• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

STF ने बरामद की 80 लाख की पहाड़ी चरस, मादक तस्कर गिरफ्तार

Writer D by Writer D
26/03/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, गाजियाबाद
0
drug trafficker arrested

drug trafficker arrested

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) और गाजियाबाद पुलिस ने अन्तर्राज्यीय स्तर पर मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह एक सदस्य को गाजियाबाद निवाडी इलाके से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से दो किलो 832 ग्राम पहाडी चरस बरामद की, जिसकी कीमत अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर लगभग 80 लाख रूपये आंकी गई है।

एसटीएफ प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि काफी दिनों से विभिन्न जिलों में मादक पदार्थो की तस्करी करने वाले तस्करों के सक्रिय होने की सूचनायें प्राप्त हो रहीं थी। उन्हें पकड़ने के लिए एसटीएफ की विभिन्न

टीमों को अभिसूचना संकलन एवं कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया था। जिसके क्रम में एसटीएफ गौतमबुद्धनगर फील्ड इकाई के निरीक्षक सौरभ विक्रम सिंह की टीम को सूचना संकलन के लिए लगाया गया था ।

डेढ़ वर्ष के मासूम की पानी की टंकी में डुबोकर की हत्या, हत्यारोपी मां गिरफ्तार

उन्होंने बताया कि मुखबिर की सूचना पर कल रात करीब सवा दस बजे गाजियाबाद केे निवाडी इलाके में एसटीएफ और स्थानीय पुलिस ने नहर पुल के पास से बागपत जिले के दोघट इलाके के टिकरी निवासी सचिन कुमार को गिरफ्तार कर उसके पास से दो किलो 832 ग्राम पहाड़ी चरस बरामद की। गिरफ्तार तस्कर ने पूछताछ पर बताया कि वह लगभग 03 साल से मादक पदार्थ की तस्करी के धंधे में सक्रिय है और वह पहाडी चरस को उत्तरकाॅशी (उत्तराखण्ड) के पहाडी क्षेत्र से 80 हजार रूपये प्रति किलो की दर से खरीदकर लाता है और एनसीआर क्षेत्र में एक लाख 80 हजार रूपये प्रति किलों के हिसाब से बेचता है।

प्रवक्ता ने बताया कि पूछताछ मेें सचिन कुमार ने बताया कि वह पहली बार पकडा गया है, इससे पहले कभी पकडा नही गया है।

शहरी गरीबों को कम किराए पर मकान देने के लिए एआरएचसी को मंजूरी

गौरतलब है कि सचिन कुमार से बरामद पहाडी चरस की अन्तर्राष्ट्रीय स्तार पर इसकी कीमत लगभग 30 लाख रूपया प्रति किलो ग्राम है। सचिन कुमार से इस सम्बन्ध में और जानकारी की जा रही है।

Tags: crime newsdrug trafficker arrestedup newsup stf
Previous Post

युवक की हत्या का आरोपी गिरफ्तार, साथियों की तलाश जारी

Next Post

बाहुबली विधायक अमनमणि ने किया सरेंडर, ठेकेदार के अपहरण करने का था आरोप

Writer D

Writer D

Related Posts

A PAC jawan saved a youth who was drowning in the Rapti River.
उत्तर प्रदेश

गोरखपुर में राप्ती नदी में डूब रहे युवक के लिए फरिश्ता बने पीएसी जवान, सकुशल बचाया

18/08/2026
CM Yogi
Main Slider

आयुष्मान मरीजों के इलाज में लापरवाही पर योगी सरकार सख्त, 866 अस्पतालों पर कार्रवाई

18/08/2026
Kalpeshwar Dham
Main Slider

कल्पेश्वर धाम में कुदरत का कहर, मलबे में दबा मंदिर परिसर

18/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

पहले सैफई सिंडिकेट तक सीमित था प्रदेश का विकास : मुख्यमंत्री

18/08/2026
Haridwar Kumbh
Main Slider

कुंभ में पुलिस की भूमिका सिर्फ कानून-व्यवस्था तक नहीं, श्रद्धालुओं के मनोविज्ञान को समझना जरूरी

18/08/2026
Next Post
Aman Mani Tripathi

बाहुबली विधायक अमनमणि ने किया सरेंडर, ठेकेदार के अपहरण करने का था आरोप

यह भी पढ़ें

Zafaryab Jilani

20 करोड़ मुसलमान को कोई भी देश से बाहर नहीं निकाल सकता : जफरयाब जिलानी

21/03/2021
Strike

बिजली कर्मचारियों की 29 मई से अनिश्चितकालीन हड़ताल, सरकार ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी

23/05/2025
Akhilesh Yadav

असली मुद्दो से ध्यान भटकाने के लिये हो रहे हैं फर्जी एनकाउंटर: अखिलेश यादव

13/04/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version