• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

स्वच्छता के लिए युद्ध स्तर पर कार्य करें, कहीं पर भी दिखाई न पड़े कूड़े का ढेर: एके शर्मा

Writer D by Writer D
30/09/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
AK Sharma

AK Sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma)  ने  ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान’ के अंतर्गत 01अक्टूबर को  ‘एक तारीख, एक घंटा’ कार्यक्रम में सभी 762 निकायों को बढ़ चढ़कर प्रतिभाग करने को कहा। सभी निकायों के अधिकारी एवं कर्मचारी गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर सुबह 10:00 बजे स्वच्छता महाअभियान में  एक घंटे का श्रमदान अवश्य करेंगे। उन्होंने नागरिकों, निकायों के महापौर, नगर पालिका परिषदों एवं नगर पंचायत के अध्यक्षों, चेयरमैन तथा सभासदों एवं पार्षदों से भी अनुरोध किया है कि वे स्वच्छता महाअभियान में अपनी सहभागिता प्रदान करें तथा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर देश एवम् प्रदेश को अपनी ‘स्वच्छांजलि’ दें।

नगर विकास मंत्री (AK Sharma) शुक्रवार को जल निगम के फील्ड हॉस्टल ‘संगम’ में स्वच्छता अभियान की तैयारी की वर्चुअल समीक्षा कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने प्रदेश के सभी निकाय अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि नगरों की साफ सफाई एवं लोगों को बेहतर व्यवस्थाएं प्रदान करने के अपने दायित्वों का निर्वहन करें। हमारे नगर स्वच्छ एवं वैश्विक सुविधाओ वाले हो, नगरीय जीवन बेहतर हो इस पर अब कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि 01 अक्टूबर के स्वच्छता कार्यक्रम के लिए अभी से स्थान चिन्हित करके इस बार स्वच्छता के लिए युद्ध स्तर पर कार्य करें। कहीं पर भी कूड़े का ढेर न दिखाई पड़े। साथ ही नगरों के मुहाने पर कूड़े के ढेर बने गंदगी के राक्षस को भी दशहरा से पहले समाप्त करना है। कहा कि इस बार प्रयास ऐसा हों कि नगरों के शब्दकोष से कूड़े के ढेर का शब्द हमेशा के लिए साफ हो जाय।

AK Sharma

ए.के. शर्मा (AK Sharma)  ने कहा कि जितने भी पारंपरिक कूड़े के ढेर हैं। उस स्थान को साफ कर वहां पर बेंडिंग जोन, पार्क बनाएं और पौधरोपण कराए, वृद्धजनों के बैठने का स्थान बनाएं। ऐसे स्थानो का सुंदरीकरण भी कराया जाए। उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी की जयंती 17 सितंबर से ‘स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा’ के तहत समस्त नगरीय निकायों में गांधी जी की 154 जयंती पर 154 घंटे का अनवरत सफाई अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने स्वच्छता अभियान में अधिक से अधिक जन सहभागिता बढ़ाने को भी कहा। निकायों के जनप्रतिनिधियों का सहयोग एवं मार्गदर्शन भी लेने को कहा। सफाई अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थलों, रेलवे एवं बस स्टेशनों, अस्पतालों, शैक्षणिक संस्थानों, सार्वजनिक शौचालयो के आसपास साफ सफाई के लिए जुटना है। कहीं पर भी कूड़ा पड़ा न दिखाई दे। लिगेसी वेस्ट को पूरी तरह से साफ करना है। अभियान के दौरान लोगों को प्लास्टिक का प्रयोग न करने के लिए भी प्रेरित करेंगे।

नगर विकास मंत्री (AK Sharma) ने सभी निकायों में साफ सफाई और विकास कार्यों में गति लाने को कहा। उन्होंने कहा कि धन की कोई कमी नहीं है। तेजी से गुणवत्तापरक विकास कार्य कराए जाय। शहर की मलिन बस्तियों और गरीब की झोपड़ी तक साफ़ सफ़ाई, जरूरी सुविधाएं एवं विकास कार्यों को पहुंचाने का कार्य करें। उन्होंने कहा कि संचारी रोग एवं मच्छर जनित बीमारियों की रोकथाम के लिए जल जमाव न हो, जल निकासी का उचित प्रबंध किया जाए। पानी के निकलने में अवरोधक बने नाले नालियों एवं पुलियों का बेहतर निर्माण  कराए।

नगर विकास मंत्री (AK Sharma) ने कहा कि सभी निकायों में पर्यटन की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण एवं ऐतिहासिक स्थलों, सरोवरों, झीलों के आसपास सुंदरीकरण का कार्य कराया जाए। इससे शहरी जीवन में बदलाव आएगा और पर्यटन की दृष्टि से भी बेहतर रहेगा। उन्होंने कहा कि जी-20 के दौरान निकायों के कार्यों की दुनियाभर के लोगों ने प्रशंसा की है, इसको बनाए रखना है।

बैठक में प्रमुख सचिव नगर विकास  अमृत अभिजात, निदेशक नगरीय निकाय  नितिन बंसल सहित सभी निकाय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने वर्चुअल प्रतिभाग किया।

Tags: ak sharmaEnergy MinisterLucknow Newsnagar vikas mantriswachch bharat abhiyanurja mantri
Previous Post

यूपीनेडा सोलर रूपटॉप संयंत्र की स्थापना हेतु “हर घर सोलर अभियान” आयोजित करेंगा

Next Post

महीने के पहले दिन लगा ‘महंगाई’ का झटका, LPG के दाम में हुआ इजाफा

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

दीपावली-छठ पर योगी सरकार का तोहफा, 12 दिन तक चलेंगी अतिरिक्त रोडवेज बसें

30/10/2026
उत्तर प्रदेश

बच्चों की सेहत और पोषण की प्रहरी बनी योगी सरकार, भोजन परोसने से पहले गुणवत्ता जांचने की व्यवस्था

30/10/2026
उत्तर प्रदेश

टेक्नोलॉजी की पावर से अधिक प्रभावी और जनोपयोगी बनेंगी गांवों के विकास की योजनाएं

30/10/2026
Deepotsav
Main Slider

दीपोत्सव-2026 से पहले अयोध्या में UPSTDC की सौगात, छह घंटे में होंगे प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन

30/10/2026
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी ने पूर्व राज्यसभा सांसद आर.के. सिन्हा के निधन पर शोक जताया

30/10/2026
Next Post
LPG gas cylinder

महीने के पहले दिन लगा 'महंगाई' का झटका, LPG के दाम में हुआ इजाफा

यह भी पढ़ें

Three thugs were arrested and sent to jail

छह शातिर चोर गिरफ्तार

26/08/2023
Arrested

मंदिरों से घंटे चुराने वाला गिरफ्तार

24/01/2023
CBSE

CBSE बोर्ड ने जारी किया 10वीं और 12वीं परीक्षा का शेड्यूल, यहां चेक करें डेटशीट

15/07/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version