• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

युवाओं का सैलाब सपा व कांग्रेस का सफाया कर देगा: एके शर्मा

Writer D by Writer D
12/05/2024
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज, राजनीति
0
AK Sharma

AK Sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रयागराज। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) युवा मोर्चा द्वारा फूलपुर लोकसभा का युवा मोर्चा सम्मेलन शहर पश्चिमी विधानसभा के लूकरगंज स्थित एक गेस्ट हाउस में किया गया। मुख्य अतिथि ऊर्जा मंत्री एक शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि इस चुनाव से भारत को सबसे शक्तिशाली देश बनाना है। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संकल्प भी लिया है और उनके इस संकल्प में हम सभी को मिलकर भागीदारी निभाना है।

ऊर्जा मंत्री (AK Sharma) ने युवाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि दुनिया के तमाम देशों में भारत में सबसे ज्यादा युवा हैं और युवा ही इस देश के भविष्य भी हैं। युवा मोर्चा के एक-एक कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संकल्प को पूरा करने के लिए जुट जाएं। एक-एक कार्यकर्ता अपने-अपने बूथों पर घर-घर पहुंचकर एक-एक मतदाता को घर से मतदान केंद्र तक लेकर आएं और मतदान कराएं। भाजपा का युवा मोर्चा पार्टी की रीढ़ है। युवाओं की जब आवाज बुलंद होती है तो पूरी दुनिया में ये आवाज गूंजती है।

एके शर्मा (AK Sharma) ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जो बोलते हैं वह करके दिखाते हैं। इसीलिए तो मोदी है तो मुमकिन है। नरेन्द्र मोदी ने कहा था कि 2014 में उन्हें बहुमत दो तो वह देश से आतंकवाद खत्म कर देंगे और ऐसा उन्होंने करके भी दिखाया। 2014 के बाद से देश में एक भी आतंकी घटना नहीं हुई। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के गुरु हमारी राष्ट्रपति को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करते हैं, यह कांग्रेसियों की मानसिकता है। राहुल गांधी के अंकल सैम भारतवासियों को चमड़ी के आधार पर हंसी उड़ाते हैं। यह कांग्रेस की ओछी मानसिकता का प्रमाण है। कोई कांग्रेसी भूल से राम का नाम भी ले ले तो उसका अपमान करके पार्टी से निकाल दिया जाता है। उन्होंने कहा कि राम के नाम से नफरत करने वाली पार्टी को देश के युवाओं का सैलाब समाजवादी और कांग्रेस को इस बार पूरी तरह से सफाया कर देंगे।

जन-जन की है यही पुकार, फिर एक बार मोदी सरकार: एके शर्मा

मंत्री शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा से अच्छे कामों में अड़ंगे लगाए हैं। अब कांग्रेस के पापों का घड़ा भी पूरी तरह से भर गया है। अब देश का मतदाता कांग्रेस और सपा की मानसिकता को समझ गया है। इन्होंने हमेशा से हिंदू मुस्लिम के बीच में आपसी मतभेद पैदा करके ही राजनीति की है। इस बार देश से सपा और कांग्रेस का पूरी तरह सफाया होगा। जैसे हमारे देश से चेचक की बीमारी गायब हुई है इस तरह से अब अबकी बार सपा और कांग्रेस भी पूरी तरह से गायब होगी।

फूलपुर लोकसभा प्रत्याशी प्रवीण पटेल ने कहा कि देश के नौजवानों के दम पर इस बार 400 पार के साथ फिर मोदी की प्रचंड बहुमत से सरकार बनेगी। हमें विश्वास है कि फूलपुर लोकसभा चुनाव में देश के नौजवान प्रचंड बहुमत के साथ कमल खिलाकर देश के निर्माण में अपनी बहुत बड़ी भूमिका निभाएगा।

महापौर गणेश केसरवानी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आज देश के युवा सही दिशा में नई ऊर्जा के साथ राष्ट्र निर्माण के लिए कार्य कर रहे हैं। इस अवसर पर निगम उपाध्यक्ष सुनीता दरबारी, युवा मोर्चा क्षेत्रीय अध्यक्ष शैलेंद्र मौर्य, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, कमलेश कुमार गौतम, भाजपा महानगर अध्यक्ष राजेंद्र मिश्रा, कुंज बिहारी मिश्रा, वरुण केसरवानी, रमेश पासी, जिला प्रवक्ता राजेश केसरवानी, मनोज कुशवाहा ने युवाओं को सम्बोधित करते हुए ऊर्जा भरने का काम किया।

इस अवसर पर युवा मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष शैलेंद्र मौर्य, युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष रोहित पप्पू पांडे, गंगापार युवा मोर्चा अध्यक्ष नवीन पटेल ने मुख्य अतिथि का स्वागत एवं अभिनंदन किया। सम्मेलन की अध्यक्षता युवा मोर्चा अध्यक्ष रोहित पप्पू पांडे ने एवं संचालन युवा मोर्चा महामंत्री श्याम प्रकाश पांडे किया। इस अवसर पर राकेश जैन, राजेश केसरवानी, सचिन मिश्रा, कुंजन त्रिपाठी, पवन मिश्रा, अमन केसरवानी, शुभम बाला पांडे, रुपेश कुशवाह, शत्रुघ्न जायसवाल, सचिन निषाद, हिमांशु पाण्डेय, सिद्धार्थ पाण्डेय सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Tags: ak sharmaloksabha elections 2024Prayagraj Newsup newsyuva sammelan
Previous Post

कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक जनता की पहली पसंद हैं मोदी: विष्णु देव

Next Post

सर्वोच्च शाखाओं में बर्डपुर कोप्रथम स्थान प्राप्त करने पर भारत वर्ष के निदेशक सुरजीत मोदनवाल को महानिदेशक ने किया वैगनआर से पुरस्कृत

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

पंजाब में ही मिलें युवाओं को बेहतर अवसर: CM मान

13/10/2026
उत्तर प्रदेश

ज्ञान भारतम मिशन: यूपी की 15 हजार से ज्यादा पांडुलिपियां डिजिटल, स्कैनिंग पूरी

13/10/2026
उत्तर प्रदेश

सड़क हादसे में घायलों की मदद करने वालों को मिलेगा सम्मान, यूपी में 27 राहवीरों को पुरस्कृत करने की तैयारी

13/10/2026
Main Slider

दंगा किया तो बाप-दादाओं की कमाई से भी धोना पड़ेगा हाथ : मुख्यमंत्री योगी

13/10/2026
Main Slider

2017 से पहले जो सत्ता में थे, वही लूट-खसोट करते थे, जो रहनुमा थे वही चोर भी थे: सीएम योगी

13/10/2026
Next Post

सर्वोच्च शाखाओं में बर्डपुर कोप्रथम स्थान प्राप्त करने पर भारत वर्ष के निदेशक सुरजीत मोदनवाल को महानिदेशक ने किया वैगनआर से पुरस्कृत

यह भी पढ़ें

navratri 2020

जानें कब से शुरू हो रही है नवरात्रि, किस वाहन से आएंगी मां दुर्गा

23/09/2020
CM Bhajanlal Sharma

सीएम भजनलाल से सिविल सेवा परीक्षा-2023 में राजस्थान से चयनित युवाओं ने की मुलाकात

06/05/2024
susheel modi

सुशील मोदी ने कहा- कोरोना काल में गरीबों को 30 हजार करोड़ से ज्यादा की मदद

14/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version