• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

3 दिन के तेजी के बाद शेयर बाजार लुढ़का, सेंसेक्स भी 705 अंक फिसला

Writer D by Writer D
24/12/2021
in Business, Main Slider
0
Share Market

share market

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मजबूत ग्लोबल संकेतों के बावजूद भारतीय शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान कमजोरी का रुख नजर आ रहा है। 3 दिन तक लगातार तेजी का प्रदर्शन करने के बाद शेयर बाजार में आज मुनाफावसूली का जोर बढ़ता दिख रहा है। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही सूचकांकों ने बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत की, लेकिन थोड़ी देर बाद ही बिकवाली के दबाव के कारण लाल निशान में पहुंच गए।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के सेंसेक्स आज 251.83 अंक की मजबूती के साथ 57,567.11 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। मजबूत ग्लोबल संकेतों के कारण शुरुआती पल में ही खरीदारी के सपोर्ट से सेंसेक्स 308.41 अंक की मजबूती के साथ 57,623.69 अंक के स्तर तक पहुंच गया। लेकिन इसके तुरंत बाद शेयर बाजार में मुनाफा वसूली शुरू हो गई, जिसके कारण तेज बिकवाली ने सेंसेक्स को गोता लगाने के लिए मजबूर कर दिया। लगातार हुई बिकवाली के कारण शुरुआती 30 मिनट के कारोबार में ही सेंसेक्स 320.70 अंक का गोता लगाकर 56,994.58 अंक के स्तर तक पहुंच गया।

हालांकि इस गिरावट के बाद खरीदारों ने लिवाली करके बाजार को सपोर्ट देने की कोशिश भी की, जिससे सेंसेक्स के स्थिति में मामूली सुधार हुआ। इसके बावजूद ये सूचकांक लगातार लाल निशान में ही बना रहा। खरीद बिक्री के बीच एक घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 396.91 अंक की गिरावट के साथ 56,918.37 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था। इस तरह सिर्फ एक घंटे के कारोबार में ही सेंसेक्स दिन के पहले सत्र के टॉप लेवल 57,623.69 अंक से 705.32 अंक तक लुढ़क गया।

सेंसेक्स की तरह ही नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी आज 76.90 अंक की बढ़त के साथ 17,149.50 अंक के स्तर पर खुला। शुरुआती कारोबार में निफ्टी ने खरीदारी के सपोर्ट से करीब 6 अंकों की बढ़त भी ली, लेकिन उसके बाद शुरू हुई मुनाफा वसूली ने इस सूचकांक को गोता लगाने के लिए मजबूर कर दिया। चौतरफा हुई बिकवाली के कारण शुरुआती आधे घंटे के कारोबार में ही निफ्टी 105.95 अंक की गिरावट के साथ 16,966.65 अंक के स्तर तक गिर गया था।

Omicron की दहशत के बीच यूपी में कल से नाइट कर्फ्यू, नए दिशानिर्देश जारी

हालांकि इस स्तर पर खरीदारों ने बाजार को सपोर्ट करने की कोशिश भी की, जिससे निफ्टी की स्थिति में कुछ सुधार भी हुआ, लेकिन उसके बाद एक बार फिर बिकवाली का जोर बन गया, जिससे ये सूचकांक लगातार लुढ़कता चला गया। खरीद बिक्री के बीच शुरुआती एक घंटे का कारोबार होने का बाद सुबह 10:15 बजे निफ्टी 163 अंकों की कमजोरी के साथ 16,909.60 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

आज प्री ओपनिंग सेशन में मजबूत ग्लोबल संकेतों का सहारा पाकर घरेलू शेयर बाजार ने मजबूत शुरुआत की थी। बीएसई का सेंसेक्स 428.72 अंक की तेजी और 0.75 प्रतिशत की छलांग के साथ 57,744 अंक के स्तर पर बना हुआ था। वहीं प्री ओपनिंग सेशन में निफ्टी 0.34 प्रतिशत की बढ़त और 57.60 अंक की बढ़त के साथ 17,130.20 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

इसके पहले पिछले कारोबारी दिन यानी गुरुवार को सेंसेक्स 384.72 अंक की मजबूती के साथ 57,315.28 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 117.15 अंक चढ़कर 17,072.60 अंक के स्तर पर बंद हुआ था।

Tags: 24ghante online.comall moneycontrolbombay stock exchangebusiness news on shares and dividendsLatest Share Market Newsmarket news this weekmoney news indiamoneycontrol stock newsShare Marketshare market in hindishare market live chart todayshare market newsshare market news in hindishare market tipsshares newsstock market news today
Previous Post

यात्रा के दौरान पूर्व केन्द्रीय मंत्री उमा भारती के कोच में बम की सूचना पर हड़कम्प

Next Post

अब दो साल तक लोगों की कॉल का रिकॉर्ड रखेंगी टेलीकॉम कंपनियां

Writer D

Writer D

Related Posts

Ants
Main Slider

चीटियों को घर से भगाने के लिए करें ये समाधान

30/05/2026
Dark Neck
फैशन/शैली

काली गर्दन दूसरों के आगे करती है शर्मिंदा, तो ऐसे पाएं छुटकारा

30/05/2026
Rishabh Pant
Main Slider

ऋषभ पंत ने छोड़ी LSG की कप्तानी, इस वजह से लिया ये बड़ा फैसला

29/05/2026
Teejan Bai
Main Slider

पद्म विभूषण तीजन बाई की हालत नाजुक, AIIMS रायपुर में इलाज जारी

29/05/2026
Abdullah Azam
Main Slider

अब्दुल्ला आजम खान को बड़ी राहत, इस केस में कोर्ट ने किया बरी; मिली थी 7 साल की सजा

29/05/2026
Next Post

अब दो साल तक लोगों की कॉल का रिकॉर्ड रखेंगी टेलीकॉम कंपनियां

यह भी पढ़ें

राहुल गांधी Rahul Gandhi

मधेपुरा में गरजे राहुल गांधी, कहा- नीतीश जी और मोदी जी ने मिलकर बिहार को लूटा

04/11/2020
Ward boy made obscene demands from a woman

नौकरी के बहाने वॉर्ड बॉय की अश्लील मांग—महिला से बोला, ‘मेरे साथ संबंध बनाओ’

09/11/2025
त्राल के जंगलों में हिज्बुल मुजाहिदीन

त्राल के जंगलों में हिज्बुल मुजाहिदीन के ठिकाने का भंडाफोड़

03/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version