• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बाबूजी के निधन के बाद योगी ने नहीं ली झपकी, लखनऊ से अलीगढ़ तक खुद संभाली कमान

Writer D by Writer D
23/08/2021
in Main Slider, अलीगढ़, उत्तर प्रदेश, राजनीति
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह का लंबी बीमारी के बाद 89 साल की उम्र में राजधानी लखनऊ में निधन हो गया है। निधन के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने बिना झपकी लिए लखनऊ से अलीगढ़ तक खुद कमान संभाली। वो हर जगह डटे दिखे।

इससे पहले शनिवार देर शाम सीएम योगी दो बार कल्याण सिंह के घर गए। उसके पहले योगी दो बार कल्याण सिंह को देखने एसजीपीजीआई अस्पताल गए थे। उन्होंने कल्याण सिंह के गुजर जाने के बाद मंत्रियों की ड्यूटी लगाई है। सीएम योगी ने शनिवार रात 11:30 बजे कैबिनेट की बैठक बुलाई।

फिर रविवार सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रिसीव करने के लिए लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट पहुंचे। एयरपोर्ट से कल्याण सिंह के घर मॉल एवेन्यू पर पीएम मोदी ने श्रद्धांजलि दी। पीएम मोदी के दिल्ली जाने के बाद सीएम योगी फिर से कल्याण सिंह के घर पहुंचे। जहां से कल्याण सिंह का पार्थिव शरीर का अंतिम दर्शन के लिए यूपी विधानमंडल और पार्टी कार्यालय लाया गया।

योगी उस दौरान दोनों जगह की व्यवस्था की देखरेख करने नजर आए। रविवार शाम एयर एंबुलेंस से कल्याण सिंह का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव अतरौली लाया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव भी पार्थिव देह के साथ हेलीकॉप्टर में अलीगढ़ पहुंचे थे।

‘बाबूजी’ की अंतिम यात्रा में शामिल हुए अमित शाह, अतरौली में होगा अंतिम संस्कार

अलीगढ़ पहुंचकर सीएम योगी ने अहिल्या बाई स्टेडियम का जायजा लिया। इस दौरान सीएम अधिकारियों को निर्देश देते नजर आए। वहीं अंतिम संस्कार की तैयारियों की जानकारी लेते रहे। सोमवार सुबह बुलंदशहर के नरौरा स्थित बांसी घाट पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ कल्याण सिंह का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

सीएम योगी ने श्रद्धांजलि दी। इससे पहले सीएम योगी ने तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि पूर्व सीएम का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का अंतिम संस्कार आज शाम नरौरा में गंगा नदी के तट पर किया जाएगा।

Tags: Aligarh Hindi SamacharAligarh News in Hindikalyan singhkalyan singh deathkalyan singh funeralkalyan singh funeral livekalyan singh livekalyan singh newsLatest Aligarh News in Hindi
Previous Post

अभिनेत्री मीनाक्षी दीक्षित ने बॉम्बे फिल्म के सोंग, कहना ही क्या’ को रिप्राइज किया, वीडियो देखें

Next Post

काबुल से भारतीयों का दूसरा जत्था पहुंचा दिल्ली, 146 नागरिक लौटे स्वदेश

Writer D

Writer D

Related Posts

Potato Pinwheel
Main Slider

घर आएं गेस्ट के लिए झटपट बनाएं चटपटे पोटेटो पिनवील

19/07/2026
chutney
Main Slider

इसका जायका खाने में लगाएगा स्वाद का तड़का, देखें रेसिपी

19/07/2026
Eyebrows
Main Slider

आइब्रो को घनी बनाने के लिए अपनाएं ये उपाय

19/07/2026
Gold Facial
Main Slider

खुद से ही करें ये फेशियल, बच जाएगा पार्लर का खर्चा

19/07/2026
Mukhyamantri Shikshak Suraksha Cashless Medical Scheme turns out to be a boon
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री शिक्षक सुरक्षा कैशलेस चिकित्सा योजना बनी वरदान, मात्र 10 दिनों में 142 शिक्षकों को मिला लाभ

18/07/2026
Next Post
Kabul airlift

काबुल से भारतीयों का दूसरा जत्था पहुंचा दिल्ली, 146 नागरिक लौटे स्वदेश

यह भी पढ़ें

Makeup

दिवाली पर ऐसे करें मेकअप, मिलेगा पार्लर वाला लुक

20/10/2025
Rashmi Thackeray

सियासी जंग में अब उद्धव ठाकरे की पत्नी ने संभाला मोर्चा, कर रही हैं ये काम

26/06/2022
AK Sharma

एके शर्मा ने उदयपुर में दो दिवसीय ऊर्जा मंत्रियों के सम्मेलन में किया प्रतिभाग

15/10/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version