• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आगरा नगर निगम का म्युनिसिपल बॉन्ड 3.5 गुना ओवरसब्सक्राइब, निवेशकों से मिला जबरदस्त समर्थन

Writer D by Writer D
11/04/2025
in आगरा, उत्तर प्रदेश, राजनीति
0
Agra Nagar Nigam

Agra Nagar Nigam

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

शहरी विकास के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए, नगर विकास विभाग के अंतर्गत आगरा नगर निगम (Agra Nagar Nigam) ने अपने पहले म्युनिसिपल बॉन्ड के ज़रिए 50 करोड़ रुपये की राशि सफलतापूर्वक एकत्र किया है। इस बॉन्ड को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के इलेक्ट्रॉनिक बिडिंग प्लेटफॉर्म के माध्यम से प्रस्तुत किया गया था, जिसमें कुल 174 करोड़ रुपये की बोलियाँ प्राप्त हुईं, जो बॉन्ड इश्यू के मुकाबले 3.5 गुना अधिक रही।

इस म्युनिसिपल बॉन्ड को निजी प्लेसमेंट आधार पर 8.15% कूपन दर पर जारी किया गया और इसे दो प्रतिष्ठित क्रेडिट रेटिंग एजेंसियों – इंडिया रेटिंग्स और अक्यूइट द्वारा ‘AA’ रेटिंग प्रदान की गई है।

आगरा नगर निगम (Agra Nagar Nigam) इस वित्त पोषण से तीन प्रमुख परिवर्तनकारी परियोजनाएं क्रियान्वित करेगा:

7.5 मेगावाट सौर ऊर्जा परियोजना – यह परियोजना सतत विकास लक्ष्यों (SDGs) और क्योटो प्रोटोकॉल के अनुरूप स्वच्छ और हरित ऊर्जा को बढ़ावा देती है। इससे नगर निगम को हर वर्ष लगभग 4.16 करोड़ रुपये की बचत होगी और कार्बन उत्सर्जन में भी उल्लेखनीय कमी आएगी।

को-वर्किंग स्पेस – यह सुविधा आगरा में काम करने वाले निजी क्षेत्र के पेशेवरों और व्यवसायों के लिए आधुनिक ऑफिस सुविधाएं प्रदान करेगी। इसमें हाई-स्पीड इंटरनेट, कॉन्फ्रेंस रूम, और आवश्यक ऑफिस इंफ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध होंगे।

सिटीजन फैसिलिटेशन सेंटर – मनोरंजन केंद्र के अंतर्गत यह केंद्र एक ही स्थान पर विभिन्न सरकारी सेवाओं को नागरिकों तक पहुँचाने का कार्य करेगा। इसमें इनडोर गेम्स, जिम, योगा हॉल और पुस्तकालय जैसी सुविधाएं भी होंगी।

वर्किंग वीमेन हॉस्टल – यह परियोजना कार्यरत महिलाओं को सुरक्षित और किफायती आवास प्रदान करेगी। यह महिला सशक्तिकरण और कार्यक्षेत्र में उनकी भागीदारी को बढ़ावा देगा।

इस अवसर पर नगर विकास विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार के प्रमुख सचिव अमृत अभिजात ने कहा, “यह प्रयास राज्य सरकार के वैकल्पिक वित्तीय संसाधनों के उपयोग और वित्तीय अनुशासन की दिशा में प्रतिबद्धता को दर्शाता है। मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश शहरी वित्तपोषण के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित कर रहा है।”

आगरा नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने कहा, “म्युनिसिपल बॉन्ड को मिली उत्कृष्ट प्रतिक्रिया इस बात का प्रमाण है कि आगरा नगर निगम की वित्तीय प्रबंधन प्रणाली और शासन में निवेशकों का गहरा विश्वास है। यह निधियाँ शहर की अवसंरचना को सशक्त बनाएंगी और नए राजस्व स्रोत तैयार करेंगी।”

उत्तर प्रदेश इससे पहले लखनऊ और गाज़ियाबाद में भी म्युनिसिपल बॉन्ड की सफलता देख चुका है। लखनऊ ने वर्ष 2020 में ₹200 करोड़ और गाज़ियाबाद ने 2021 में ₹150 करोड़ के बॉन्ड जारी किए थे। हाल ही में राज्य मंत्रिमंडल ने आगरा, प्रयागराज और वाराणसी को ₹150 करोड़ (प्रत्येक को ₹50 करोड़) की म्युनिसिपल बॉन्ड मंजूरी प्रदान की है।

प्रधानमंत्री के प्रयासों से गरीबों को गरीबी से निकालने के लिए दिया जा रहा कई योजनाओं का लाभ: एके शर्मा

A.K. कैपिटल सर्विसेज लिमिटेड ने इस इश्यू में ट्रांजैक्शन एडवाइजर एवं मर्चेंट बैंकर की भूमिका निभाई, जबकि AKS कंसल्टेंसी एंड सर्विसेज आंतरिक सलाहकार रहे। इस इश्यू की एक और उल्लेखनीय बात रही कि इसमें अंतरराष्ट्रीय निवेशक Julius Baer Capital (India) Private Limited ने भी भागीदारी की।

इन बॉन्ड्स को संरचित भुगतान प्रणाली (Structured Payment Mechanism) द्वारा सुरक्षित किया गया है, और उत्तर प्रदेश सरकार के इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट फंड के माध्यम से ब्याज व मूलधन के समय पर भुगतान किया जायेगा |

Tags: agra nagar nigammunicipal bonds
Previous Post

उत्तर प्रदेश के 21 उत्पादों को मिला GI टैग प्रमाण पत्र, बनारसी तबला और भरवा मिर्च भी शामिल

Next Post

यूपी को निवेश का हब बनाने के लिए सिंगल विंडो सिस्टम को किया जाएगा और मजबूत

Writer D

Writer D

Related Posts

Mayawati
उत्तर प्रदेश

सोशल मीडिया में बसपा के खिलाफ फेक सर्वे कराया जा रहा: मायावती

17/10/2026
Main Slider

रूल ऑफ माफिया से मुक्त हुआ यूपी, अब रूल ऑफ लॉ का राज: मुख्यमंत्री योगी

17/10/2026
Main Slider

अधर्म, अत्याचार व आतंक का अंत ही न्याय, शांति एवं निर्भय समाज की स्थापना का आधारः मुख्यमंत्री योगी

17/10/2026
उत्तर प्रदेश

‘पश्चिम ही नहीं, पूरे यूपी में सपा की हालत खराब’… राजभर का अखिलेश पर तीखा हमला

16/10/2026
उत्तर प्रदेश

सपा नेताओं के चिकन पार्टी वीडियो पर बवाल, BJP ने पूछा- यही है PDA?

16/10/2026
Next Post
Invest UP

यूपी को निवेश का हब बनाने के लिए सिंगल विंडो सिस्टम को किया जाएगा और मजबूत

यह भी पढ़ें

Siddharth Nath

लखीमपुर कांड पर टिप्पणी से पहले अपने गिरेबान में देखें पवार : सिद्धार्थ नाथ

06/10/2021
acid

दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को पिलाया तेजाब

02/02/2022

सलमान ने गर्लफ्रेंड यूलिया संग सेलिब्रेट किया नया साल

01/01/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version