• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नगर विकास मंत्री ने सीताकुंड धाम के निर्माण कार्यों का किया शिलान्यास

Writer D by Writer D
02/03/2024
in उत्तर प्रदेश, मऊ
0
AK Sharma

AK Sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ/मऊ। प्रदेश के नगर विकास और ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने शनिवार को मऊ के घोसी में आयोजित कार्यक्रम में जनपद के अलग-अलग जगहों पर कुल 4834.564 लाख रुपए की लागत के विकास कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण किया। सर्वप्रथम नगर के तहसील के समीप स्थित ऐतिहासिक सीताकुंड धाम पर शनिवार को वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच विधि-विधान से हवन पूजन के बाद सीता कुंड धाम के लिए 131.87 लाख रुपए की लागत से विकास के निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया।

नगर विकास (AK Sharma) ने 331 कार्यों का किया शिलान्यास और लोकार्पण

नगर क्षेत्र के नरोखर पोखरे पर आयोजित कार्यक्रम में नगर विकास और ऊर्जा मंत्री (AK Sharma) ने नगर पालिका परिषद, मऊ में मुख्यमंत्री नगरीय अल्प विकसित और मलिन बस्ती योजनांतर्गत 186.34 लाख रुपए के कुल सात कार्यों का शिलान्यास किया। मऊ के विभिन्न स्थानों पर विधायक निधि से 255.254 लाख रुपए के 11 कार्यों का शिलान्यास और नगर पालिका परिषद मऊ और अन्य नगर पंचायतों में 3907. 65 लाख रुपए के साथ कुल 331 कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण किया।

इस मौके पर मंत्री जी (AK Sharma) ने बताया कि 210 विद्युत परिवर्तकों की क्षमता वृद्धि का कार्य हुआ और 14 नए विद्युत परिवर्तक 266.20 लाख रुपए की लागत से लगाए गए। 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र, वालिदपुर पर 87.25 लाख रुपए की लागत से क्षमता वृद्धि कार्य किया गया।

घोसी की जनता के लिए हर दम सेवक के रूप में खड़ा हूं

नगर विकास और ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने अपने सम्बोधन में कहा कि मंत्री बनने के बाद जनपद में एक हजार करोड़ रुपए के विकास कार्य जनता को समर्पित किए गए। गरीब के घर से लेकर शौचालय और रसोई तक की चिंता विकसित भारत की संकल्पना है। जिसे लेकर बीजेपी का हर कार्यकर्ता समर्पित है। अंत में कहा कि घोसी लोकसभा की जनता के लिए हर दम सेवक के रूप में खड़ा हूं।

मंत्री एके शर्मा (AK Sharma)  ने कार्यक्रम के दौरान आई समस्याओं का भी समाधान कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान रेहड़ी पटरी वाले दुकानदारों ने पुलिस उत्पीड़न का आरोप लगाया। आशा बहुओं ने समस्याओं से सम्बन्धित शिकायती पत्र दिया।

विकास की कड़ी में एके शर्मा का मऊ को ‘मंगलम’ तोहफ़ा

मंत्री श्री शर्मा (AK Sharma) ने तत्काल जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से बात कर पूरे मामले की जानकारी कर समाधान निकालने के लिए कहा। साथ ही दोनों मामलो में मंत्री ने समस्या के निस्तारण का आश्वासन दिया। नगर पंचायत घोसी के सभासदों और सफाई कर्मचारियों ने भी प्रार्थना पत्र दिया। कार्यक्रम का संचालन प्रमोद राय ने किया। इस दौरान भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Tags: ak sharmamau newsup news
Previous Post

सीएम योगी का बड़ा फैसला, RO/ARO प्रारंभिक परीक्षा निरस्त

Next Post

मऊ समेत आज पूरा पूर्वांचल विकास की दौड़ में तेजी से दौड़ रहा: एके शर्मा

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

नवरात्र-दिवाली में ‘भारत टैक्सी’ आसान करेगी यूपी का सफर

03/10/2026
E-Vehicle Charging Station
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार प्रदेश में कर रही ई-वाहन चार्जिंग नेटवर्क का विस्तार, पीएम ई-ड्राइव योजना के दूसरे चरण में 1,500 स्थानों का लक्ष्य

03/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार के औद्योगिक विकास के एजेंडे को मिल रही रफ्तार, बुंदेलखंड में आकार ले रहा बीडा का औद्योगिक भविष्य

03/10/2026
Main Slider

काशी के नभ में गूंजेगा वायुसेना का शौर्य: नमो घाट पर 24 से 26 अक्टूबर तक एयर शो

03/10/2026
Main Slider

‘एआई और टेक्नोलॉजी का दुरुपयोग देखना है तो सपा कार्यालय चले जाइए’, दानिश आजाद का अखिलेश पर तीखा हमला

03/10/2026
Next Post
AK Sharma

मऊ समेत आज पूरा पूर्वांचल विकास की दौड़ में तेजी से दौड़ रहा: एके शर्मा

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें

UCC

27 जनवरी को UCC दिवस मनाने का सीएम धामी ने किया ऐलान

27/01/2025
श्री श्याम निशानोत्सव

राजधानी में रही श्री श्याम निशानोत्सव की धूम, बाबा की ध्वजा थामे निकले श्याम भक्त

18/03/2021
Water conservation

जल संरक्षण का समर्थन

02/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version