• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मऊ जिले की घोसी विधान सभा में भी डबल इंजन की सरकार बनाना है: एके शर्मा

Writer D by Writer D
16/08/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, मऊ, राजनीति
0
AK Sharma

AK Sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ/मऊ। उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने आज मऊ जिले की घोसी विधान सभा के उप चुनाव के लिए भाजपा के घोषित उम्मीदवार दारा सिंह चौहान (Dara Singh Chauhan) के समर्थन में वोट देने के लिए घोसीवासियों से अपील की।

उन्होंने कहा कि इस बार मऊ जिले की घोसी विधान सभा में भी डबल इंजन की सरकार बनाना है। घोसी के चौमुखी विकास के लिए यह जरूरी भी है और प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के जनहित के विकास कार्यों का लाभ घोसी की जनता को भी दिलाना है।

एके शर्मा (AK Sharma) आज मऊ के कोपागंज में बापू इण्टर कालेज के मैदान में भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान (Dara Singh Chauhan) के पक्ष में आयोजित नामांकन जनसभा को सम्बोधित कर रहे थे। इस दौरान क्षेत्र के गणमान्य लोग, जन-प्रतिनिधि, समर्थक हजारों की संख्या में उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश में डबल इंजन की सरकार जनहित के लिए कार्य कर रही है।

AK Sharma

निकाय चुनाव के दौरान घोसी की जनता ने अपना अपार जन समर्थन देकर यहां के भाजपा प्रत्याशी को चुनाव जिताया और घोसी में पहली बार ट्रिपल इंजन की सरकार बनी। इसके लिए उन्होंने घोसीवासियों की प्रशंसा की और उन्हें बधाई दी। कहा कि पिछली बार घोसी में दारा सिंह चौहान के विधान सभा चुनाव जीतने के बावजूद यहां पर डबल इंजन की सरकार नहीं बन पायी थी।

अब घोसीवासियों के लिए घोसी में भी डबल इंजन की सरकार बनाने का मौका मिला है। यह मौका पीएम मोदी, अमित शाह एवं जे0पी0 नड्डा ने घोसी की जनता को दिया है। इस बार घोसी में डबल इंजन की सरकार बनाना है, जिससे यहां के विकास कार्यों में जो भी रूकावटें आ रही हैं, उसे हल करने एवं दूर करने का कार्य करना है। उन्होंने कहा कि इस बार भाजपा की झोली में अपना अमूल्य मत देकर घोसी में दारा सिंह चौहान (Dara Singh Chauhan)  को भारी मतों से विजयी बनाएं।

प्रधानमंत्री की स्वच्छता की सोच को प्लास्टिक मुक्त बनाकर प्रदेश को और आगे बढ़ाना है: नितिन बंसल

एके शर्मा (AK Sharma)  ने कहा कि लोग आपको जाति-पाति के नाम पर बांटने आएंगे, लेकिन आपकी घोसी के विकास, यहां की नगर पंचायतों के विकास के साथ अपने बच्चों के बेहतर भविष्य एवं विकास के लिए भाजपा प्रत्याशी को वोट देना है और प्रधानमंत्री  एवं मुख्यमंत्री के हाथों को मजबूत करना है, जिससे दारा सिंह चौहान (Dara Singh Chauhan) के माध्यम से इस क्षेत्र का विकास किया जा सके साथ ही एके शर्मा (AK Sharma) भी हमेशा आपके बीच विकास कार्य के लिए उपस्थित रहेगा।

Tags: ak sharmadara singh chauhanghosi by-electionmau newsup news
Previous Post

घर के सामने खड़े बीजेपी नेता को मारी गोली, हालत गंभीर

Next Post

प्रॉस्टिट्यूट, अफेयर जैसे 40 शब्‍दों पर चली ‘सुप्रीम’ कैंची, CJI चंद्रचूड़ ने लॉन्‍च की नई हैंडबुक

Writer D

Writer D

Related Posts

Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

न देश में राहुल गांधी आएंगे और न उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव: केशव प्रसाद मौर्य

31/10/2026
Aseem Arun
उत्तर प्रदेश

सपा सरकार में ध्वस्त थी कानून-व्यवस्था, आज माफिया मिट्टी में मिल रहे: असीम अरुण

31/10/2026
उत्तर प्रदेश

महिलाओं के स्वावलंबन को मिल रहा संबल, साहूकारों पर निर्भरता की मजबूरी खत्म

31/10/2026
उत्तर प्रदेश

काशी-दिल्ली का सफर अब 8-9 घंटे में, योगी ने गिनाईं रेलवे की बदलती तस्वीर

31/10/2026
Main Slider

देवभूमि की पहचान से खिलवाड़ नहीं होने देंगे: सीएम धामी

31/10/2026
Next Post
Supreme Court

प्रॉस्टिट्यूट, अफेयर जैसे 40 शब्‍दों पर चली ‘सुप्रीम’ कैंची, CJI चंद्रचूड़ ने लॉन्‍च की नई हैंडबुक

यह भी पढ़ें

BJP

यूपी में बीजेपी के जिलाध्यक्षों की सूची जारी, देखिए किसको कहां मिली जिम्मेदारी

15/09/2023

अपनी सेवाओं के प्रचार के लिए Google को भी खर्च करने पड़ते हैं पैसे, जानिए कैसे?

21/10/2020
arrested

7 लाख की अंग्रेजी शराब के साथ दो तस्कर चढ़े पुलिस के हत्थे

09/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version