• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आधुनिक तकनीकी का इस्तेमाल कर लाइन हानियों को कम किया जाए : एके शर्मा

Writer D by Writer D
30/03/2022
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास, शहरी समग्र विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन, ऊर्जा तथा अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत मंत्री अरविंद कुमार शर्मा (AK Sharma) ने उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के गठन के पश्चात बुधवार को ऊर्जा विभाग की अपनी पहली बैठक में उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन के अधिकारियों को प्रदेश सरकार की मंशानुरूप उपभोक्ताओं के हितों को ध्यान में रखते हुए बिजली व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए 100 दिन की कार्ययोजना बनाकर उस पर कार्य करने के निर्देश दिए।

उन्होंने (AK Sharma)  कहा कि गर्मी में उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना न करना पड़े, इसके लिए अभी से विद्युत सुधार पर कार्य किया जाए। साथ ही आधुनिक तकनीकी का इस्तेमाल कर लाइन हानियों को कम किया जाए। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को दी जाने वाली सेवाओं को समयबद्ध रूप से पूरा किया जाए।

विकास एवं प्रगति से ही नए भारत व नए प्रदेश का होगा निर्माण : एके शर्मा

ऊर्जा मंत्री आज शक्ति भवन में प्रदेश की विद्युत आपूर्ति, राजस्व वसूली, लाइन लास, विद्युत चोरी एवं उपभोक्ताओं तथा कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 3 महीने की कार्ययोजना बनाकर लाइन लास को कम किया जाए। इसके लिए आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल के साथ कार्मिकों की कार्य क्षमता में  वृद्धि के लिए इनके नियमित प्रशिक्षण पर ध्यान दिया जाए। राजस्व वसूली को बढ़ाने के साथ मीटरिंग, बिलिंग एवं कलेक्शन पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक उपकेंद्र, फीडर एवं ट्रांसफार्मर का लोड चेक करने के साथ ही यहां से हो रही बिजली खपत की रिपोर्ट भी तैयार की जाए, जिससे विद्युत आपूर्ति एवं इसके सापेक्ष हो रही राजस्व वसूली की प्रगति का आंकलन किया जा सके।

ऊर्जा मंत्री ने चेयरमैन उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन एम देवराज को निर्देशित किया कि लाइन हानियों को कम करने के लिए बिजली चोरी पर भी प्रभावी कार्रवाई की जाए तथा शत-प्रतिशत बिलिंग की व्यवस्था पर कार्य किया जाए। उन्होंने कहा कि अयोध्या, काशी की भांति ही लखनऊ में भी भूमिगत केबलिंग करायी जाय। विद्युत वितरण प्रणाली को मजबूत बनाएं, जिससे कि आने वाले समय में प्रदेश को 24 घंटे विद्युत आपूर्ति को सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने ट्रांसफार्मर संबंधी शिकायतों एवं इसकी प्रभावित क्षमता को प्राथमिकता पर दूर करने के निर्देश दिए।

प्रदेश सरकार नई शिक्षा नीति को और व्यवहारिक बनाने के लिए प्रतिबद्ध है : उच्च शिक्षा मंत्री

उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन के चेयरमैन श्री एम देवराज ने बैठक में बताया कि प्रदेश में ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे, तहसील/ब्लाक स्तर पर साढे़ 21 घंटे, जिला एवं नगरीय क्षेत्रों में 24 घंटे तथा बुंदेलखंड को 20 घंटे विद्युत आपूर्ति की जा रही है। लाइन हानियों को दूर करने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूर्वांचल, मध्यांचल, दक्षिणांचल डिस्काउंट में लाइन हानियां ज्यादा है, जिसे शीघ्र ही दूर कर लिया जाएगा।

बैठक में अपर मुख्य सचिव ऊर्जा आलोक कुमार सिन्हा, प्रबंध निदेशक पावर कारपोरेशन पंकज कुमार, विशेष सचिव ऊर्जा भवानी सिंह एवं अनिल कुमार के साथ विभाग के उच्चाधिकारी उपस्थित थे।

Tags: ak sharmaLucknow Newsyogi cabinetyogi governmet
Previous Post

विकास एवं प्रगति से ही नए भारत व नए प्रदेश का होगा निर्माण : एके शर्मा

Next Post

खेल जगत को और अधिक सुदृढ़ एवं मजबूत किया जायेगा : गिरीश चन्द्र

Writer D

Writer D

Related Posts

Samuhik Vivah Samaroh
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में ओबीसी परिवारों के लिए संबल बनी सामूहिक विवाह योजना

18/06/2026
11 world champion yoga players met CM Nayab Singh
राजनीति

हिसार की बेटी मधु सहित 11 विश्व विजेता योगासन खिलाड़ियों ने की मुख्यमंत्री से भेंट

18/06/2026
CM Bhagwant Mann is not in the controversial video
राजनीति

पंजाब के वित्त मंत्री का दावा, विवादित वीडियो में सीएम भगवंत मान नहीं

18/06/2026
Anand Bardhan
राजनीति

टीबी मुक्त भारत अभियान की धीमी प्रगति पर मुख्य सचिव नाराज

18/06/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

कुछ लोग गाय का दूध पिएंगे और सड़क पर छोड़ देंगे, जब वह फसल का नुकसान करेगी तो दोष मुझे देंगे: सीएम योगी

18/06/2026
Next Post

खेल जगत को और अधिक सुदृढ़ एवं मजबूत किया जायेगा : गिरीश चन्द्र

यह भी पढ़ें

13 people arrested for cheating gang in UP board

यूपी बोर्ड में नकल कराने वाले गिरोह का पर्दाफाश, स्कूल प्रिंसिपल समेत 13 गिरफ्तार

21/02/2023
ICMR

आईसीएमआर में साइंटिस्ट बी पदों के लिए करें आवेदन

15/09/2020
Amalaki Ekadashi

आमलकी एकादशी के दिन भूलकर भी न करें ये काम, भगवान विष्णु हो जाएंगे नाराज

06/03/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version