• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

निकायों के विकास कार्यों एवं योजनाओं में तेजी लाए: एके शर्मा

Writer D by Writer D
26/07/2023
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
AK Sharma

AK Sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने निर्देश दिये हैं कि सभी नगर निकायों में साफ-सफाई, सुन्दरीकरण व्यवस्थापन एवं कूड़ा उठान के साथ विकास कार्यों की निगरानी व मॉनीटरिंग के लिए शीघ्र ही नोडल अधिकारी बनाये जाएं। जिससे कि कार्यों की गुणवत्ता का पता चले और विकास कार्य में तेजी आ सके। उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम में संचारी रोग, जलजनित एवं मच्छरजनित बीमारियों, डेंगू व मलेरिया के बढ़ने का खतरा बढ़ जाता है, इसकी रोकथाम के लिए अभी से ही फॉगिंग एवं एन्टी लार्वा का छिड़काव कराया जाय, जिससे कि इन्हें पनपने से पहले ही रोका जा सके।

नगर विकास मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने आज नगर विकास विभाग के अधिकारियों के साथ जल निगम के फील्ड हॉस्टल ‘संगम’ में विकास कार्यों, साफ-सफाई एवं व्यवस्थापन की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बरसात में नगरों की जल निकासी हेतु ड्रेनेज सिस्टम को ठीक रखें। जो भी आवश्यक कार्य हों उन्हें लगातार कराते रहें। जलभराव एवं गन्दगी के कारण कहीं पर भी बीमारियां न फैले, इसलिए नियमित साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दें। डोर टू डोर कूड़ा उठान, कूड़ा प्रबंधन पर जोर हो। नगरों के सुन्दरीकरण, पार्कों के रखरखाव पर भी ध्यान दें। सभी निकाय अपने यहां की खराब स्ट्रीट लाइटों को शीघ्र बदलें। अंधेरे में लोगों को बेवजह दुर्घटना का शिकार न होना पड़े।

नगर विकास मंत्री (AK Sharma)  ने कहा कि शहरों के निराश्रित पशुओं को रखने के लिए सभी नगर निगमों में मॉडल गौशाला बनाने के लिए शीघ्र प्रस्ताव तैयार करें। नगर पंचायतों एवं नगर पालिका परिषदों में भी कान्हा गौशालाओं के निर्माण कार्य में तेजी लाएं। इसी प्रकार विद्युत और गैस से संचालित होने वाले आधुनिक अन्त्येष्टि स्थल भी बनाये जाएं, खासतौर से धार्मिक स्थलों पर ऐसे शवदाह गृह बनाने पर ध्यान दिया जाय। जिससे कि पर्यावरण प्रदूषण को रोका जा सके। उन्होंने स्मार्ट सिटी के अधूरे कार्यों को शीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिये।

नगरों को गन्दगी के कोढ़ से मुक्त करने के लिए चलाये गये अनेकों अभियान: एके शर्मा

सहारनपुर और मुरादाबाद में चल रहे ऐसे अधूरे कार्यों को शीघ्र पूरा करें, जिससे जनता को इसका लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने गौतमबुद्ध नगर सहित प्रदेश के सभी नगर निगमों को सेफ सिटी के रूप में विकसित करने पर जोर दिया है। इसके लिए सेफ सिटी परियोजना के कार्यों को तथा ऐसे निजी कैमरे को जो सड़क को फोकस कर रहे हों उन्हें आईसीसीसी, आईटीएमएस से कनेक्ट करने की कार्यवाही को शीघ्र पूरा करें।

एके शर्मा (AK Sharma) ने सभी निकाय अधिकारियों को नवनिर्वाचित निकाय प्रतिनिधियों के साथ बेहतर समन्वय बनाकर अपने निकाय के विकास कार्यों को कराने को कहा। उन्होंने सभी योजनाओं के तहत कराये गये कार्यों का वेब कलेक्शन बनाने को कहा, जिससे कि योजनाओं की प्रगति स्पष्ट हो सके। साथ ही सूडा के तहत संचालित योजनाओं एवं कार्यों की अधूरी किश्तों को शीघ्र जारी किया जाय। उन्होंने आगरा एवं कानपुर नगर निगम के लिए जारी होने वाली म्युनिसिपल बांड को शीघ्र ही जनता को उपलब्ध कराने को कहा।

Tags: ak sharmaLucknow Newssafe city projectup news
Previous Post

कारगिल युद्ध के बलिदानियों को सीएम धामी ने दी श्रद्धांजलि

Next Post

Manipur: BJP विधायक को भीड़ ने दिया बिजली का झटका, चली गई याददाशत और मार गया लकवा

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन पर शुद्ध खाद्य पदार्थों की गारंटी के लिए प्रदेशभर में विशेष अभियान

27/08/2026
Plantation
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन पर पौधरोपण कर भाई-बहन लेंगे पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

27/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी ने प्रदेश के विकास में सहभागी उद्यमियों का किया सम्मान

27/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

नेपाल की आपदा में फंसे यूपी के नागरिकों को निकालने के लिए योगी सरकार ने संभाला मोर्चा

27/08/2026
उत्तर प्रदेश

स्क्रैप हुए वाहनों में 48.5 प्रतिशत हिस्सेदारी उत्तर प्रदेश की, देश में नंबर वन का बनाया रिकॉर्ड

27/08/2026
Next Post
Manipur

Manipur: BJP विधायक को भीड़ ने दिया बिजली का झटका, चली गई याददाशत और मार गया लकवा

यह भी पढ़ें

Durgessh Pathak

AAP के वरिष्ठ नेता के घर सीबीआई की रेड, AAP बोली- फिर से शुरू हो गया बीजेपी का गंदा खेल

17/04/2025
400km रेंज के साथ देश का पहला e-स्कूटर लॉन्च, रफ्तार भी धांसू, Ola-Ather से टक्कर

400km रेंज के साथ देश का पहला e-स्कूटर लॉन्च, Ola-Ather से टक्कर

07/01/2026
arrested

दुष्कर्म मामले में फरार चल रहे आरोपी गिरफ्तार

27/03/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version