• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

IBET Expo 2026 निवेश, नवाचार और हरित ऊर्जा का बनेगा सबसे बड़ा मंच : ए. के. शर्मा

Writer D by Writer D
22/07/2026
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
AK Sharma

AK Sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ: उत्तर प्रदेश को बायोएनर्जी एवं स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनाने की दिशा में बुधवार को इन्वेस्ट यूपी सभागार, लखनऊ में इंडिया बायोएनर्जी एंड टेक एक्सपो (IBET Expo 2026) की तैयारियों को लेकर उच्चस्तरीय स्टेकहोल्डर बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए. के. शर्मा (AK Sharma) ने की। बैठक में आयोजन की रूपरेखा, निवेश संभावनाओं, उद्योग सहभागिता तथा विभिन्न विभागों के बीच समन्वय की व्यापक समीक्षा की गई।

बैठक में मुख्यमंत्री के सलाहकार अवनीश अवस्थी, अपर मुख्य सचिव ऊर्जा आशीष गोयल, उत्तर प्रदेश नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विकास अभिकरण (UPNEDA) के निदेशक रविंद्र सिंह, सचिव पंकज सिंह, विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी, उद्योग जगत के प्रतिनिधि तथा बायोएनर्जी क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञ एवं स्टेकहोल्डर्स उपस्थित रहे।

इस अवसर पर नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए. के. शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि उत्तर प्रदेश आज ऊर्जा परिवर्तन, हरित विकास और निवेश का सबसे बड़ा केंद्र बनकर उभर रहा है। IBET Expo 2026 प्रदेश को बायोएनर्जी, ग्रीन हाइड्रोजन, कंप्रेस्ड बायोगैस (CBG), एथेनॉल, बायोडीजल, सस्टेनेबल एविएशन फ्यूल (SAF), वेस्ट-टू-एनर्जी तथा अन्य हरित प्रौद्योगिकियों के क्षेत्र में वैश्विक पहचान दिलाने का सशक्त मंच बनेगा।

उन्होंने कहा कि कृषि आधारित अर्थव्यवस्था होने के कारण उत्तर प्रदेश के पास कृषि अपशिष्ट का विशाल भंडार उपलब्ध है। वर्तमान में लगभग 17 मिलियन टन कृषि अपशिष्ट में से केवल 5 मिलियन टन का ही उपयोग हो रहा है। इसकी क्षमता का पूर्ण उपयोग कर प्रदेश ग्रीन एनर्जी उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि कर सकता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की मंशा केवल राष्ट्रीय स्तर पर ही नहीं, बल्कि अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर भी बायोएनर्जी क्षेत्र में उत्तर प्रदेश को अग्रणी बनाना है। मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में इस क्षेत्र में लगातार प्रभावी प्रयास किए गए हैं तथा समय की आवश्यकता के अनुरूप नीतियों को और अधिक सशक्त एवं अद्यतन किया जाएगा।

मंत्री श्री शर्मा ने सभी विभागों, उद्योग संगठनों एवं स्टेकहोल्डर्स से समन्वित प्रयास करते हुए आयोजन को ऐतिहासिक एवं सफल बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यह एक्सपो प्रदेश में निवेश, रोजगार सृजन, तकनीकी नवाचार तथा सतत विकास को नई गति देगा और उत्तर प्रदेश को हरित ऊर्जा के क्षेत्र में नई पहचान प्रदान करेगा।

बैठक में बताया गया कि 11 से 13 अगस्त, 2026 तक इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट, ग्रेटर नोएडा में आयोजित होने वाला IBET Expo 2026 उत्तर प्रदेश सरकार एवं UPNEDA द्वारा इंडियन फेडरेशन ऑफ ग्रीन एनर्जी (IFGE) के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। इस अंतरराष्ट्रीय आयोजन में देश-विदेश के नीति-निर्माता, वैज्ञानिक, उद्योगपति, निवेशक एवं ऊर्जा विशेषज्ञ भाग लेंगे।एक्सपो के दौरान 25 से अधिक सम्मेलन सत्र, 120 से अधिक राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय वक्ताओं के संबोधन, 150 से अधिक प्रदर्शकों की भागीदारी तथा हजारों प्रतिनिधियों एवं व्यावसायिक आगंतुकों की भागेदारी होगी।

Tags: ak sharma
Previous Post

युवाओं को राजनीतिक हथियार बनाया जा रहा, राजनाथ सिंह का विपक्ष पर बड़ा आरोप

Next Post

बरेली में केशव मौर्य की समीक्षा बैठक, बोले- कोई पात्र आवास और पेंशन से वंचित न रहे

Writer D

Writer D

Related Posts

AK Sharma
उत्तर प्रदेश

नागरिकों की सुविधा-सहूलियत के लिए विकास कार्यों में नहीं आने दी जाएगी कोई कमी: एके शर्मा

07/09/2026
Mayawati-Ishan Anand
Main Slider

आकाश के बाद अब ईशान पर भरोसा! मायावती ने बनाया मुख्य सेक्टर प्रभारी

07/09/2026
Digital Liabrary
उत्तर प्रदेश

गांवों को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ रही योगी सरकार, डिजिटल लाइब्रेरी से लेकर पंचायत उत्सव भवन तक पर जोर

05/09/2026
Sports Science and Injury Management Centre being built in Lucknow
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का खेल प्रतिभाओं को बड़ा तोहफा, लखनऊ में बन रहा स्पोर्ट्स साइंस एंड इंजरी मैनेजमेंट सेंटर

05/09/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार के प्रयासों से मजबूत हो रही शिक्षक प्रशिक्षण व्यवस्था, 17 डायटों में वरिष्ठ प्रवक्ताओं को प्रधानाचार्य का प्रभार

05/09/2026
Next Post
Keshav Maurya

बरेली में केशव मौर्य की समीक्षा बैठक, बोले- कोई पात्र आवास और पेंशन से वंचित न रहे

यह भी पढ़ें

illegal liquor recovered

यूपी पंचायत चुनाव में वितरण के लिए लाई गई 40 लाख की अवैध शराब बरामद

11/03/2021
navneet sehgal

मास्क का प्रयोग करे, सैनेटाइजर व साबुन से हाथ धोए व भीड़ वाली जगहों से बचें : सहगल

07/05/2021
Kasganj kidnapping and murder case

कासगंज अपहरण और हत्या कांड: पुलिस एंकाउंटर में एक अपहरणकर्ता गिरफ्तार, दो की तलाश जारी

21/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version