• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार साप्ताहिक अंकराशि किन के लिए लाभदायक

Jai Prakash by Jai Prakash
13/03/2022
in धर्म
0
weekly number

weekly number

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। ज्योतिष शास्त्र (astrology) की तरह अंक ज्योतिष (weekly numerology) से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष (weekly numerology) में नंबर होते हैं। अंकशास्त्र (numerology) के अनुसार अपने नंबर निकालने के लिए आप अपनी जन्म तिथि, महीने और वर्ष को इकाई अंक तक जोड़ें और तब जो संख्या आएगी, वही आपका भाग्यांक होगा। उदाहरण के तौर पर महीने के 2, 11 और 20 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 2 होगा। आइए जानते हैं आने वाला सप्ताह किन लोगों के लिए शुभ रहने वाला है…

प्यार और रिश्तों को प्रभावित करता है अंक, जानिए आपका जन्मांक क्या कहता है?

मूलांक 1– इस सप्ताह संपत्ति के व्यापार आदि से लाभ होगा, यह सफलता का सप्ताह है, जो चाहेंगे वही कार्य पूरा होने के योग हैं। आपको साझेदार से फायदा होगा। रोजमर्रा के काम फायदा देने वाले होंगे। मन में उधेड़बुन चलती रहेगी। पारिवारिक समस्याओं के समाधान का मौका मिलेगा। आफिस में मान सम्मान में वृद्धि होगी, अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। आपको आर्थिक लाभ होने की आशा है। आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

अंक 7 वालों को नववर्ष में मिलेगा उन्नति का अवसर, कार्यों का होगा उचित मूल्यांकन

मूलांक 2– इस सप्ताह पैसा न फंसाएं तो ही आप फायदे में रहेंगे, सावधान रहने की सख्त जरूरत है। कोई नया काम शुरू करने से पहले सावधान रहें। परेशानियां सामने आ सकती हैं। कार्यक्षेत्र में बदलाव संभव है। विद्यार्थी हैं तो आपको खेलकूद में बड़ी सफलता मिल सकती है। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है, परिवार के साथ स्नेह बढ़ सकता है।

मूलांक 3– मेहनत पूरी होगी लेकिन फल उसके अनुसार नहीं मिलेगा। इस सप्ताह शांति और धैर्य रखने की जरूरत है। हालांकि कोई पुरान रुके हुए काम पूरे होंगे। व्यापार में लाभ होगा। बाद में धन कमाने की सोचें। किसी भी काम के अच्छे बुरे पहलु को परखे बिना कोई भी कार्य आप जल्दबाजी में न करें।

मूलांक 4– इस हफ्ते कोई भी निर्णय जल्दबाजी में न करें, नुकसान हो सकता है। कहीं बाहर घूमने जाना हो सकता है। व्यापार में नए लोगों से मुलाकात होगी। कोई शुभ समाचार मिल सकते हैं। परिवार के साथ कहीं तीर्थ स्थान पर जाने का अवसर पड़ सकता है। छात्र हैं तो प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता की संभावना है।

कृष्ण के 8 और महाभारत के 18 अंक का सबसे बड़ा रहस्य

मूलांक 5– इस सप्ताह भाग्य साथ रहेगा, रुका हुआ पैसा वापस मिलेगा, यह सप्ताह आपके लिए शुभ रहेगा। बीमारी आदि का पता चलेगा लेकिन जल्द ही छुटकारा पा लेंगे। कोई नई योजना बनेगी, जो भविष्य में लाभप्रद रहेगी। अपनी गाड़ी होते हुए भी आपको दूसरे का वाहन इस्तेमाल करना पड़ सकता है। सबसे अहम बात यह कि आपको स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं आ सकती हैं, जिससे आप सुस्त हो सकते हैं।

मूलांक 6– इस सप्ताह भूमि और प्रॉपर्टी के कामों से धन लाभ होगा। नई योजनाएं बनेंगी लेकिन पूर्ण नहीं हो पाएंगी। हालांकि यह हफ्ता आपके लिए अच्छा है। अधिकारियों से संबंध बेहतर होंगे। यह सप्ताह कारोबार के लिहाज से अच्छा है लेकिन लेनदेन में सावधानी बरतने की जरूरत है। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।

मूलांक 7– इस सप्ताह किसी चिंता से मुक्ति मिल सकती है, आपकी आर्थिक स्थिति में बदलाव हो सकते हैं। किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है, संचित धन में में कमी आएगी। अधिकारियों से संबंध ठीक रहेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति वैसे तो ठीक रहेगी, लेकिन कोई भी कार्य बेहद संभल कर करें। आप भू-संपत्ति का सौदा कर सकते हैं, खरीद-बिक्री में आपको लाभ हो सकता है।

मूलांक 8– इस सप्ताह आपके लिए गए निर्णय बड़ा लाभ देंगे, पुराने रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। धन लाभ हो सकता है, लोगों का उधार भी चुकाएंगे। आफिस में अधिकारियों से बनेगी, खुशीनूमा माहौल रहेगा। आपके ऊपर मुकदमा थोपा जा सकता है, सोच समझकर चलें। आफिस में कार्य की अधिकता रहेगी।

मूलांक 9– इस सप्ताह सावधानी की खास जरुरत है, नकरात्मक विचार परेशान कर सकते हैं। संचित धन में कमी आए सकती है और धन की समस्या भी हो सकती है। ध्यान दें कहीं, बेकार की बातों में कतई न पड़ें। कोई शुभ समाचार मिल सकता है। परिवार के साथ कहीं घूमने फिरने के लिए बाहर जा सकते हैं। आफिस में मान सम्मान में वृद्धि होगी, अधिकारी प्रसन्न रहेंगे।

Tags: aastrologyAstrologyAstrology 2022Astrology and NumerologyAstrology Hindi NewsAstrology Newsnumerologynumerology horoscopeVedic astrologyweekly numberweekly numerology
Previous Post

डायल 112 पर तैनात सिपाही ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Next Post

लखनऊ विश्वविद्यालय में देर रात बवाल, एडिशनल प्रॉक्टर को कहे अपशब्द

Jai Prakash

Jai Prakash

District Correspondant Siddharthnagar www.24GhanteOnline.com

Related Posts

Gemstones
Main Slider

राशि अनुसार धारण करें रत्न, जानें कौनसा रहेगा आपके लिए भाग्यशाली

18/10/2026
Hair Wash
धर्म

इस दिन नहीं धोने चाहिए बाल, घर में आती है दरिद्रता

18/10/2026
Navratri
Main Slider

अष्टमी-नवमी की तारीख को लेकर कंफ्यूजन खत्म, नोट कर लें सही डेट और शुभ मुहूर्त

17/10/2026
Karwa Chauth
Main Slider

कब रखा जाएगा करवा चौथ व्रत? जानें मुहूर्त, अर्घ्य देने का समय और पारण

17/10/2026
Main Slider

दिवाली 2026: 8 या 9 नवंबर को मनेगी दीपावली? जानें लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त

14/10/2026
Next Post
Lucknow University

लखनऊ विश्वविद्यालय में देर रात बवाल, एडिशनल प्रॉक्टर को कहे अपशब्द

यह भी पढ़ें

Newborns Died

इस जिले में 111 नवजात शिशुओं की मौत, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप

30/01/2023
pm modi

विश्व के नंबर वन नेता बने पीएम मोदी, बाइडन और बोरिस जॉनसन को भी छोड़ा पीछे

05/09/2021

IPL: मुंबई की लगातार 5वीं हार, धवन के अर्धशतकों से जीता पंजाब

13/04/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version