• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मिस फायर होने से बाल-बाल बचे अधिवक्ता, जांच में जुटी पुलिस

Writer D by Writer D
06/12/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, प्रतापगढ़
0
Firing

Firing

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रतापगढ़। जेठवारा थाना के हरिहरपुर कैलहा गांव के पांती गांव में रविवार को रास्ते की पंचायत के दौरान फायरिंग को लेकर दहशत फैल गयी। हालांकि फायरिंग में गांव के प्रधान एवं संयुक्त अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष देवी प्रसाद मिश्र बाल-बाल बच गये।

घटना की जानकारी होते ही गांव मे जेठवारा तथा महेशगंज के थानाध्यक्ष भारी फोर्स के साथ पहुंच गये। वहीं साथी अधिवक्ता पर मिस फायर की जानकारी सोशल मीडिया पर होते ही वकीलों में भी हड़कंप मच गया। हरिहरपुर कैलहा गांव के पांती मे रविवार की सुबह ग्यारह बजे चाचा मिटठूलाल विश्वकर्मा व उनके भतीजे पप्पू विश्वकर्मा के बीच गलियारे से रास्ते के विवाद को हल करने के लिए पंचायत बुलाई गयी थी।

पंचायत के दौरान अचानक हरिहरपुर का जहीर का पुत्र शहजाद साइकिल से वहां पहुंचा और प्रधान देवी प्रसाद मिश्र को गाली देते हुए तमन्चे से वकील पर निशाना साधते फायर झोंक दिया। यह फायर मिस हो गया। अभी लोग कुछ समझ पाते कि आरोपित ने दूसरा फायर भी झोंक दिया। संयोगात यह गोली भी मिस हो गयी। इस बीच पंचायत में अफरातफरी मच गयी। लोग जान बचाने के लिए इधर उधर भागने एवं दुबकने लगे। आरोपित शहजाद तमंचा लहराते दूर खड़ी दो बाइकों पर सवार तीन अज्ञात व्यक्तियों के साथ मौके से भाग निकला।

गांव के प्रधान तथा अधिवक्ता पर जानलेवा मिस फायर की जानकारी होते ही जेठवारा पुलिस के भी हाथ पांव फूल उठे। आनन-फानन में जेठवारा एसओ रवीन्द्र नाथ तिवारी तथा महेशगंज थानाध्यक्ष आशुतोष तिवारी भारी फोर्स के साथ गांव पहुंचे। इधर, घटना को लेकर प्रधान एवं अधिवक्ता देवी प्रसाद मिश्र ने जेठवारा थाने पहुंचकर आरोपित शहजाद के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत कई गंभीर धाराओं में तहरीर दी है। एसओ जेठवारा रवीन्द्र नाथ तिवारी का कहना है कि केस दर्ज कर आरोपित को हिरासत में लिया जाएगा।

Tags: ayodhya result up newscrime newspratapgarh news
Previous Post

रोजगार के हक की लड़ाई की लौ बुझने न दें युवा: प्रियंका

Next Post

रहस्यमय परिस्थितियों में छात्रा की मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

इंटरनेशनल ट्रेड शो में यूपी की दीदियों के उत्पादों को मिलेगा ग्लोबल मंच

21/09/2026
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को वितरित करेंगे 3,567 नियुक्ति पत्र

21/09/2026
Main Slider

महाराज जी का जीवन आध्यात्मिक चेतना, समाजसेवा और लोककल्याण के प्रति समर्पण का प्रतीक: CM धामी

21/09/2026
CM Dhami
Main Slider

जन स्वास्थ्य से खिलवाड़ पर सीएम धामी का सख्त एक्शन, छह इंजीनियर निलंबित

21/09/2026
उत्तर प्रदेश

जनता पीजी कॉलेज पतला का नाम होगा चौधरी अजीत सिंह जनता पीजी कॉलेज

21/09/2026
Next Post
Dead Bodies

रहस्यमय परिस्थितियों में छात्रा की मौत

यह भी पढ़ें

massive fire

पटाखा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, चार की मौत

07/05/2022
Nasal Spray

मास्क और पीपीई से ज्यादा कारगर है यह नोजल स्प्रे

19/08/2020
अखिलेश यादव

जनता का आक्रोश 2022 मे भाजपा को सत्ता से बाहर कर के शांत होगा : अखिलेश

07/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version