• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘बधाई हो’ के सुपरहिट होने के बाद ‘बधाई दो’ बारी, जनवरी में शुरू होगी शूटिंग

Desk by Desk
18/10/2020
in Main Slider, मनोरंजन
0
बधाई दो

बधाई दो

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

2018 में रिलीज हुई फिल्म बधाई हो ने कई रिकॉर्ड तोड़े थे। अपने लीक से हटकर कंटेंट से लेकर बेहतरीन अदाकारी तक, हर डिपार्टमेंट में ये फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी। अब उसी सफलता को दोहराने के लिए मेकर्स बधाई हो का सीक्वल लेकर आ रहे हैं। इस बार फिल्म का नाम ‘बधाई दो’ रख दिया गया है। वहीं स्टार कास्ट में राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर को रखा गया है। जंगली पिक्चर्स ने बधाई दो को लेकर बड़ी घोषणा की है। फिल्म की शूटिंग अगले साल जनवरी में शुरू कर दी जाएगी।

बधाई हो के दो साल पूरे होने पर मेकर्स ने इसके सीक्वल का ऐलान कर दिया है। अटकलें तो पहले से लगाई जा रही थीं, लेकिन अब मेकर्स ने फिल्म के बारे में विस्तार से बताया है। अपने पहले पार्ट की तरह, इस बार भी कहानी पर सारा फोकस रखा जाएगा. कुछ अलग दिखाने पर जोर रहेगा। बधाई दो में पहली बार राजकुमार राव एक पुलिस इंस्पेक्टर के रोल में नजर आने वाले हैं, वहीं भूमि एक पीटी टीचर का रोल अदा करेंगी। बधाई दो को लेकर राजकुमार बताते हैं- मुझे खुशी है कि चीजें तेजी से बढ़ रही हैं और फिर से जिंदगी शुरू हो गयी है। बधाई दो मेरे लिए एक विशेष फिल्म है मुझे किरदार को निभाने में खुशी हो रही है, जिसमें संघर्षों की अपनी परतें हैं। जहां तक किरदार के तैयारियों का सवाल है, मेरे पास किरदार को तैयार करने की अपनी प्रक्रिया है।

https://www.instagram.com/p/CGeYkF5p4lO/?utm_source=ig_embed

वहीं राजकुमार ने जोर देकर कहा है कि उनकी ये फिल्म बधाई हो से बिल्कुल अलग होने वाली है। वे कहते हैं- बधाई हो एक बहुत ही खास फिल्म है और पूरी टीम ने एक खूबसूरत फिल्म बनाई थी जिसे दुनिया भर में सभी ने बेहद पसंद किया था। हालांकि हमारी फिल्म और कहानी की सेटिंग बधाई हो से बहुत अलग है. वैसे इस फिल्म में पहली बार भूमि और राजकुमार की जोड़ी दिखने वाली है। ऐसे में दोनों की केमिस्ट्री को लेकर भी बज क्रिएट हो गया है।

सारा आली खान अपनी सौतेली माँ के भाई से करना चाहती हैं शादी

इस बारे में भू्मि बताती हैं- यह पहली बार है जब मैं राजकुमार के साथ काम कर रही हूं, मैं सुपर उत्साहित हूं क्योंकि हम जल्द ही अपनी शूटिंग शुरू करेंगे। ‘बधाई हो’ मेरी पसंदीदा फ़िल्मों में से एक रही है और इस फ्रेंचाइजी को आगे बढ़ाने में मुझे खुशी हो रही है।

बधाई दो के निर्देशक हर्षवर्धन कुलकर्णी को भी पूरा भरोसा है कि कोरोना काल में उनकी फिल्म दर्शकों का जबरदस्त मनोरंजन करने वाली है। वे मानते हैं कि फिल्म की कहानी इतनी मजेदार होगी कि पूरा परिवार इसे साथ बैठ देख पाएगा। वे राजकुमार राव और भूमि को लेकर भी विश्वास जता रहे हैं। उनके मुताबिक इतनी बेहतरीन कास्ट संग काम करना बड़ी बात है।

वैसे इस फिल्म को लेकर उत्साह इसलिए भी बढ़ जाता है क्योंकि जंगली पिक्चर्स का ट्रैक रिकॉर्ड बेहतरीन रहा है। राजी से लेकर तलवार तक, कंटेट के मामले में दर्शकों को कई बेहतरीन फिल्में परोसी गई हैं। ऐसे में अब बधाई दो को लेकर भी उम्मीदें बढ़ गई हैं।

Tags: bollywood news and gossipsentyertainment news
Previous Post

तीन साल के मासूम के साथ दुष्कर्म के प्रयास में 75 साल के बुजुर्ग को सात साल की कैद

Next Post

राजकुमार राव की ‘छलांग’ का ट्रेलर रिलीज, आते ही सोशल मीडिया पर छा गया

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

राधा अष्टमी 2026 कब मनाई जाएगी? इस व्रत के बिना कान्हा की पूजा अधूरी क्यों?

17/09/2026
Main Slider

विश्वकर्मा पूजा पर क्यों होती है औजारों और मशीनों की पूजा? जानें यंत्रों को विश्राम देने का महत्व

17/09/2026
CM Yogi
Main Slider

कार्य की अपेक्षित प्रगति न देख सीएम ने अफसरों को लगाई कड़ी फटकार

16/09/2026
Main Slider

युवा शक्ति विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड के निर्माण की प्रमुख आधारशिला : मुख्यमंत्री धामी

16/09/2026
Main Slider

CM धामी के जन्मदिवस पर मुख्यसेवक सदन में उमड़ा जनसैलाब, प्रदेशभर से पहुंचे लोगों ने दी जन्मदिन की बधाई

16/09/2026
Next Post
‘छलांग’ का ट्रेलर रिलीज

राजकुमार राव की ‘छलांग’ का ट्रेलर रिलीज, आते ही सोशल मीडिया पर छा गया

यह भी पढ़ें

CM Nayab Singh Saini

महिलाओं को हर माह मिलेंगे 2100 रुपये, हरियाणा में पेश हुआ 2.05 लाख करोड़ का बजट

17/03/2025
kanwar yatra

काँवड़ यात्रा पर यूपी सरकार ने दाखिल किया हलफनामा, कहा- सांकेतिक रूप से होगी यात्रा

16/07/2021
drug trafficker arrested

STF ने बरामद की 80 लाख की पहाड़ी चरस, मादक तस्कर गिरफ्तार

26/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version