• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

स्टारडम खोने के बाद बोले थे राजेश खन्ना, माउंट एवरेस्ट से गिरा हूं, इसलिए चोट ज्यादा है

Writer D by Writer D
04/02/2021
in Main Slider, मनोरंजन
0
Rajesh Khanna

Rajesh Khanna

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हिंदी सिनेमा के पहले सुपरस्टार कहे जाने वाले राजेश खन्ना के लिए 1969-75 का दौर ऐसा था, जब हर जगह वही दिखते थे। आज भी सितारों की लोकप्रियता की तुलना अकसर राजेश खन्ना से करते हुए लोग कहते हैं कि उनके जैसा स्टारडम मिलना मुश्किल है। हालांकि जैसा उनका चढ़ाव का दौर था, वैसे ही उतार भी आया और इसके चलते वह बुरी तरह टूट गए थे। यहां तक कि राजेश खन्ना अपने स्टारडम के खोने के चलते तनाव में रहने लगे थे और अकेलेपन का शिकार हो गए थे। पत्रकार यासिन उस्मान की लिखी पुस्तक ‘राजेश खन्ना द अनटोल्ड स्टोरी’ के मुताबिक राजेश खन्ना ने अपने करियर में ढलान को लेकर खुद कहा था कि उन्हें इसलिए दर्द ज्यादा हो रहा है क्योंकि वह एक तरह से माउंट एवरेस्ट से गिरे हैं।

राजेश खन्ना ने कहा था, ‘यह सही है कि मैं गिरा हूं और मुझे चोट लगी है… यही मुझे तोड़ी बहुत सफलता मिली होती तो एडजस्ट करना आसान होगा… लेकिन इस ऊंचाई से गिरने के चलते मैं चकनाचूर हो गया हूं और अंदर से बहुत दुखी हूं। यह चोट इसलिए भी ज्यादा क्योंकि मैं माउंट एवरेस्ट से गिरा हूं।’ यही नहीं राजेश खन्ना के लिए ‘हाथी मेरे साथी’ जैसी लोकप्रिय फिल्म की स्क्रिप्ट लिखने वाले सलमान खान के पिता सलीम खान भी मानते हैं कि राजेश खन्ना जैसी लोकप्रियता शायद ही किसी को मिली है। हालांकि वह भी मानते हैं कि राजेश खन्ना की कुछ गलतियों और अन्य तमाम कारणों से उनका सितारा डूबा था।

किसान आंदोलन पर बिग बी का विदेशी हस्तियों को जवाब, विश्वास का जवाब तर्क के पास नहीं है

यासिर उस्मान की पुस्तक की प्रस्तावना में सलीम खान लिखते हैं, ‘उनके पारिवारिक जीवन में कलह, इंडस्ट्री के लोगों का उनके प्रति बदलता व्यवहार और इससे भी बढ़कर उनका कुछ भी नया न करना इसके लिए जिम्मेदार था। कुछ और भी कारण हो सकते हैं, लेकिन मैं मानता हूं कि भाग्य ने भी अपना काम किया। उनकी जब फिल्में फ्लॉप होनी शुरू हुईं तो उन्होंने अपना आकलन नहीं किया और पुराने ढर्रे पर ही चलते रहे। खुद में किसी तरह के बदलाव की बजाय वह दूसरों पर ब्लेम करने लगे थे। यहां तक कि उन्हें यह लगता था कि कोई उनके खिलाफ साजिश कर रहा है।’

टाइगर के एक्शन वीडियो ने मचाई धूम, एक घंटे में 11 लाख से अधिक व्यूज

इसी पुस्तक में सलीम खान ने अपने बेटे सलमान खान की लोकप्रियता की तुलना राजेश खन्ना से करते हुए लिखा है कि काका होना आसान नहीं है। वह लिखते हैं कि भले ही सलमान खान को देखने के लिए हमारे घर के बाहर फैन्स का जमावड़ा है, लेकिन वैसी दीवानगी नहीं है, जो राजेश खन्ना को लेकर थी। खासतौर पर लड़कियां काका की दीवानी थीं, 6 साल से लेकर 60 साल तक के लोग राजेश खन्ना को पसंद करने वाले लोगों में शामिल थे।

Tags: rajesh khannaRajesh Khanna songsRajesh Khanna storiesRajesh Khanna's filmsRajesh Khannaimages
Previous Post

किसान आंदोलन पर बिग बी का विदेशी हस्तियों को जवाब, विश्वास का जवाब तर्क के पास नहीं है

Next Post

गुजरात की दो व असम की एक राज्यसभा सीट पर मतदान एक मार्च को

Writer D

Writer D

Related Posts

Potato Pinwheel
Main Slider

घर आएं गेस्ट के लिए झटपट बनाएं चटपटे पोटेटो पिनवील

19/07/2026
chutney
Main Slider

इसका जायका खाने में लगाएगा स्वाद का तड़का, देखें रेसिपी

19/07/2026
Eyebrows
Main Slider

आइब्रो को घनी बनाने के लिए अपनाएं ये उपाय

19/07/2026
Gold Facial
Main Slider

खुद से ही करें ये फेशियल, बच जाएगा पार्लर का खर्चा

19/07/2026
CM Yogi
Main Slider

मुख्यमंत्री योगी ने जापान के उदाहरण के साथ बच्चों को दिया आत्म अनुशासन व परिश्रम का मंत्र

18/07/2026
Next Post
15 फरवरी के बाद विधानसभा चुनावों तारीखों का एलान!

गुजरात की दो व असम की एक राज्यसभा सीट पर मतदान एक मार्च को

यह भी पढ़ें

The third phase of vaccination starts from May 1

कोरोना के खात्मे का काउंटडाउन शुरु, कल से टीकाकरण अभियान होगा चालू

15/01/2021
Hair Oil

रूखे बालों में आएगी शाइन, इस तरह से लगाएं तेल

09/12/2025
PM Modi announced the yoga theme

Yoga for One Earth One Health…, पीएम मोदी ने किया योगा थीम की घोषणा

30/03/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version