• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अभिनेता हिमांश कोहली भी हुये कोरोना पॉजिटिव, सोशल मीडिया के जरिये दी जानकारी

Desk by Desk
05/09/2020
in Main Slider, मनोरंजन
0
himansh kohli

हिमांश कोहली

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस लगातार अपने पैर पसारने की कोशिश कर रहा है। बॉलीवुड और टीवी के कई सितारे कोविड 19 की चपेट में आ चुके हैं। बीते दिनों अभिनेता हिमांश कोहली ने बताया था कि उनके परिवार के सदस्यों का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव निकला है। उन्होंने अपने प्रशंसकों से दुआओं की अपील भी की थी। अब खबर है कि हिमांश कोहली भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।

पीएम मोदी ने दी शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं, शिक्षकों के प्रति जताया आभार

दरअसल माता- पिता और बहन की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद हिमांश ने खुद का और घर के स्टाफ टेस्ट कराया था, लेकिन सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आई। हिमांश ने बताया था कि घर पर सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ख्याल रखा जा रहा है। हाल ही हिमांश को इस महामारी के कुछ लक्षण महसूस हुए जिसके बाद उन्होंने अपना टेस्ट फिर से कराया।

इस बार टेस्ट कराने पर हिमांश कोहली की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। अभिनेता ने खुद इस बात की जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दी है। उन्होंने लिखा , ‘भगवान की कृपा और आप लोगों की दुआओं से मेरा परिवार ठीक होने की दिशा में बढ़ रहा है। हम कई बार सोचते हैं कि हमारे पास सबसे अच्छी इम्यूनिटी है, मेरे साथ कुछ नहीं होगा, हम लोग योद्धा हैं और हमें लगता है कि हम बहुत सावधानी बरतते हैं। लेकिन ऐसा होता नहीं है।’

मदर टेरेसा ने आज के ही दिन कहा था दुनिया से अलविदा

हिमांश ने आगे लिखा है, ‘मेरे माता-पिता और बहन के बाद मेरे अंदर भी कोरोना के लक्षण दिखाई देने लगे, जिसके बाद मैंने दोबारा कोरोना की जांच कराई और इस रिपोर्ट में मैं पॉजिटिव पाया गया हूं। मैं जरा भी नहीं डरा हूं, क्योंकि रिकवरी रेट काफी ज्यादा है। लेकिन मैं आप सब को बताना चाहता हूं कि इस वायरस को हर कोई अपने हिसाब से लेता है। मैं इस वायरस को हल्के में नहीं लेता हूं। मैं प्रार्थना करता हूं कि यह आप में से किसी के पास न पहुंचे।’ इसके साथ ही हिमांश ने घरेलू नुस्खा भी साझा किया है।

Tags: CoronavirusCOVID-19covid-19 positivehimansh kohliNeha kakkarहिमांश कोहली
Previous Post

मदर टेरेसा ने आज के ही दिन कहा था दुनिया से अलविदा

Next Post

जौनपुर : सगे फूफा ने किया नाबालिग भतीजी के साथ दुष्कर्म

Desk

Desk

Related Posts

Transfer
Main Slider

यूपी में 14 PCS अफसरों के तबादले, 3 को निर्वाचन कार्यालय में तैनाती

22/10/2026
Earthquake
Main Slider

तिब्बत में भूकंप के तेज झटके, 7.0 तीव्रता से दहला इलाका

22/10/2026
Main Slider

पंजाब विधानसभा के दरवाजे विद्यार्थियों के लिए खुले, CM मान ने बढ़ाया हौसला

22/10/2026
Main Slider

कुछ लोग भारत को भी नेपाल और बांग्लादेश बनाना चाहते थे : धामी

22/10/2026
Main Slider

अखिलेश ने आजम खान के साथ किया सबसे बड़ा अन्याय: राजभर

22/10/2026
Next Post
Rape

जौनपुर : सगे फूफा ने किया नाबालिग भतीजी के साथ दुष्कर्म

यह भी पढ़ें

दीपावली पर लखनऊ में लगेगा माटी कला का बड़ा मेला

08/09/2021

पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जीवन दर्शन प्रत्येक जनसेवक के लिए प्रेरणास्रोत है: मुख्यमंत्री धामी

25/09/2026
Earthquake

दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के तेज झटके से दहशत में लोग, पीएम ने लोगों से किया यह आग्रह

17/02/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version