• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बसपा के बाद सपा की भी ब्राह्मण वोट बैंक पर नजर, जल्द करेगी सम्मेलन

Writer D by Writer D
25/07/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Brahmin vote bank

Brahmin vote bank

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश में चुनाव सरगर्मी तेज हो गई है। तमाम पार्टियां तैयारी में जुट चुकी हैं और सियासी समीकरण साधने का प्रयास है। इसी कड़ी में रविवार को लखनऊ में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पार्टी के 5 दिग्गज ब्राह्मण नेताओं से मुलाकात की है। सपा से जुड़े सूत्र बताते हैं कि आगामी विधानसभा चुनाव में ब्राह्मण वोट बैंक को साधने को लेकर चर्चा हुई है। सभी ब्राह्मण विधायकों ने अखिलेश को शंख भी भेंट किया। अखिलेश ने सभी ब्राह्मण नेताओं की मौजूदगी में वो शंख बजाकर आज की बैठक का शंखनाद किया।

समाजवादी पार्टी का यह ब्राह्मण सम्मेलन यूपी के बलिया जिले से शुरू होगा। ब्राह्मण नेताओं ने अखिलेश यादव को भगवान परशुराम की प्रतिमा भेंट की।

वहीं लगभग ढाई घंटे तक बंद कमरे में सभी विधायकों के साथ अखिलेश ने बातचीत की है। इस दौरान माता प्रसाद पांडे पूर्व विधानसभा अध्यक्ष, संतोष पांडे, अभिषेक मिश्रा, सनातन पांडे और मनोज पांडे यह सभी विधायक बैठक में उपस्थित थे।

सिद्धार्थनगर में CM योगी ने मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण, बोले- नेपाल के लोग भी इलाज कराएंगे

दरअसल, विधानसभा चुनाव को देखते हुए सपा प्रमुख का खास फोकस गैरयादव पिछड़ी जातियों को लुभाने पर है। इसी रणनीति के तहत अखिलेश यादव ने गैरयादव जातियों के नेताओं को खास तवज्जो देनी शुरू कर दी है। निषाद, कश्यप, कुर्मी, सैनी, शाक्य, कुशवाहा आदि जातियों के नेताओं की गोलबंदी कर साथ लाने की कोशिश की जा रही है। अखिलेश यादव के निर्देश पर पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के अध्यक्ष राजपाल कश्यप ने जिलों में पिछड़ा सम्मेलन शुरू कर दिए हैं।

पूर्व कैबिनेट मंत्री और सपा विधायक डॉ मनोज पांडे ने बताया कि सपा के बैनर तले 22 अगस्त को सिद्धार्थनगर में प्रबुद्ध सम्मेलन होगा। वहीं 23 अगस्त को बलिया और 24 अगस्त को मऊ में कार्यक्रम होगा। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में बाकी जिलों की रूपरेखा तैयार की जा रही है। डॉ मनोज पांडे ने बताया कि लखनऊ में भी ब्राह्मण समाज का भव्य कार्यक्रम आयोजित होगा।

Tags: akhilesh yadavBrahmin vote bankLucknow NewsSamajwadi partyup news
Previous Post

टेंपो ट्रैवलर पर पहाड़ से गिरी चट्टानें, 9 लोगों की मौत, चार घायल

Next Post

पॉक्सो वादो में अपराधियों को अधिकतम सजा दिलाने के प्रयास और तेज

Writer D

Writer D

Related Posts

sandeep singh
उत्तर प्रदेश

‘हर घर तिरंगा’ अभियान से घर-घर पहुंचेगा राष्ट्रभक्ति का संदेश

03/08/2026
CM Dhami
Main Slider

उत्तराखण्ड : आध्यात्मिक राजधानी की दिशा में बढ़े कदम

03/08/2026
School van pelted with stones during Kanwar Yatra.
Main Slider

लखनऊ में कांवड़ यात्रा के दौरान स्कूल वैन पर पथराव, बच्चों में मची दहशत

03/08/2026
Prashant Kishor
Main Slider

सम्राट चौधरी का मुख्यमंत्री होना मेरी जीत का कारण: प्रशांत किशोर

03/08/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

सदन का समय बर्बाद कर जनता के धन का दुरुपयोग का घोतक न बने विपक्ष: केशव मौर्य

03/08/2026
Next Post
POCSO Act

पॉक्सो वादो में अपराधियों को अधिकतम सजा दिलाने के प्रयास और तेज

यह भी पढ़ें

आज है विश्व शिक्षक दिवस, जानिए इसका महत्व और इतिहास

05/10/2021
CM Yogi

प्रोजेक्ट्स में मैनपावर बढ़ाएं, काम में तेजी लाएं : मुख्यमंत्री

21/01/2025

UP Election: पांचवें चरण के मतदान में माननीयों ने किया वोट

27/02/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version