• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

एक्ट्रेस कृति सेनन ने टीम के साथ की सीएम धामी से भेंट

Writer D by Writer D
23/09/2023
in उत्तराखंड, मनोरंजन, राष्ट्रीय
0
Actress Kriti Sanon met CM Dhami

Actress Kriti Sanon met CM Dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। नेटफ्लिक्स फिल्म्स की ‘दो पत्ती’ की फ़िल्म अभिनेत्री और मुख्य किरदार कर रहीं कृति सेनन (Kriti Sanon) फ़िल्म निर्माता और लेखिका कनिका ढिल्लन के साथ शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) से भेंट की। इस दौरान उन्होंने कहा कि सिंगल विंडो सिस्टम से शूटिंग की अनुमति मिलना बहुत आसान हो गया है। कृति सेनन उत्तराखंड में हो रहे इस शूट को लेकर बहुत उत्साहित हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने कनिका ढिल्लन और कृति सेनन (Kriti Sanon) को इस फिल्म की सफलता के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यूएफडीसी की नयी फ़िल्म नीति भी बनकर तैयार है। इस नई नीति में फ़िल्मों को पहले अधिक अनुदान की राशि को शामिल किया गया है। ओटीटी प्लेटफार्म और वेबसीरिज़ को भी अनुदान के साथ-साथ अन्य पुरस्कारों को भी प्रोत्साहन के रूप में शामिल किया गया है। नयी शूटिंग डेस्टिनशनों को भी चिन्हित कर उनको भी शूटिंग के लिए सरल और सुगम बनाया जाएगा, जिससे उत्तराखंड में और अधिक फिल्मों की शूटिंग हो सकें।

निर्माता कनिका ढिल्लन ने बताया कि पहले “दो पत्ती” का शूट हिमाचल में होने वाला था, लेकिन बाद में नेटफ्लिक्स की टीम ने उत्तराखंड आने का मन बनाया। उत्तराखंड में और भी ऐसे खूबसूरत शूटिंग लोकेशंस हैं, जिनको वो अपनी आने वाली फ़िल्मों में शामिल करेंगी। उनकी रेकी टीम देहारादून के आसपास और भी शूटिंग लोकेशंस को देखने के लिए निकली हुई है। यह शूटिंग राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में लगभग एक माह तक चलेगी।

फ़िल्म अभिनेत्री कृति सेनन अपनी टीम के साथ Chief Minister आवास में Chief Minister धामी से भेंट करती. 

फ़िल्म में को-प्रोड्यूसर कनिका और कृति सेनन ने मुख्यमंत्री को बताया कि उत्तराखंड में शूटिंग के लिए उन्होंने 20 दिन में अपनी फ़िल्म प्रोडक्शन टीम को तैयार किया। यह सब उत्तराखंड के फ़िल्म फ्रेंडली वातावरण की वजह से ही हो पाया। उन्होंने बताया उत्तराखंड फ़िल्म विकास परिषद (यूएफडीसी) की ओर से सिंगल विंडो सिस्टम के तहत शूटिंग अनुमति मिलना बहुत आसान हो गया है। यहां के लोकेशन डेस्टिनेशन फ़िल्म शूटिंग के लिहाज़ से बहुत ही अनुरूप भी हैं।

कृति सेनन की एक निर्माता के रूप में उनकी यह पहली फिल्म है। फिल्म लेखिका कनिका ढिल्लन और कृति सेनन के लिए उनके नए लॉन्च किए गए बैनर,कथा पिक्चर्स और ब्लू बटरफ्लाई फिल्म्स के तहत पहली फिल्म है। ढिल्लन, जिनकी फिल्म क्रेडिट में ‘केदारनाथ’, ‘मनमर्जियां’ और ‘हसीन दिलरुबा’ शामिल हैं। कृति सैनन जिनकी हाल ही में आदिपुरुष रिलीज़ हुई थी।

इस दिन होगा अयोध्या की रामलीला का भव्य आयोजन, 50 से ज्यादा सेलिब्रिटी करेंगे अभिनय

नेटफ्लिक्स के मुताबिक, ‘दो पत्ती’ उत्तर भारत की पहाड़ियों पर आधारित एक मनोरम रहस्य थ्रिलर है। काजोल, जो पहले स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म की फिल्मों ‘त्रिभंगा’ में अभिनय कर चुकी हैं। वह एक बार फिर स्ट्रीमर के साथ मिलकर रोमांचित हैं। स्क्रिप्ट रोमांच और रहस्य के अनूठे मिश्रण का वादा करती है।

इस मौके पर फ़िल्म विकास परिषद के सीईओ और महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी और संयुक्त निदेशक नितिन उपाध्याय,नेशनल अवार्ड प्राप्त डायरेक्टर आर एस पिपलवा जो “दो पत्ती” में प्रोजेक्ट हेड हैं और शरद मित्तल प्रोडक्शन कंसलटेंट भी उपस्थित रहे।

Tags: cm dhamidehradun newsEntertainment newsKriti sanonnetflixUttarakhand News
Previous Post

काशी और संस्कृति एक ही ऊर्जा के दो नाम : मोदी

Next Post

धामी सरकार विदेशी निवेशकों को लाएगी उत्तराखंड, मुख्यमंत्री 25 सितंबर से ब्रिटेन दौरे पर

Writer D

Writer D

Related Posts

Farmers protest at toll plaza
Main Slider

पंजाब में किसानों का अमेरिका से ट्रेड डील व लैंड पूलिंग पॉलिसी के विरोध में टोल प्लाजा पर प्रदर्शन

14/07/2026
CM Bhagwant Mann
Main Slider

पंजाब में निजी स्कूलों की मनमानी खत्म! फीस रेगुलेशन ऑर्डिनेंस-2026 लागू

14/07/2026
Hafiz Saeed
क्राइम

पहलगाम हमले में बड़ा एक्शन! हाफिज सईद के खिलाफ गैर-जमानती वारंट

14/07/2026
Lalu Yadav
Main Slider

लालू यादव को चारा घोटाला मामले में सुप्रीम राहत, जमानत रद्द करने से कोर्ट ने किया इनकार

14/07/2026
Mayur Dixit
Main Slider

डीएम ने माई भारत योजनाओं को घर-घर पहुंचाने के दिए निर्देश

13/07/2026
Next Post
CM Dhami

धामी सरकार विदेशी निवेशकों को लाएगी उत्तराखंड, मुख्यमंत्री 25 सितंबर से ब्रिटेन दौरे पर

यह भी पढ़ें

आधुनिक तकनीकी का इस्तेमाल कर लाइन हानियों को कम किया जाए : एके शर्मा

30/03/2022
Bihar Budget 2021

Bihar Budget 2021: डिप्टी सीएम तार किशोर ने पेश कर रहे है बिहार बजट

22/02/2021
Hizbul

हिजबुल-जैश के लिए करते थे काम, JK सरकार ने किया तीन कर्मचारियों को बर्खास्त

17/07/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version