• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अधिकारियों की एसीआर ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से लिखी जाय : डॉ. संधु

Writer D by Writer D
17/11/2021
in Main Slider, उत्तराखंड, ख़ास खबर, राजनीति, राष्ट्रीय
0
SS Sandhu

SS Sandhu

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तराखंड के मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने सभी विभागों को निर्देश दिए हैं कि विभाग द्वारा 2021-22 से अपने अधिकारियों की वार्षिक गोपनीय आख्या (एसीआर) ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से लिखी जाएं।

डॉ. संधु ने कहा कि इस सुविधा को राज्य सरकार द्वारा मॉडल के रूप में प्रदेश के पीसीएस अधिकारियों के लिए प्रदेश में लागू किया गया है। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी विभाग द्वारा अपनी विभागीय आवश्यकताओं के अनुसार इस प्रारूप में सुधार करते हुए अपने विभागों में लागू किया जाए। उन्होंने कहा कि इससे एसीआर लिखे जाने की प्रक्रिया को निर्धारित समय में पूर्ण किया जा सकेगा। विभागों द्वारा इस पहल के क्रियान्वयन की मुख्य सचिव द्वारा लगातार समीक्षा की जाएगी।

मुख्य सचिव ने अधिकारियों को दिए गए निर्देश के अनुक्रम में सचिव कार्मिक अरविन्द सिंह ह्यांकी द्वारा उत्तराखण्ड प्रान्तीय सिविल सेवा (कार्यकारी शाखा) के अधिकारियों की वार्षिक गोपनीय प्रविष्टि आई.एफ.एम.एस. पोर्टल पर ऑनलाइन किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि प्रान्तीय सिविल सेवा (कार्यकारी शाखा) के अधिकारियों की वार्षिक गोपनीय प्रविष्टि का अंकन वर्ष 2021-22 से ऑनलाइन प्रक्रिया हेतु समय-सीमा भी निर्धारित की गयी है, ताकि वार्षिक गोपनीय प्रविष्टि निर्धारित समय-सीमा के अन्तर्गत पूर्ण की जा सके।

सचिव ह्यांकी ने बताया कि प्रशासकीय-कार्मिक विभाग द्वारा ऑनलाइन मूलभूत सूचनाएं (वर्क फ्लो) निर्गत किए जाने की अंतिम तिथि 31 मई एवं सम्बन्धित अधिकारी द्वारा स्वमूल्यांकन आख्या अंकित किए जाने की अंतिम तिथि 30 जून निर्धारित की गयी है। प्रतिवेदक प्राधिकारी द्वारा मन्तव्य अंकित किए जाने की अंतिम तिथि 31 जुलाई एवं स्वीकर्ता प्राधिकारी द्वारा मन्तव्य अंकित करने की तिथि 30 सितम्बर निर्धारित की गयी है। इसके साथ ही सम्बन्धित अधिकारी को वार्षिक गोपनीय प्रविष्टि संसूचित किए जाने की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर निर्धारित की गयी है।

श्री ह्यांकी ने जारी आदेश में बताया कि अगर सम्बन्धित अधिकारी द्वारा स्वमूल्यांकन आख्या निर्धारित समयावधि में अंकित नहीं की जाती है तो ऐसी स्थिति में वार्षिक गोपनीय प्रविष्टि पोर्टल द्वारा स्वतः ही प्रतिवेदक अधिकारी को और तदनुसार ही समीक्षक एवं स्वीकर्ता प्राधिकारी को भी निर्धारित समय सारणी के उपरान्त स्वतः ही पोर्टल द्वारा अग्रसारित हो जाएगी। प्रत्येक स्तर पर निर्धारित समय-सीमा के अन्तर्गत सम्बन्धित अधिकारी की वार्षिक गोपनीय प्रविष्टि के उपरोक्तानुसार संचरण की पोर्टल जनित सूचना एसएमएस व ई-मेल के माध्यम से सम्बन्धित अधिकारियों को भी प्राप्त होगी। उन्होंने बताया कि यदि सम्बन्धित अधिकारी द्वारा नियत तिथि के अन्दर स्वमूल्यांकन आख्या अंकित नहीं की जाती है तो प्रतिवेदक अधिकारी द्वारा इसका उल्लेख अपने मन्तव्य में किया जाएगा और इस विषय में टिप्पणी सम्बन्धित सक्षम प्राधिकारी, अधिष्ठान द्वारा सम्बन्धित अधिकारी की सेवा पुस्तिका, व्यक्तिगत पत्रावली में संरक्षित की जाएगी।

मैं अपनी झांसी नहीं दूंगी वाक्य करता है राष्ट्र भाव को पैदा : योगी

उन्होंने बताया कि इसके साथ ही, अगर प्रतिवेदक, समीक्षक, स्वीकर्ता प्राधिकारी समय से प्रविष्टि अंकन सम्बन्धी अपने दायित्व निवर्हन में विफल रहते हैं तो इस विषय में टिप्पणी भी सम्बन्धित सक्षम प्राधिकारी, अधिष्ठान द्वारा सम्बन्धित प्रतिवेदक, समीक्षक, स्वीकर्ता प्राधिकारी की सेवा पुस्तिका, व्यक्तिगत पत्रावली में संरक्षित की जाएगी।

Tags: Dr. SandhuNational newsUttrakhand News
Previous Post

सुपरस्टार दिवंगत एक्टर पुनीत को मरणोपरांत मिलेगा कर्नाटक रत्न अवॉर्ड

Next Post

उत्तर प्रदेश को सपा-बसपा-कांग्रेस से मुक्ति मिल गई : उमा भारती

Writer D

Writer D

Related Posts

hair
Main Slider

ये पत्ते बनाएंगे आपके बालों को चमकदार और मजबूत

09/02/2026
Savin Bansal
राजनीति

सिंचाई विभाग की खुली नहर में बुजुर्ग हुए चोटिल, जिला प्रशासन की क्यूआरटी ने दर्ज कराया मुकदमा

08/02/2026
Tourist Lodge
उत्तर प्रदेश

यूपी में पर्यटन अवसंरचना का विकास, छोटे शहरों में भी राही टूरिस्ट लॉज का निर्माण

08/02/2026
A modern apparel park is being developed on 175 acres.
उत्तर प्रदेश

यमुना एक्सप्रेसवे पर अपैरल पार्क बन रहा रोजगार और निर्यात का नया हब

08/02/2026
7500 cow shelters to become cattle food security hubs
उत्तर प्रदेश

7500 गोशालाएं बनेंगी कैटल फूड सिक्योरिटी हब

08/02/2026
Next Post

उत्तर प्रदेश को सपा-बसपा-कांग्रेस से मुक्ति मिल गई : उमा भारती

यह भी पढ़ें

Vidyut Jamwal/ sidhharth shukla

विद्युत जामवाल की अंग्रेजी पर सुधार करते दिखे सिद्धार्थ

09/04/2021
jee advanced

जेईई एडवांस के लिए आज से पंजीकरण प्रक्रिया शुरू, 27 सितंबर को परीक्षा

12/09/2020
राम मंदिर भूमि पूजन

आडवाणी, जोशी के राम मंदिर निर्माण के भूमि पूजन कार्यक्रम में भाग लेने पर संदेह

02/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version