंने राज्य नगरीय विकास अभिकरण (सूडा) और जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) द्वारा संचालित आवासीय योजनाओं का निर्माण समय पर कराने के निर्देश दिए।

उन्होंने नवसृजित निकायों और उनमें शामिल नए क्षेत्रों के विकास पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि इन क्षेत्रों में प्राथमिकता के साथ विकास की योजनाओं को तेजी से आगे बढ़ाया जाए। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी और दीन दयाल उपाध्याय नगरीय विकास योजना को प्राथमिकता दिए जाने पर जोर दिया। साथ ही जनप्रतिनिधियों की तरफ से प्राप्त प्रस्तावों को प्राथमिकता के साथ स्वीकृत करने को कहा। इस दौरान उन्होंने विभिन्न योजनाओं में उपलब्ध बजट की समीक्षा की। उन्होंने उपलब्ध बजट के आधे हिस्से को पुरानी योजनाओं को पूरा करने और बाकी बचे हुए आधे हिस्से का इस्तेमाल नई योजनाओं को पूरा करने के निर्देश दिए।

अमृत सरोवर निर्माण का कार्य तय समय में करें पूरा: मुख्य सचिव

नगर विकास मंत्री (AK Sharma) ने गोवंश के संरक्षण के लिए कान्हा उपवनों में गोवंश के लिए कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी (सीएसआर) के माध्यम से सुविधाएं उपलब्ध कराने को कहा। उन्होंने कहा कि लोग गौ सेवा के लिए आगे आना चाहते हैं। उन्हें इस पुनीत कार्य में शामिल किया जा सकता है। इस दौरान प्रमुख सचिव नगर विकास, अमृत अभिजात ने बताया कि वर्तमान में गोवंश के रखरखाव के लिए प्रतिदिन 30 रुपये प्रति गोवंश के हिसाब से दिया जा रहा है। पशुधन विभाग की तरफ से इसे और बढ़ाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है।

बैठक में प्रमुख सचिव नगर विकास अमृत अभिजात, प्रबन्ध निदेशक जल निगम अनिल कुमार, स्थानीय निकाय निदेशक नेहा शर्मा के साथ अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

Tags: ak sharmaamrit abhijaatanil kumarEnergy MinisterLucknow NewsNeha Sharma
Previous Post

अमृत सरोवर निर्माण का कार्य तय समय में करें पूरा: मुख्य सचिव

Next Post

ड्रग माफियाओं पर चला सीएम योगी का चाबुक, जब्त होगी संपत्ति, लगेंगे पोस्टर

Writer D

Writer D

Related Posts

Jitendra Mishra
Main Slider

दोबारा अंदर आने नहीं देंगे… राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा मीडिया पर भड़के

04/09/2026
CJP spokesperson Ashutosh Ranka meets Akhilesh Yadav.
Main Slider

अखिलेश यादव से CJP प्रवक्ता की बंद कमरे में मुलाकात, बैठक ने बढ़ाया सियासी सस्पेंस

04/09/2026
home guard
Main Slider

यूपी में होमगार्ड भर्ती PET की तारीख बदली, अब 14 सितंबर से होगी परीक्षा

04/09/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी ने कान्हा भक्ति स्तंभ मार्ग का किया लोकार्पण, नक्काशीदार स्तंभों के पास मंत्री संग ली सेल्फी

04/09/2026
Ninth board meeting of UP Braj Teerth Vikas Parishad under the chairmanship of CM Yogi
Main Slider

वृंदावन परिक्रमा मार्ग को बनाएं सुरक्षित, इस्तेमाल हों बारिश में न फिसलने वाले पत्थर: मुख्यमंत्री

04/09/2026
Next Post
cm yogi

ड्रग माफियाओं पर चला सीएम योगी का चाबुक, जब्त होगी संपत्ति, लगेंगे पोस्टर

यह भी पढ़ें

यही रात अंतिम यही रात भारी

फेसबुक पर स्टेटस डाला ‘यही रात अंतिम यही रात भारी’ और फिर लगायी फांसी, क्या थी वजह ?

20/07/2020

उत्तराखण्ड में नए राष्ट्रीय राजमार्गों के लिये मिलेंगे 1000 करोङ रूपए

11/08/2021
Actress Swati Lekha Sengupta

अभिनेत्री स्वाति लेखा सेनगुप्ता का निधन, शोक में डूबा फिल्म जगत

16/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version