• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

युवती ने अपनी मां और रिश्तेदारों पर लगाया देह व्यापार में धकेलने का आरोप

Writer D by Writer D
09/06/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, बरेली
0
prostitution
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बरेली। सुभाषनगर इलाके की एक युवती ने अपनी मां और रिश्तेदारों पर पैसे के लिए उसे जबरन देह व्यापार ( prostitution)  में धकेलने का आरोप लगाया है।

हाल ही में मुंबई से अपने गृहनगर बरेली लौटी 20 वर्षीय युवती ने यह भी आरोप लगाया है कि उसके दो मामाओं ने उसके साथ बलात्कार किया और उसे वेश्यावृत्ति ( prostitution) जारी रखने के लिए मजबूर करने की कोशिश की।  युवती की शिकायत पर बरेली के सुभाषनगर थाने में उसकी मां, मौसी, चाचा और मामा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

बरेली के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवान ने बताया कि युवती के आरोपों की जांच की जा रही है। जिला प्रोवेशन अधिकारी नीता अहिरवार ने बुधवार को बताया कि युवती बरेली के सुभाषनगर थाना क्षेत्र की रहने वाली है। युवती की तहरीर के अनुसार, पिछले साल उसकी मां ने एक अनजान व्यक्ति से पैसे लेकर उसे युवती के साथ बलात्कार करने दिया और बाद में रोजाना पैसों के लिए उसे लोगों के साथ यौन संबंध बनाने को मजबूर करने लगी।

आरोप है कि युवती के विरोध करने पर मां, मौसा और मौसी ने बहाने से उसे मुंबई उसके दो सगे मामाओं के पास भेज दिया अहिरवार ने बताया कि युवती ने आरोप लगाया है कि उसके दोनों मामा ने उसे मुंबई के एक डांस बार में काम करने को मजबूर किया और मना करने पर उसे पीटा। उसने आरोप लगाया कि करीब तीन महीने पहले उसके दोनों मामा ने उसे देह व्यापार में धकेल दिया।

युवती ने आरोप लगाया है कि 16 मई को जब उसने वेश्यावृत्ति ( prostitution) का विरोध किया तो उसके दोनों मामा ने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि उसके दोनों चाचा पैसों के लिए उसे दुबई में किसी के हाथों बेचना चाहते थे।  युवती ने बताया कि वह मौका मिलने पर मुंबई से भागकर बरेली आ गई और अहिरवार से मिली।

अहिरवार ने पीड़ित  युवती की मुलाकात एसएसपी से कराई और उनके निर्देश पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।  पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Tags: bareilley newscrime news
Previous Post

 25 हजार के इनामी दो शातिर गोकश गिरफ्तार

Next Post

52 करोड़ की हेराफेरी में एक्सिस बैंक का मैनेजर गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

किसानों का पैसा हजम कर गए सपाई, उसी का श्राप ले डूबा : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

12/10/2026
उत्तर प्रदेश

देश में अराजकता-अव्यवस्था का पर्याय बनी कांग्रेस: सीएम योगी

12/10/2026
Main Slider

आयुष्मान कार्ड बनाने में रामपुर प्रदेश में प्रथम, एक साल में बने 1.79 लाख कार्ड

10/10/2026
SACHIS
उत्तर प्रदेश

आयुष्मान कार्ड बनाने में रामपुर यूपी में पहले स्थान पर, एक साल में बने 1.79 लाख कार्ड

10/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने बाढ़ से 25.59 लाख हेक्टेयर से अधिक भूमि की सुरक्षा सुनिश्चित की, किसानों को मिली राहत

10/10/2026
Next Post
Arrested

52 करोड़ की हेराफेरी में एक्सिस बैंक का मैनेजर गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

क्या CORONA VIRUS से लड़ने में प्राणायाम कर सकता है मदद?

10/12/2020
Stock Market

शेयर बाजार में दिखी तेजी, सेंसेक्स 11,00 अंक उछला; निफ्टी ने भी पकड़ी रफ्तार

18/08/2025
PUBG Mobile Lite Season 25 will knock on June 1, get ready

PUBG Mobile Lite Season 25 1 जून को देगा दस्तक, हो जाइये तैयार

30/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version