• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अब इस शहर में भी मिलेगी Airtel 5G सर्विस, देखिए पूरी लिस्ट

Writer D by Writer D
17/11/2022
in Tech/Gadgets
0
Airtel

Airtel

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

5G सर्विसेस का विस्तार भारत में तेजी से हो रहा है. Jio और Airtel दोनों ही कंपनियों ने भारत में अपनी 5G सर्विस लॉन्च कर दी है. दोनों टेलीकॉम ऑपरेटर्स अपनी सर्विस का विस्तार धीरे-धीरे दूसरे शहरों में भी कर रहे हैं. एयरटेल ने हाल में ही एक और नए शहर को अपनी लिस्ट में जोड़ लिया है, जिसके बाद Airtel 5G Plus सर्विस वाले शहरों की संख्या 11 हो गई है.

लेटेस्ट अपडेट की बात करें तो कंपनी ने अपनी 5G सर्विस को पुणे लोहेगाव एयरपोर्ट पर लॉन्च कर दी है. इसके साथ ही ये महाराष्ट्र का पहला एयरपोर्ट है जहां यूजर्स को भारती एयरटेल की 5G सर्विस मिलेगी. यह सर्विस उन यूजर्स को मिलेगी, जो एयरपोर्ट पर मौजूद होंगे. इससे पहले कंपनी के गुरुग्राम में भी अपनी सर्विस लॉन्च की है.

अक्टूबर में शुरू हुई है 5G सर्विस

Airtel 5G Plus सर्विस की शुरुआत देश के कई शहरों में हो चुकी है. कंपनी ने इस सर्विस को एक अक्टूबर को देश में 5G लॉन्च होने के साथ ही इंट्रोड्यूस कर दिया था. शुरुआत में कंपनी ने अपनी 5G सर्विस को 8 शहरों में लॉन्च किया था. बाद में इन शहरों की लिस्ट में तीन और नाम जोड़े गए हैं.

इन शहरों में मिल रही है एयरटेल 5G सर्विस

शहरों की बात करें तो कंपनी ने शुरुआत में 8 शहर- दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, वाराणसी, चेन्नई, सिलीगुड़ी, बेंगलुरु और नागपुर में लॉन्च किया था. अपनी सर्विस का विस्तार करते हुए कंपनी ने इस लिस्ट में गुरुग्राम, पानीपत और अब पुणे का नाम भी जोड़ लिया है. इस तरह से आप एयरटेल की 5G सर्विस को 11 शहरों में एक्सपीरियंस कर सकते हैं.

हालांकि, इन शहरों में भी आपको पूरी तरह से 5G सर्विस नहीं मिलेगी. कंपनी ने इन 11 शहरों में 5G सर्विस की शुरुआत की है, जिसमें चुनिंदा जगहों पर आपको सर्विस मिलेगी. पूरे शहर में सर्विस का विस्तार होने में अभी वक्त लगेगा.

जियो ने भी कई शहरों में अपनी 5G सर्विस लॉन्च कर दी है. कंपनी की सर्विस दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, वाराणसी, बेंगलुरु, हैदराबाद और राजस्थान के नाथद्वारा (5G बेस्ड Wi-Fi) में मिल रही है.

क्या है रिचार्ज और सिम का मामला?

फिलहाल आपको 5G सर्विस यूज करने के लिए कोई नया रिचार्ज प्लान नहीं खरीदना पड़ रहा है. बल्कि आप अपने मौजूदा रिचार्ज प्लान पर ही 5G सर्विस को एक्सपीरियंस कर सकते हैं. इसके लिए आपका फोन 5G सपोर्ट वाला होना चाहिए और आपका 5G इनेबल एरिया में होना भी जरूरी है. वहीं आप अपने मौजूदा सिम कार्ड पर ही 5G सर्विस को यूज कर सकते हैं, इसके लिए आपको नया सिम कार्ड खरीदने की जरूरत नहीं है.

Tags: 5G serviceairtel 5gTechnology
Previous Post

कांग्रेस ने यूपी की सभी समितियों को किया भंग

Next Post

‘चंपक चाचा’ हुए घायल, शूटिंग के समय सिर में लगी चोट

Writer D

Writer D

Related Posts

Whatsapp
Main Slider

WhatsApp अकाउंट अचानक 24 घंटे के लिए हुआ लॉक? जानिए क्यों हो रही है कार्रवाई और कैसे बचें

04/08/2026
WhatsApp
Tech/Gadgets

WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम

04/08/2026
Telegram
Tech/Gadgets

केंद्र का Telegram को अल्टीमेटम, पायरेसी पर कार्रवाई कर 15 दिन में दें रिपोर्ट

04/07/2026
नए लुक में लॉन्च हुई Mahindra की धांसू इलेक्ट्रिक कार, 656 किमी है रेंज
Tech/Gadgets

नए अवतार में आई Mahindra की EV, एक चार्ज में चलेगी 656 किमी

03/07/2026
कार खरीदते समय न हों कंफ्यूज, आसान भाषा में समझिए FWD, RWD, AWD और 4×4 का फर्क
Tech/Gadgets

नई कार लेने जा रहे हैं? पहले समझिए FWD, RWD, AWD और 4×4

03/07/2026
Next Post
Amit Bhatt

'चंपक चाचा' हुए घायल, शूटिंग के समय सिर में लगी चोट

यह भी पढ़ें

स्वरा भास्कर

‘द कश्मीर फाइल्स’ पर विवादित ट्वीट कर फंसी स्वरा भास्कर

15/03/2022
WhatsApp का बड़ा धमाका: अब एक ही फोन में चलेंगे कई अकाउंट, आने वाला है नया फीचर

अब एक ही फोन में चलेंगे WhatsApp के कई अकाउंट, आने वाला है नया फीचर

20/11/2025

तेज सिंह बने ऊसराहार थानाध्यक्ष, अमरपाल सिंह का विदाई समारोह

03/07/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version